जब मंडप में ही दूल्हा-दुल्हन करने लगे नैन-मटक्का, वायरल Video को देख लोग बोले-'चाची तो ऐसे देख रही...'
जब मंडप में ही दूल्हा-दुल्हन करने लगे नैन-मटक्का, वायरल Video को देख लोग बोले-'चाची तो ऐसे देख रही...'
नई दिल्ली, 30 अगस्त: सोशल मीडिया पर आजकल शादियों के कई वीडियो वायरल होते हैं। इन दिनों एक शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक दूल्हा-दुल्हन शादी के मंडप में एक-दूसरे को नजरों से इशारा कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सूर्खियां बटोर रहा है। दूल्हा और दुल्हन को शादी के मंडप में एक-दूसरे को इशारा करते देख लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

दूल्हे को प्यार भरा लुक देते दिखी दुल्हन
दूल्हा और दुल्हन का ये वीडियो काफी रोमांटिक है। इस वीडियो को देख, हर किसी के चेहरे पर स्माइल आ जाएगी। वीडियो में देखा जा रहा है कि शादी के के लिए दूल्हा-दुल्हन सात फेरे लेने के लिए मंडप में बैठे हैं। एक और शादी की रस्में चल रही हैं और दूसरी और दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को देख रहे हैं। दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को देखते हैं और प्यारा सा लुक देते हैं। दुल्हन अपने होने वाले पति को बहुत ही रोमांटिक लुक देती हैं।

जरा पीछे बैठी चाची को तो देखिए...
वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसपर कमेंट किया है। कई लोगों ने दूल्हा-दुल्हन के पीछे बैठी चाची के बारे में लिखा है। वीडियो में जब दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को रोमांटिक लुक देते हैं तो एक महिला पीछे से उन्हें देख रही होती हैं। पीछे बैठी महिला बड़े ध्यान से दोनों को देखती हैं। लोग कमेंट में उस महिला को चाची बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा., ''जरा इस चाची को तो देखिए।''

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है ये वीडियो
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो गया है। वीडियो को ''ब्राइडल लहंगा डिजाइन'' नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो पर सैकड़ों लाइक है। वीडियो में लोग कमेंट कर दूल्हा-दुल्हन के आउटफिट की भी तारीख कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications