क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

BREAKING: सिंगर मीका सिंह दुबई में गिरफ्तार, नाबालिग से छेड़खानी का आरोप

Google Oneindia News

Recommended Video

Mika Singh gets arrested in Dubai for Harassing Brazilian model| FilmiBeat

मुंबई। बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। दुबई पुलिस ने उन्हें गुरुवार को गिरफ्तार किया। मीका पर नाबालिग के साथ छेड़खानी का आरोप लगा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक मीका पर ब्राजील की एक नागरिक ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।

<strong>पढ़ें-प्रियंका को पछाड़ कर दीपिका बनी एशिया की सबसे सेक्सी महिला</strong>पढ़ें-प्रियंका को पछाड़ कर दीपिका बनी एशिया की सबसे सेक्सी महिला

दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग की शिकायत के बाद मीका को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार कर मुरक्काबात पुलिस थाने में रखा गया है। मीका पर 17 साल की ब्राजीलियन युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब मीका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पहले भी कई बार मीका जेल की हवा खा चुके हैं।

लड़की को भेजा आपत्तिजनक तस्वीर

लड़की को भेजा आपत्तिजनक तस्वीर

मीका सिंह को बुधवार की रात 3 बजे दुबई पुलिस ने बार के अरेस्ट किया। पीड़ित लड़की मॉडल बताई जा रही है। लड़की ने मीका पर आरोप लगाए हैं कि वह उन्हें आपत्त‍िजनक तस्वीरें भेजते थे। आपको बता दें कि मीका अपने सिंगिंग परफॉर्मेंस के दुबई में थे। मीका के दोस्त भी उन्हें रिहा कराने के लिए कोशिश कर रहे हैं।

पहले भी जा चुके हैं जेल

पहले भी जा चुके हैं जेल

आखिरी बार साल 2015 में मीका को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जब उन्होंने शो के दौरान एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था। साल 2006 में राखी सावंत को बर्थडे पार्टी के दौरान जबरन किस कर सूर्खियों में आए मीका सिंह कई बार विवादों में उछले रहे है।

मीका के बड़े भाई पर मानव तस्करी का आरोप

मीका के बड़े भाई पर मानव तस्करी का आरोप

गौरतलब है कि इसी साल मार्च में पंजाब की पटियाला कोर्ट ने मीका के भाई दलेर मेहंदी को मानव तस्करी के मामले में दोषी करार दिया था। दलेर मेहंदी पर गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने का आरोप लगा। कोर्ट ने उन्हें दोषी पाकर दो साल की सजा सुनाई। सजा के ऐलान के बाद ही उन्हें हिरासत में ले लिया गया, लेकिन कुछ ही देर बाद उन्हें बेल भी मिल गई थी। अब दलेर के छोटे भाई दुबई पुलिस के गिरफ्त में है।

Comments
English summary
Singer Mika Singh's team: Singer Mika Singh has been detained in United Arab Emirates (UAE) after a girl complained against him for alleged harassment. Questioning underway.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X