मुंबई—गोवा हाइवे पर बना पुल गिरा, 2 बसों समेत 22 लोग लापता
ब्रिटिश साम्राज्य में सावित्री नदी पर बना मुंबई-गोवा को जोड़ने वाला पुल ध्वस्त हो गया। यह घटना मंगलवार देर रात को घटी। पुल के गिरने के चलते दो बसें और 22 लोग लापता हो गए हैं। अभी इस हादसे में लापता हुए लोगों का पता नहीं लगाया जा सका है।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक नदी का बहाव काफी तेज था। अभी यह भी पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है कि दो बसों और 22 लोगों के अलावा कितने लोग इस हादसे की चपेट में आए हैं।

स्थानीय जिला प्रशासन के लोग घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा एनडीआरफ की तीन टीमें भी पहुंच रही हैं। एनडीआरएफ की टीम में 80 लोग मौजूद हैं।
सवित्री नदी में अभी तक कोई भी गायब हुआ व्यक्ति और वाहन नहीं मिल पाया है। इस इलाके में होने वाली भारी बारिश के चलते भी बचाव कार्य में देरी आ रही है। हादसे के बाद से ही लंबा जाम लग गया है और अब वाहनों को दूसरे नए बने पुल की तरफ भेजा जा रहा है।
बताया जा रहा है ब्रिटिश काल में बने इस ब्रिज की लंबाई करीब पांच किलोमीटर थी। यह हादसा रात में 11 बजे के बाद हुआ।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने ट्वीट करके कहा कि घटना स्थल पर प्रशासन के लोग पहुंच चुके हैं। अभी तक की जानकारी के मुताबिक स्थिति को सामान्य कर दिया गया है और वाहनों को दूसरे पुल की तरफ मोड़ दिया गया है।
Spoke to Raigad SP & Collector about bridge collapse on Mumbai-Goa highway.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 2, 2016
Administration has rushed to spot for rescue&immediate measures.
There were 2 parallel bridges : one is a new bridge and one constructed during the British era.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 2, 2016
The old one got collapsed.
The primary reason seems to be the high pressure caused due to flooding of river Savitri due to heavy rains in catchment of Mahabaleshwar.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 2, 2016
Traffic on highway is stopped. Administration is ascertaining strength & stability of new bridge.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 2, 2016
Once confirmed, traffic will be resumed.
There is no confirmed assessment about casualties since the area is very dark.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 2, 2016
Administration will ensure speedy rescue & relief operations.
Raigad Collector confirms that one way traffic is now resumed on the new bridge.
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 2, 2016












Click it and Unblock the Notifications