एचआईवी पॉजिटिव निकला लड़का, लड़की ने शादी से किया इंकार

तिरुवनमलाई: शादी की तैयारी चल रही थी, लड़की पक्ष इसे खास बनाने की कोशिशों में जुटा हुआ थी कि अचानक ऐसी खबर आई जिसने सबकुछ ठप कर दिया।

लड़की पक्ष को पता चला कि लड़का एचआईवी पॉजिटिव है। बस फिर क्या था लड़की ने शादी कैंसिल कर दी।

wedding

शादी से पहले लड़की पक्ष ने किया शादी से इंकार

मामला तिरूवनमलाई का है जहां 30 वर्षीय एक लड़के के एचआईवी पॉजिटिव होने पर लड़की ने खुद इस शादी को कैंसिल करने का फैसला लिया। लड़की पक्ष की ओर से बताया कि उन्हें जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से इस बात का पता चला।

इससे पहले लड़के के परिजनों ने बड़े-बड़े बैनर और पोस्टर लगाकर शादी की तैयारियों की जानकारी दे रखी थी। इन्ही बैनर्स को देखकर एक शख्स ने जिले के कलेक्टर और रेवेन्यू अधिकारी एस. पिलानी को फोन किया और बताया कि लड़का एचआईवी पॉजिटिव है।

कलेक्टर ने बताया कि मुझे एक फोन आया जिसमें बताया गया कि लड़के को एचआईवी है और उसका इलाज चल रहा है। मैंने तुरंत एसपी और मेडिकल सर्विस के ज्वाइंट डायरेक्टर को मामले की सूचना दी। साथ ही रेवेन्यू अधिकारी से कहा कि वह लड़के बारे में पूरी जानकारी एकत्र करके, वधू पक्ष को इससे अवगत कराएं।

अधिकारियों ने लड़की पक्ष को दी जानकारी

चेंगम के तहसीलदार एम. कामराज ने बताया कि अधिकारियों ने तुरंत ही जरूरी जांच शुरू की तो पता चला कि लड़के का इलाज एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

उन्होंने बताया कि उसके काउंसलिंग और टेस्ट सेंटर के रिकॉर्ड से इस बात की तस्दीक होती है। पता चला है कि 30 जुलाई 2014 से इस शख्स का इलाज चल रहा है। हमने उसे मिलने के लिए बुलाया, उसने आने की बात तो कही पर मिलने नहीं आया।

उन्होंने आगे बताया कि हमने इस बारे में लड़के की बहन से संपर्क किया लेकिन उन्हें अपने भाई के एचआईवी पॉजिटिव होने की बात पर विश्वास नहीं हुआ।

दूसरे लड़के से हुई लड़की की शादी

तहसीलदार एम. कामराज ने बताया कि आखिर में हमने लड़की परिजनों को इस बारे में बताया तो लड़के की ओर से कहा गया कि ये विरोधी पक्ष की साजिश है उनकी शादी तोड़ने के लिए।

हालांकि जब जिले के अधिकारियों ने लड़के की पूरी स्थिति की जानकारी लड़की और उनके घरवालों बताया तो उन्होंने शादी नहीं करने का फैसला कर लिया।

फिलहाल लड़की के परिजनों ने पुलिस सुरक्षा मांगी है जिससे वह अपने घर वापस लौट सकें। इस बीच लड़की के एक परिजन के मुताबिक लड़की की शादी उसी दिन उनके पड़ोस के गांव के ही एक लड़के से कर दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+