Breaking News Live Updates : आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी राज्य मिजोरम के दौरे पर हैं, तो वहीं इजराइल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन अजय चला रही है। इस ऑपरेशन के तहत फ्लाइट के जरिए भारतीय दिल्ली पहुंच रहे हैं।
दिल्ली में आज हल्की बारिशहो सकती है तो वहीं आज शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन है और लोग आज के दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।
LIVE Feed
Oct 17, 2023, 1:55 AM IST
ट्रक में आग लगने से 4 लोगों की मौत
पुणे-बैंगलोर राजमार्ग पर एक ट्रक में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई। दूसरे वाहन से टक्कर के बाद ट्रक जलकर खाक हो गया।
Oct 17, 2023, 1:38 AM IST
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार रात तेज गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया।
Oct 17, 2023, 12:41 AM IST
मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया
बिहार के बक्सर में फिर ट्रेन हादसा हो गया। बक्सर जिले के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया।
Oct 17, 2023, 12:41 AM IST
महाराष्ट्र के सतारा में भूकंप के झटके महसूस किए गए
महाराष्ट्र के सतारा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 रही।
Oct 16, 2023, 7:55 PM IST
2 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बरामद
राजस्थान: उदयपुर की खेरवाड़ा थाना पुलिस ने एक कार से 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद की है। ऋषभदेव डिप्टी हेरम्ब जोशी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे जिले मे विशेष जांच अभियान चल रहा है। इसी क्रम में खेरवाड़ा थाना पुलिस द्बारा जांच की जा रही थी, जिस दौरान उदयपुर की ओर से एक गाड़ी के आने की सूचना मिली, जिसमें संदिग्ध नकद राशि होने की आशंका जताई गई। नाकाबंदी की गई और दो व्यक्तियों (हितेष भाई और जयेश भाई) को गाड़ी समेत गिरफ्तार किया गया। गाड़ी की सीट के अंदर से भारी मात्रा में नकद राशि बरामद की गई, जो लगभग 2 करोड़ रुपये है।"
Oct 16, 2023, 6:31 PM IST
फोर-लेन हाईवे के निर्माणाधीन खंभा गिरा
महाराष्ट्र: चिपलून में सोमवार सुबह मुंबई-गोवा फोर-लेन हाईवे के निर्माणाधीन स्थल पर एक खंभा गिर गया। इसके तुरंत बाद फ्लाईओवर का एक हिस्सा भी ढह गया, जिससे साइट पर इस्तेमाल की जा रही क्रेन मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।
Oct 16, 2023, 6:29 PM IST
तेलंगाना: 2.09 करोड़ रुपए जब्त
तेलंगाना: 15 अक्टूबर को कमिश्नर की टास्क फोर्स नॉर्थ जोन टीम के अधिकारियों ने गांधी नगर पुलिस के साथ मिलकर कवाडीगुडा, सिकंदराबाद में छह लोगों को पकड़ा। उनके कब्जे से 2.09 करोड़ रुपए की बेहिसाब नकदी, एक कार और एक स्कूटर जब्त किया गया।
Oct 16, 2023, 5:31 PM IST
ज्ञानवापी मामले में 6 नवंबर के लिए सुनवाई स्थगित
सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद से संबंधित मामलों की सुनवाई 6 नवंबर के लिए स्थगित कर दी।
Oct 16, 2023, 3:52 PM IST
बृज भूषण शरण सिंह-पहलवान मामले में कोर्ट में सुनवाई
WFI के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह पहलवानों द्वारा दर्ज कथित यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई। कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह की ओर से आंशिक दलीलें सुनने के बाद मामले को स्थगित कर दिया। अदालत ने मामले को 19 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे के लिए सूचीबद्ध किया है।
Oct 16, 2023, 3:37 PM IST
पराली जलाए जाने पर सख्त सीएम खट्टर
हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों द्वारा पराली जलाए जाने पर कहा, "...हम किसानों से जानकारी लेंगे कि इसे(पराली) जलाने की नौबत क्यों आई है। हम उन्हें समझाएंगे और अगर वे नहीं मानते हैं तो सख्ती करेंगे।"
Oct 16, 2023, 3:36 PM IST
गर्भावस्था को समाप्त करने वाली याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने 26 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करने की मांग करने वाली एक महिला की याचिका खारिज कर दी।
Oct 16, 2023, 2:33 PM IST
अमित शाह ने बोला कांग्रेस पर हमला
भूपेश बघेल की सरकार में ओबीसी, न आदिवासी, न महिला, न किसान कोई खुश है, सिर्फ गांधी परिवार खुश है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Oct 16, 2023, 2:30 PM IST
नीता अंबानी ने खुशी जताई
2028 लॉस एंजिल्स ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने पर आईओसी सदस्य नीता अंबानी ने खुशी जताई।
Oct 16, 2023, 2:07 PM IST
39 उम्मीदवारों का एलान
कांग्रेस ने जारी की मिजोरम के लिए पहली चुनावी सूची, 39 उम्मीदवारों का ऐलान।
Oct 16, 2023, 2:05 PM IST
क्रिकेट सहित 5 और खेल
ओलंपिक में शामिल हुए क्रिकेट सहित 5 और खेल, IOC से मिली मंजूरी।
IND vs PAK: ऋषभ पंत या नसीम शाह? किसे डेट कर रही हैं उर्वशी रौतैला? 24 गोल्ड वाले iPhone ने खोला राज!
