IND vs PAK: ऋषभ पंत या नसीम शाह? किसे डेट कर रही हैं उर्वशी रौतैला? 24 गोल्ड वाले iPhone ने खोला राज!
India VS Pakistan, Urvashi Rautela: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल उर्वशी रौतेला एक बार फिर से सुर्खियों में हैं, उन्हें शनिवार को भारत-पाक मैच के दौरान मोदी स्टेडियम में देखा गया था लेकिन मैच के चक्कर ने उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया है क्योंकि उनका आईफोन चोरी हो गया है, जिसके बारे में उन्होंने खुद ही जानकारी दी लेकिन उनकी जानकारी पर तब लोग एकदम से चौंक गए क्योंकि उन्होंने कहा कि उनके आईफोन में 24 कैरट गोल्ड लगा हुआ है।

'मेरा 24 कैरट गोल्ड वाला iPhone चोरी हो गया'
हालांकि उर्वशी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि 'मेरा 24 कैरट का असली गोल्ड वाला iPhone नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खो गया है, अगर किसी को मिलता है तो प्लीज मदद करें, मुझसे जल्द से जल्द संपर्क करें, जो मेरी मदद कर सकें उन्हें टैग करें।'जिसके बाद उर्वशी रौतेला के प्रति लोगों ने सहानभूति नहीं दिखाई बल्कि उन्हें ट्रोल करने लगे।
'मैडम आपके फोन की सारी हिस्ट्री लीक हो गई है'
कुछ लोगों ने लिखा कि उर्वशी मैडम का 'दिल चोरी नहीं हो पाया तो मैडम ने iPhone चोरी करवा दिया', को किसी ने लिखा कि 'ऋषभ पंत नहीं मिला तो फोन चोरी करवा दिया' तो किसी ने लिखा कि 'ये दीदी अटेंशन पाने के लिए कुछ भी लिखती है' तो किसी ने लिखा 'मैडम आपके फोन की सारी हिस्ट्री लीक हो गई है', तो किसी ने लिखा कि 'मैडम आपकी सारी चोरी पकड़ी गई क्योंकि चोर ने आपकी सर्च हिस्ट्री लीक कर दी है'।
ऋषभ पंत या नसीम शाह? किसे डेट कर रही हैं उर्वशी रौतैला?
तो किसी ने लिखा कि 'दोबारा कभी भी नहीं जाना, चोर हैं इंडियंस, कोई नहीं देगा वापिस'. तो किसी ने लिखा कि 'कृपया पाकिस्तानी खिलाड़ियों और उनके समर्थकों की जांच करें', तो किसी ने लिखा कि 'पंत/नसीम के बाद अब अटेंशन लेने का नया तरीका'। तो किसी ने लिखा कि 'मुझे मिला है 24 गोल्ड वाला आई फोन और मुझे पता चल गया कि ऋषभ पंत या नसीम शाह? किसे डेट कर रही हैं उर्वशी रौतैला?' कुल मिलाकर उर्वशी रोतेला सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर हैं और लोग उन पर कमेंट करते ही जा रहे है।
ऋषभ पंत से जुड़ा उर्वशी रोतैला का नाम
आपको बता दें कि बीते काफी लंबे वक्त से उर्वशी का नाम भारत के स्टार प्लेयर ऋषभ पंत के साथ जुड़ता आया है। हालांकि ऋषभ पंत खुद ईशा नेगी के साथ इंगेज्ड हैं लेकिन उर्वशी की बातों से कई बार ये लगा कि 'ऋषभ पंत उनके पीछे हैं', हालांकि उन्होंने खुलकर आज तक क्रिकेटर का नाम नहीं लिया लेकिन वो हमेशा 'आरपी' का जिक्र करती हैं लेकिन वो आरपी ऋषभ पंत हैं या नहीं ये आज तक क्लियर नहीं हैं। मालूम हो कि उर्वशी और पंत दोनों ही उत्तराखंड से हैं।
नसीम शाह संग उड़ी थी अफेयर की अफवाह
तो वहीं दूसरी ओर पिछले कुछ वक्त से पाकिस्तानी पेसर नसीम शाह से भी उनका नाम जुड़ रहा है क्योंकि उर्वशी ने बड़े ही खास अंदाज में उन्हें जन्मदिन का बधाई दी थी , जिस पर नसीम ने भी उन्हें 'थैंक्यू' बोला था, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें उड़ने लगी थीं।
'फिलहाल मैं किसी भी रिश्ते में कहीं नहीं हूं'
हालांकि इस बारे में उर्वशी ने तो कुछ नहीं कहा था लेकिन नसीम ने एक पाकिस्तानी टॉक शो में ये जरूर कहा कि 'उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर जो 'थैंक्यू' लिखा गया वो उन्होंने नहीं बल्कि उनके मैनेजर ने किए थे। मुझे अगर कुछ कहना होता तो पर्सनली कहता सोशल पर क्यों लिखता, फिलहाल मैं किसी भी रिश्ते में कहीं नहीं हूं, मेरा पूरा फोकस सिर्फ और सिर्फ क्रिकेट पर ही है।'












Click it and Unblock the Notifications