लुधियाना पुलिस ने शख्स को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया, दो ढेर, 5 गिरफ्तार

Breaking News Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के सिलक्यारा सुरंग से सकुशल बाहर आए श्रमिकों से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है। तो वहीं गृहमंत्री अमित शाह आज कोलकाता में रैली को संबोधित किया।

  Breaking News

जबकि दिल्ली दंगा मामले में आज उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। दिल्ली में प्रदूषण अभी भी खराब स्थिति में हैं,आज यहां बारिश होने के आसार हैं। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Nov 29, 2023, 11:33 PM IST

अपहरण के दो आरोपियों की क्रॉस फायरिंग में मौत

लुधियाना में क्रॉस फायरिंग में दो अपहरण के आरोपियों की मौत, पुलिस ने पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
Nov 29, 2023, 9:42 PM IST

लुधियाना में क्रॉस फायरिंग में दो अपहरणकर्ता ढेर

लुधियाना पुलिस के साथ क्रॉस फायरिंग में संजू बहमन और शुभम गोपी नाम के 2 आरोपी मारे गए। 7 आरोपियों ने संभव जैन नाम के शख्स का अपहरण कर लिया था। उन्हें बचा लिया गया और बाकी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Nov 29, 2023, 5:13 PM IST

जापान में दुर्घटनाग्रस्त अमेरिकी सेना का हेलीकॉप्टर

जापान से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सेना का एक हेलीकॉप्टर जापान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हेलीकॉप्टर में आठ लोग सवार थे।
Nov 29, 2023, 4:12 PM IST

उद्घाटन में शामिल हुए राहुल गांधी

केरल: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मलप्पुरम के चुंगथरा में 2023-24 की वार्षिक परियोजनाओं और PMGSY सड़क के उद्घाटन में शामिल हुए।
Nov 29, 2023, 3:54 PM IST

ऋषिकेश एम्स में मेडिकल जांच

उत्तराखंड: सिल्कयारा सुरंग से कल बचाए गए सभी 41 श्रमिकों की ऋषिकेश एम्स में मेडिकल जांच चल रही है।
Nov 29, 2023, 3:08 PM IST

पांच साल तक मुफ्त अनाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस बात को मंजूरी दे दी गई कि केंद्र सरकार अगले पांच साल तक सार्वजनिक वितरण योजना के तहत पात्र नागरिकों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराएगी।
Nov 29, 2023, 3:07 PM IST

50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि सिल्कयारा सुरंग के अंदर बचाव अभियान में काम करने वाले सभी कर्मियों को 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी: मुख्यमंत्री कार्यालय
Nov 29, 2023, 3:07 PM IST

राखी सावंत को अंतरिम सुरक्षा

मुंबई: अभिनेत्री राखी सावंत को उनके निजी वीडियो कथित तौर पर मीडिया को दिखाने के लिए उनके पति आदिल दुर्रानी की शिकायत पर अंबोली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के खिलाफ आज सत्र अदालत से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की गई: वकील अली काशिफ खान देशमुख
Nov 29, 2023, 3:06 PM IST

धर्मतल्ला में शाह की सार्वजनिक रैली

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: धर्मतल्ला में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "...मैं आपसे पूछना चाहता हूं, क्या कोई परिवर्तन हुआ है, क्या तुष्टिकरण बंद हो गया है, क्या राजनीतिक हिंसा बंद हो गई है और क्या भ्रष्टाचार बंद हो गया है? पीएम मोदी पश्चिम बंगाल के लिए लाखों-करोड़ों भेजते हैं, लेकिन टीएमसी उसे गरीबों तक नहीं पहुंचने देती।अगर 2026 में बीजेपी की सरकार बनानी है तो 2024 के लोकसभा चुनाव में इसकी नींव रखनी होगी।"
Nov 29, 2023, 2:29 PM IST

BCCI का बड़ा फैसला, हेड कोच रहेंगे राहुल द्रविड़

भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ को लेकर BCCI ने बड़ा फैसला किया है। राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे। BCCI ने हेड कोच और सपोर्ट स्टाफ के साथ करार बढ़ा दिया है।
Nov 29, 2023, 1:38 PM IST

भारत गौरव ट्रेन में फूड पॉइजनिंग

चेन्नई से पुणे जा रही भारत गौरव ट्रेन में यात्रा कर रहे 40 यात्री फूड पॉइजनिंग से पीड़ित हो गए। रेल मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, एक निजी कंपनी इस सेवा का संचालन कर रही है। सूत्रों ने बताया कि मंत्रालय कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करेगा।
Nov 29, 2023, 1:21 PM IST

मजदूरों को भेजा गया AIIMS

उत्तराखंड में टनल से बचाए गये सभी मजदूरों को ऋषिकेश एम्स भेजा गया।
Nov 29, 2023, 12:18 PM IST

कांग्रेस उम्मीदवार फिरोज खान के खिलाफ केस दर्ज

तेलंगाना: एक मतदाता को कथित तौर पर एक लाख रुपये की पेशकश करने के आरोप में कांग्रेस के नामपल्ली विधायक उम्मीदवार फिरोज खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामला धारा 171सी, 188 और 123 आरपी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है: हैदराबाद पुलिस
Nov 29, 2023, 12:16 PM IST

सीएम धामी ने की श्रमिकों से मुलाकात

सभी 41 सिल्क्यारा सुरंग श्रमिकों के सुरक्षित बचाव के बाद, उत्तराखंड के सीएम धामी ने चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उनसे मुलाकात की
Nov 29, 2023, 12:15 PM IST

लाभार्थियों से बातचीत करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी 30 नवंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे।
Nov 29, 2023, 11:22 AM IST

अवतार सिंह कोचर को जमानत

दिल्ली उच्च न्यायालय ने जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी अवतार सिंह कोचर को जमानत दे दी। वह पिछले दो साल से हिरासत में थे।
Nov 29, 2023, 11:21 AM IST

लुफ्थांसा की फ्लाइट में बवाल, दिल्ली डायवर्ट

विमान में पति-पत्नी की लड़ाई के कारण बैंकॉक जाने वाली लुफ्थांसा की फ्लाइट को दिल्ली डायवर्ट किया गया। म्यूनिख से बैंकॉक जाने वाली लुफ्थांसा की उड़ान (LH772) को एक अनियंत्रित यात्री के कारण दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया है। सुरक्षाकर्मी पहुंच गए हैं और फ्लाइट के गेट खुलने का इंतजार कर रहे हैं: दिल्ली एयरपोर्ट सूत्र
Nov 29, 2023, 11:15 AM IST

ऋषिकेश AIIMS लाए जाएंगे सभी श्रमिक

उत्तरकाशी सुरंग से बचाए गए सभी श्रमिकों को ऋषिकेश AIIMS लाए जाएंगा। ऋषिकेश एम्स प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। हेलीकॉप्टर के जरिये सभी श्रमिकों को स्वास्थ परीक्षण और बेहतर इलाज के लिए एम्स लाया जा रहा है।
Nov 29, 2023, 11:12 AM IST

सिलेंडर विस्फोट से 4 घायल

मुंबई के चेंबूर इलाके में सिलेंडर विस्फोट की घटना में 4 लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक 11 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है: BMC
Nov 29, 2023, 10:30 AM IST

सीएम आवास पर 'इगास बग्वाल' मनाया जाएगा

उत्तराखंड: सिल्कयारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सफल बचाव के उपलक्ष्य में आज शाम देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर 'इगास बग्वाल' मनाया जाएगा।
Nov 29, 2023, 10:29 AM IST

दिल्ली के वायु प्रदूषण पर बैठक

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने GRAP-3 हटने के बाद के हालात की समीक्षा करने के लिए पर्यावरण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई। बैठक में दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के अधिकारी भी शामिल होंगे।
Nov 29, 2023, 10:27 AM IST

सलमान खान को मिली धमकी

मुंबई पुलिस का कहना है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को एक फेसबुक पोस्ट के जरिए धमकी मिली है जिसके बाद उनकी सुरक्षा की समीक्षा की गई है।
Nov 29, 2023, 10:26 AM IST

श्रमिकों का वीडियो

उत्तराखंड: चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बचाए गए एक कर्मचारी ने अपने साथी श्रमिकों का एक वीडियो साझा किया, जिन्हें 17 दिनों के लंबे समय के बाद सिल्क्यारा सुरंग से सुरक्षित बाहर निकाला गया था।
Nov 29, 2023, 8:55 AM IST

दिल्ली दंगा 2020 का मामला

उमर खालिद की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+