2:05 PM, 16 Oct
क्रिकेट सहित 5 और खेल
ओलंपिक में शामिल हुए क्रिकेट सहित 5 और खेल, IOC से मिली मंजूरी।
2:07 PM, 16 Oct
39 उम्मीदवारों का एलान
कांग्रेस ने जारी की मिजोरम के लिए पहली चुनावी सूची, 39 उम्मीदवारों का ऐलान।
2:30 PM, 16 Oct
नीता अंबानी ने खुशी जताई
2028 लॉस एंजिल्स ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल करने पर आईओसी सदस्य नीता अंबानी ने खुशी जताई।
2:33 PM, 16 Oct
अमित शाह ने बोला कांग्रेस पर हमला
भूपेश बघेल की सरकार में ओबीसी, न आदिवासी, न महिला, न किसान कोई खुश है, सिर्फ गांधी परिवार खुश है: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
3:36 PM, 16 Oct
गर्भावस्था को समाप्त करने वाली याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने 26 सप्ताह की गर्भावस्था को समाप्त करने की मांग करने वाली एक महिला की याचिका खारिज कर दी।
3:37 PM, 16 Oct
पराली जलाए जाने पर सख्त सीएम खट्टर
हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसानों द्वारा पराली जलाए जाने पर कहा, "...हम किसानों से जानकारी लेंगे कि इसे(पराली) जलाने की नौबत क्यों आई है। हम उन्हें समझाएंगे और अगर वे नहीं मानते हैं तो सख्ती करेंगे।"
3:52 PM, 16 Oct
बृज भूषण शरण सिंह-पहलवान मामले में कोर्ट में सुनवाई
WFI के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह पहलवानों द्वारा दर्ज कथित यौन उत्पीड़न मामले की सुनवाई दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में हुई। कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह की ओर से आंशिक दलीलें सुनने के बाद मामले को स्थगित कर दिया। अदालत ने मामले को 19 अक्टूबर दोपहर 2.30 बजे के लिए सूचीबद्ध किया है।
5:31 PM, 16 Oct
ज्ञानवापी मामले में 6 नवंबर के लिए सुनवाई स्थगित
सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद से संबंधित मामलों की सुनवाई 6 नवंबर के लिए स्थगित कर दी।
6:29 PM, 16 Oct
तेलंगाना: 2.09 करोड़ रुपए जब्त
तेलंगाना: 15 अक्टूबर को कमिश्नर की टास्क फोर्स नॉर्थ जोन टीम के अधिकारियों ने गांधी नगर पुलिस के साथ मिलकर कवाडीगुडा, सिकंदराबाद में छह लोगों को पकड़ा। उनके कब्जे से 2.09 करोड़ रुपए की बेहिसाब नकदी, एक कार और एक स्कूटर जब्त किया गया।
6:31 PM, 16 Oct
फोर-लेन हाईवे के निर्माणाधीन खंभा गिरा
महाराष्ट्र: चिपलून में सोमवार सुबह मुंबई-गोवा फोर-लेन हाईवे के निर्माणाधीन स्थल पर एक खंभा गिर गया। इसके तुरंत बाद फ्लाईओवर का एक हिस्सा भी ढह गया, जिससे साइट पर इस्तेमाल की जा रही क्रेन मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है।
7:55 PM, 16 Oct
2 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बरामद
राजस्थान: उदयपुर की खेरवाड़ा थाना पुलिस ने एक कार से 2 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद की है। ऋषभदेव डिप्टी हेरम्ब जोशी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे जिले मे विशेष जांच अभियान चल रहा है। इसी क्रम में खेरवाड़ा थाना पुलिस द्बारा जांच की जा रही थी, जिस दौरान उदयपुर की ओर से एक गाड़ी के आने की सूचना मिली, जिसमें संदिग्ध नकद राशि होने की आशंका जताई गई। नाकाबंदी की गई और दो व्यक्तियों (हितेष भाई और जयेश भाई) को गाड़ी समेत गिरफ्तार किया गया। गाड़ी की सीट के अंदर से भारी मात्रा में नकद राशि बरामद की गई, जो लगभग 2 करोड़ रुपये है।"
12:41 AM, 17 Oct
महाराष्ट्र के सतारा में भूकंप के झटके महसूस किए गए
महाराष्ट्र के सतारा में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 रही।
12:41 AM, 17 Oct
मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया
बिहार के बक्सर में फिर ट्रेन हादसा हो गया। बक्सर जिले के डुमरांव रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी का एक डिब्बा पटरी से उतर गया।
1:38 AM, 17 Oct
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सोमवार रात तेज गरज के साथ झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया।
1:55 AM, 17 Oct