तेलंगाना: दूल्हा-दुल्हन के परिवार ने एक दूसरे पर फेंकी कुर्सियां, तीन लोग घायल

हैदराबाद। तेलंगाना के सुर्यापेट जिले में एक शादी समारोह में अचानक दूल्हा और दुल्हन के परिवारों के बीच गंभीर लड़ाई हो गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। जिसके बाद घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस मामले की जानकारी पुलिस ने दी है।

telangana fight, wedding

मामले में कोडड रूरल पुलिस स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर शिव राम रेड्डी का कहना है, 'अक्टूबर माह में सुर्यापेट जिले के कोडड मंडल में रहने वाले अजय की शादी आंध्रप्रदेश के प्रकाशम जिले की रहने वाली इंद्राजा के साथ तय हुई थी। शादी 29 अक्टूबर को हुई है। उसी दिन दूल्हा और दुल्हन के परिवारों के बीच गांव में बारात निकालने को लेकर काफी बहस हो गई। थोड़ी देर में ही बहस मारपीट में तब्दील हो गई और दोनों पक्ष एक दूसरे पर कुर्सियों से हमला करने लगे।'

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, 'घटना की सूचना मिलते ही हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और देखा कि दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेज दिया गया और हमने उनसे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाने के लिए भी कहा था। शुक्रवार को वो पुलिस स्टेशन आए और कहा कि दंपति को कोई परेशानी नहीं है और वह साथ में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह शिकायत दर्ज नहीं करवाना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने आपस में ही मामले को सुलझा लिया है।'

इस घटना की सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रही है। जिसमें दिख रहा है कि एक अस्थायी तंबू के नीचे शादी समारोह में आए मेहमानों के बीच लड़ाई हो रही है। वह एक दूसरे के ऊपर कुर्सियों से हमला कर रहे हैं। हालांकि मामला और आगे बढ़ता उससे पहले ही पुलिस ने वहां पहुंचकर हालात नियंत्रित कर लिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+