'ब्रीफकेस' या 'बही-खाता', वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दूसरी बार किसमें पेश करेंगी बजट
नई दिल्ली। देशभर की नजरें संसद में कल पेश होने वाले मोदी सरकार के दूसरे बजट पर होगी जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करने वाली हैं। बजट को लेकर देश की जनता को मोदी सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं। इसके साथ ही एक और चर्चा शुरू हो गई है कि इस बार का बजट के दस्तावेज वित्त मंत्री ब्रीफकेस में प्रस्तुत करेंगी या पिछली बार की तरह बही-खाता लेकर आएंगी। बता दें कि पहला बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ने दशकों से चली आ रही परंपरा को तोड़ा था।

पहले बजट में तोड़ी परंपरा
वित्त मंत्री निर्माल सीतारमण ने जुलाई 2019 में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया था। इस दौरान वित्त मंत्री ने दशकों पुरानी परंपरा को तोड़ते हुए बजट के दस्तावेज ब्रीफकेस में न ले जाकर बल्कि बही-खाता में लेकर संसद पहुंची थीं। पिछले वर्ष कपड़े में लिपटे बजट को बही-खाता का नाम दिया था। लाल रंग के बही-खाते पर भारत का राष्ट्र चिन्ह बना हुआ था और लाल-पीले रंग के फीते से उसे बांधा गया था।

निर्माल सीतारमण ने बताई थी ये वजह
संसद में पहला बजट पेश करने के बाद निर्माल सीतारमण ने बताया कि उन्होंने दशकों से चली आ रही परंपरा को तोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि अब से पहले के वित्त मंत्री ब्रीफकेस में बजट के दस्तावेज लेकर संसद पहुंच रहे थे, हालांकि भारतीय परंपरा में ब्रीफकेस का कोई गहरा नाता नहीं है। सीतारमण ने बताया कि ब्रीफकेस की कोई परंपरा न होने की वजह से वह लाल कपड़े के बही-खाते में बजट की कॉपियां लेकर संसद पहुंची थीं।

इस बार भी बही-खाता में पेश कर सकती हैं बजट
वित्त मंत्री निर्माल सीतारमण को करीब से जानने वालों का कहना है कि वह बही-खाते में ही दूसरा बजट पेश कर सकती हैं। इसके पीछे वजह यह है कि उन्होंने पहले बजट में कहा था कि उन्होंने दशकों पुरानी परंपरा तोड़ दी है। इससे यही पता चलता है कि वित्त मंत्री पुरानी परंपरा के अनुसार ब्रीफकेस में बजट की कॉपियां लेकर नहीं जाएंगी।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications