लुधियाना में अपहरण के दो आरोपियों की पुलिस के साथ क्रॉस फायरिंग में मौत

लुधियाना में अपहरण के दो आरोपियों को पुलिस ने क्रॉस फायरिंग में ढेर कर दिया है। आरोप है कि ये दोनों ही आरोपी एक व्यक्ति के अपहरण में शामिल थे। आरोपियों के साथ लुधियाना पुलिस के साथ एकाउंटर हुआ, जिसमे क्रॉस फायरिंग में दोनों आरोपियों की मौत हो गई।

आरोप है कि एक व्यक्ति का सात आरोपियों ने अपहरण किया था। पुलिस ने व्यक्ति को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया है और बाकी के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

ludhiana police

पंजाब पुलिस की ओर से शाम को घटना की जानकारी देते हुए कहा गया था कि जिस व्यक्ति का अपहरण हुआ था उसकी पहचान संभव जैन के रूप में हुई है। हमने उन्हें आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लिया है।

Recommended Video

    लुधियाना में अपहरण के दो आरोपियों की पुलिस के साथ क्रॉस फायरिंग में मौत

    लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि संभव जैन नाम के व्यापारी का कुछ गैंगस्टर्स ने कुछ दिन पहले लुधियाना से अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद फिरौती की मांग की गई थी, साथ ही धमकी दी गई थी कि अगर पैसा नहीं दिया तो व्यापारी को जान से मार देंगे।

    काफी मुश्किलों के बाद पुलिस ने व्यापार को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस ने सभी 7 आरोपियों की पहचान कर ली है। इसमे से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी के दो आरोपियों का आज पुलिस ने पीछा किया। इस दौरान क्रॉस फायरिंग के वक्त आरोपी संजू और शुभम की मौत हो गई जबकि एक एएसआई घायल हुए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+