दुल्हन ने अपनी शादी में जमकर बजाया ढोल, पिता ने भी दिया साथ, देखें उत्साह भरा Video
केरल की एक दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें दुल्हन अपनी शादी में जमकर उत्साह के साथ ढोल बजाती हुई नजर आ रही है। वीडियो के अंत में दुल्हन के साथ उसके पित दूल्हा भी ढोल बजाते हुए नजर आए।

सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का बहुत ही प्यारा वीडियो जमकर वायरल हो रहा है इस वीडियो में दुल्हन अपनी ही शादी समारोह में ढोल बजाते हुए नजर आ रही है। ये वायरल वीडियो केरल की दुल्हन का है। इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। दुल्हन का ढोल बजाते हुए वीडियो में कुछ ऐसा पल भी नजर आ रहा है जिसके कारण लोग इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।

केरल के ये वाद्य यंत्र चेंडा है, जिसे उत्साह के साथ दुल्हन ने बजाया
ये वायरल वीडियो केरल में एक दुल्हन का जो अपने मंदिर में अपने विवाह समारोह में उत्साह से ढोल बजाते हुए नजर आ रही है। ट्विटर पर अपलोड की गई क्लिप में, दुल्हन केरल के एक वाद्य यंत्र चेंडा को भारी उत्साह में पीटते हुए बजाती हुई नजर आ रही है।

कलाकारों ने ताल के साथ वाद्य यंत्र जमकर बजाया
कलाकारों के साथ प्रफुल्लित करने वाला ग्रुप भी ताल के साथ वाद्य यंत्र बजाता हुआ नजर आ रहा है। शेयर किए वीडियो के कैप्शन के अनुसार ये वीडियो केरल के गुरुवायुर मंदिर का है जहां दुल्हन के साथ उसके पिता और दूल्हे भी शामिल हुए।

दुल्हन के साथ दूल्हे और पिता ने भी बजाया वाद्ययंत्र
इस वीडियो को शेयर करने वाले ने कैप्शन में लिखा गया "आज केरल के गुरुवायुर मंदिर में एक विवाह समारोह। दुल्हन के पिता चेंदई मास्टर हैं और बेटी अंत में शामिल होने वाले अपने पिता के साथ उत्साह से इसे बजाती है। दूल्हा भी भाग लेता दिख रहा है"।












Click it and Unblock the Notifications