ब्रिक्स समिट से पहले ड्रैगन के सुझाव को भारत किया खारिज, पीएम चीन रवानाा

ब्रिक समिट से पहले चीन के सुझाव को भारत ने सिरे से खारिज किया, भारत ने कहा कि समिट में नेता जो चाहे वो बोल सकते हैं।

नई दिल्ली। चीन में आज से शुरू होने वाली ब्रिक समिट से पहले जिस तरह से चीन ने भारत को पाकिस्तान के आतंकवाद का मुद्दा नहीं उठाने को कहा सुझाव दिया था, उसपर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारत ने चीन की इस सुझाव को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस समिट में हर नेता अपना मत रखने को स्वतंत्र है, वह जो भी चाहे इस समिट में बोल सकता है। विदेश मंत्रालय क प्रवक्ता रवीश कुमार कहा कि भारत के लिए यह सही नहीं होगा इस समिट में पाकिस्तान और आतंकवाद जैसे अहम मुद्दों को नहीं उठाए। पीएम मोदी कैबिनेट विस्तार के बाद चीन के लिए रवाना हो चुके हैं।

द्विपक्षीय वार्ता अभी तय नहीं

द्विपक्षीय वार्ता अभी तय नहीं

रवीश कुमार ने कहा कि वह समिट से पहले कुछ भी नहीं बोलना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी समिट में क्या बोलेंगे और उनके भाषण के मुख्य बिंदु क्या होंगे। वहीं जब रवीश कुमार से पूछा गया कि क्या डोकलाम मुद्दे को लेकर जिनपिंग और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता हो सकता है तो उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता का कार्यक्रम अभी तय नहीं हुआ है।

 कई अहम बैठक में पीएम लेंगे हिस्सा

कई अहम बैठक में पीएम लेंगे हिस्सा

ब्रिक समिट के बारे में जानकारी देते हुए रवीश कुमार ने कहा कि पीएम मोदी 3 सितंबर को चीन पहुंचेंगे। चार सितंबर को ब्रिक्स समिट की अहम बैठक होगी। इस सेशन में वैश्विक अर्थव्यवस्था के मुद्दे, अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक प्रशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास और अंतर्राष्ट्रीय स्थानीय मुद्दों पर बात होगी। साथ ही प्राथमिक बैठक में कैसे एक दूसरे के बीच सहयोग को बढ़ाया जाए इस बात पर च्रचा होगी।

 अहम करार पर होंगे हस्ताक्षर

अहम करार पर होंगे हस्ताक्षर

चार सितंबर को तमाम ब्रिक्स के नेता सांस्कृति कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल भी आयोजित की जाएगी। इसके बाद संभावना है कि चार अहम दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, जिसमें मुख्य रूप से विकास के लिए ब्रिक्स एक्शन एजेंडा अहम है। साथ ही कूटनीतिक रूपरेखा, आपसी सहयोग को लेकर ब्रिक्स बिजनेस काउंसिल व न्यू डेवेलेपमेंट बैंक के साथ एमओयू पर साइन किया जाएगा। समिट के आखिरी और चौथे दिन तमाम नेता एक स्वागत समारोह में हिस्सा लेंगे। जिसमें तमाम मेहमान देश जिसमें थाइलैंड, मेक्सिको, गिनिया, मिश्र, ताजिक्सतान शामिल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+