Brij Bhushan Sharan Singh Family: पत्नी पूर्व सांसद, बेटा विधायक, बृजभूषण शरण सिंह के परिवार में कौन-कौन?
Brij Bhushan Sharan Singh: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर देश की सात महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

Brij Bhushan Sharan Singh Family: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के सामने कैसे अब तक टिके हैं...? ऐसे में अब हर कोई बाहुबली नेता बृजभूषण शरण सिंह के बारे में और उनके परिवार के बारे में जानना चाहता है।
बृजभूषण शरण सिंह दावा करते हैं कि उन्हें यूपी के किसी भी सीट पर किसी के खिलाफ खड़ा किया जाए, वो चुनाव जीत जाएंगे। यौन शोषण और मानसिक प्रताड़ना के कई आरोप झेल रहे बृजभूषण शरण सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले की कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं। 1988 में राजनीति में कदम रखने वाले बृजभूषण शरण सिंह 6 बार के सांसद हैं।

बृजभूषण शरण सिंह अपने परिवार के सिर्फ अकेले ऐसे शख्स नहीं हैं, जो राजनीति में सक्रिय हैं। गोंडा जिले में कांग्रेस नेता चंद्रभान शरण सिंह थे। ये 1952 उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में विधायक बने थे।

बृजभूषण शरण सिंह का जन्म इनके ही परिवार में 8 जनवरी 1957 में हुआ था। कॉलेज के दिनों से ही बृजभूषण छात्र राजनीति में सक्रिय थे। बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भी बृजभूषण शरण सिंह का नाम उन 40 आरोपियों में था।
बृजभूषण शरण सिंह के परिवार की बात करे तो उनके पिता का नाम जगदम्बा शरण सिंह और माता का नाम प्यारी देवी सिंह है। बृजभूषण शरण सिंह की शादी 11 जून 1981 में परिवार की मर्जी से केतकी देवी सिंह के साथ हुआ था।

केतकी देवी सिंह और बृजभूषण शरण सिंह के 3 बच्चे थे। जिसमें तीन बेटा है। बेटा प्रतीक भूषण सिंह, शक्ति शरण सिंह और करण भूषण सिंह है। हालांकि उनकी बेटी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
बृजभूषण शरण सिंह के बेटे शक्ति शरण सिंह ने साल 2004 में नवाबगंज में अपने पैतृक घर में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी। उस वक्त शक्ति शरण सिंह की उम्र 22 साल थी। रिपोर्ट के मुताबिक बेटे शक्ति शरण सिंह ने सुसाइड नोट में कथित तौर पर अपने पिता पर स्वार्थी होने और भाई-बहनों की देखभाल नहीं करने का आरोप लगाया था।

वहीं बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण सिंह फिलहाल गोंडा की सदर सीट से विधायक हैं। बेटे प्रतीक भूषण सिंह गोंडा की सदर सीट से लगातार 2 बार के विधायक हैं। वहीं करण भूषण सिंह को साल 2018 में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ का वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया था।

बृजभूषण शरण सिंह की पत्नी केतकी देवी सिंह भी एक बार सांसद रह चुकी हैं। जब बृजभूषण सिंह 1996 में टाडा के तहत तिहाड़ जेल में बंद थे तो उनकी पत्नी केतकी सिंह ने गोंडा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। जिसमें वह कांग्रेस के आनंद सिंह से 80,000 वोटों से जीत गई थीं।












Click it and Unblock the Notifications