स्टेज पर नशे में लड़खड़ाने लगा दूल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इनकार
नई दिल्ली। अपनी ही शादी में नशे की हालत में पहुंचना दूल्हे को भारी पड़ा है। शुक्रवार की रात जब धूमधाम से केंदुआ काठगोला मैदान से कुसुंडा न्यू मैरिन आईएन चंद्रो के पास बारात पहुंची तो दुल्हन ने शादी से इनकार कर दियाा है। यह मामला दिल्ली के पुटकी थाना क्षेत्र का है। लड़की वालों की शिकायत के आधार पर पुलिस दुल्हे और उसके पिता को थाने ले गई और दोनों पक्षों के बीच इस बात पर समझौता हुआ कि शादी का खर्च लौटाने की सूरत में ही समझौता हो सकता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार काठगोला मैदान निवासी जिदेंद्र भूइयां के बेटे रोहित की शादी लक्ष्मी से तय हुई थी। जब शादी के दिन 70-80 लोग दूल्हे की बारात में शामिल होकर दुल्हन के घर पहुंचे तो वह लोग नशे में थे। शादी की स्टेज पर जब दूल्हा दूल्हन को वरमाला पहनाने वाला था तभी वह स्टेज पर लड़खड़ाने लगा। वह अपने पैर पर खड़ा नहीं हो पा रहा था। जिसे देखकर दुल्हन ने मौके पर ही लोगों के सामने शादी से इनकार कर दिया। लड़की पक्ष ने स्थानीय पार्षद सावित्री देवी को बुलाया और इस बारे में उन्हें जानकारी दी।
पार्षद ने पुटकी थाने में इसकी शिकायत की, जिसके बाद दूल्हे को मारपीट से बचाकर किसी तरह से थाने ले जाया गया। शनिवार को जब दूल्हे के पिता शादी का खर्च लौटाने को तैयार हुए तो उन्हें छोड़ा गया। दरअसल शादी को लेकर दोनों ही पक्ष काफी उत्साहित थे, इसके लिए तैयारियां जोरों पर की गई थी। तमाम लोगों को इसमे शामिल होने के लिए बुलाया गया था। लेकिन जब रोहित ने बारात लेकर आया तो उसने अपने मुंह पर रुमाल लगा रखा था, जैसे ही लड़की वालों ने रूमाल को झपटा तो उसके पास नशे का सामान मिला, जिसमे व्हाइटर भी था। हालांकि लोगों ने इसे आई गई कर दिया लेकिन जब दूल्हे को रसगुल्ला खिलाया गया तो उसने कहा कि वह नशे में है। इसके बाद पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले चार-पांच साल से नशा कर रहा है।
इसे भी पढ़ें- सीतापुर में घर में शौचालय बनवाने के लिए बेच दी 7 बकरियां, सरकार से नहीं मिली मदद












Click it and Unblock the Notifications