Live: 'कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार पार्टी...अगर वे सत्ता में आए, तो वे तेलंगाना को लूट लेंगे', BJP का वार

Breaking News Live Updates : इजराइल में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार ऑपरेशन अजय चला रही है। इस ऑपरेशन के तहत आज दूसरी फ्लाइट दिल्ली पहुंची, भारत पहुंचने के बाद यात्रियों में मोदी सरकार को थैंक्यू बोला है। दिल्ली में आज मौसम शुष्क है।

Breaking News Live Updates Today, Operation Ajay,  weather,  wc 2023, politics, in Hindi 14th october 2023

तो वहीं वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होगी. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। जबकि आज साल का दूसरा सूर्य ग्रहण है जो कि भारत में प्रभावी नहीं है।

पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Oct 15, 2023, 5:18 AM IST

बंधकों को चिकित्सा उपचार प्राप्त करने की अनुमति देने की मांग करेंगे

रेड क्रॉस के मेडिसिन प्रमुख प्रोफेसर हागई लेविन ने कहा कि बंधकों को चिकित्सा उपचार से इनकार करना 'हराम' है। और मुझे उम्मीद है कि मुस्लिम लोग हमास से बंधकों को चिकित्सा उपचार प्राप्त करने की अनुमति देने की मांग करेंगे।
Oct 15, 2023, 4:43 AM IST

बच्चों के साथ उन्हें कर लिया था अपहरण

बंधकों और लापता व्यक्तियों के परिवार के सदस्य का कहना है कि मेरी चचेरी बहन को उसके दो बच्चों नौ महीने और चार साल के साथ उसके घर से अपहरण कर लिया गया था...वे निर्दोष नागरिक हैं। हमास एक आतंकवादी संगठन है। आपको डालना होगा तुर्की और मिस्र के सभी संगठनों में सही लोगों पर दबाव। उन्हें जिंदा अपहरण कर लिया गया था और हम उन्हें जिंदा देखना चाहते हैं।
Oct 15, 2023, 3:34 AM IST

भारत एक अद्भुत देश- यूरोपीय संसद के उपाध्यक्ष

यूरोपीय संसद के उपाध्यक्ष निकोला बीयर ने कहा कि भारत वास्तव में एक अद्भुत देश है और न केवल जी 20 पर बल्कि पी 20 पर भी इसकी बहुत सफल अध्यक्षता रही है। मैं वास्तव में इसकी सराहना करती हूं। मैं बहुत आभारी हूं कि पीएम मोदी ने आतंकवाद का उल्लेख किया और यह हमारे सामान्य पाठ का भी हिस्सा है क्योंकि लोगों के खिलाफ आतंक को किसी भी देश में और बिना किसी अवसर के उचित नहीं ठहराया जा सकता है।
Oct 15, 2023, 3:21 AM IST

197 भारतीय नागरिकों को लेकर तीसरी फ्लाइट पहुंची दिल्ली

इजरायल से 197 भारतीय नागरिकों को लेकर तीसरी फ्लाइट पहुंची दिल्ली। केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने किया स्वागत।
Oct 15, 2023, 2:55 AM IST

तमर गुटमैन की बहन लापता

युद्ध शुरू होने के बाद से लापता तमर गुटमैन की बहन डॉ. एडवा गुटमैन तिरोश ने कहा कि मेरी बहन तमर, जब हमास ने हमला किया तो वह नोवा पार्टी में थी। वह 27 साल की है और अब लापता है। तमर क्रोहन रोग से पीड़ित है। यह एक सूजन आंत्र रोग है, एक दीर्घकालिक रोग...उसे बहुत अधिक परेशानियां हो चुकी हैं, और वह पिछले कुछ वर्षों में कई बार अस्पताल में भर्ती हुई है।
Oct 15, 2023, 2:28 AM IST

कैदियों, आतंकवादियों को देखभाल प्रदान कर रहे

तेल अवीव में रेड क्रॉस के मेडिसिन प्रमुख प्रो. हागई लेविन ने कहा कि हम नियमित रूप से और अब भी इज़राइल में कैदियों, फ़िलिस्तीनियों, आतंकवादियों को सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान कर रहे हैं। जिनमें वर्तमान हमले में घायल हुए लोग भी शामिल हैं।
Oct 15, 2023, 2:18 AM IST

इज़राइली सेना अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत काम करती है

इज़रायली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लियोर हयात ने कहा कि इज़राइली सेना अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत काम करती है और संचालित करती है। जैसा कि मैंने कहा, दुनिया में कोई अन्य देश नहीं है जो नागरिकों को रोकने के लिए इतनी अधिक तकनीक का उपयोग करता है।
Oct 15, 2023, 1:58 AM IST

इजरायल ने नागरिकों की मौत को रोकने के लिए किया ये प्रयास

इज़रायली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लियोर हयात ने कहा कि नागरिकों की मौत को रोकने के लिए इज़रायल ने अतीत में और इस ऑपरेशन में जो प्रयास किए हैं, वैसा प्रयास दुनिया में कोई अन्य देश नहीं करता है।
Oct 15, 2023, 1:17 AM IST

केंद्रीय शिक्षा मंत्री मेरी माटी मेरा देश अभियान में लिया भाग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने "मेरी माटी मेरा देश" अभियान में भाग लिया और ओडिशा में पुरी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चिल्का के मानसिंहपुर ब्लॉक में 'संकल शिकायत' में भाग लिया।
Oct 15, 2023, 1:05 AM IST

आरबीआई के गवर्नर को मिला सम्मान

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास को आज मराकेश, मोरक्को में ग्लोबल फाइनेंस सेंट्रल बैंकर रिपोर्ट कार्ड 2023 में 'ए+' रैंक से सम्मानित किया गया।
Oct 15, 2023, 12:15 AM IST

ईरानी सैन्य काफिले पर हमला

अज्ञात युद्धक विमानों ने इराक और सीरिया के बीच अल-बुकामेल सीमा के पास ईरानी सैन्य काफिले पर हमला किया।
Oct 15, 2023, 12:08 AM IST

तेल अवीव में बजने लगा सायरन

इजराइल के तेल अवीव में फिर से बजने सायरन बजने लगा है।
Oct 14, 2023, 6:26 PM IST

'कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार पार्टी'

केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने जो गारंटी दी थी, उनमें से एक भी लागू नहीं की गई है। कांग्रेस पार्टी बन गई है, भ्रष्टाचार पार्टी... न केवल अब, बल्कि आजादी के बाद से। भ्रष्टाचार उनका प्रमुख एजेंडा रहा है। वे तेलंगाना में जो वादे कर रहे हैं, वे झूठे हैं। अगर वे सत्ता में आए, तो वे तेलंगाना को लूट लेंगे। इसलिए तेलंगाना के लोगों को चाहिए सावधान रहें कि ऐसी भ्रष्ट पार्टियां (सत्ता में) नहीं आनी चाहिए।
Oct 14, 2023, 3:31 PM IST

दिल्ली में 21 निर्माण स्थलों पर 8.35 लाख का जुर्माना

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि धूल विरोधी अभियान के तहत टीमों ने अब तक 1108 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया है और नियमों के उल्लंघन के मामले में 21 निर्माण स्थलों को 8.35 लाख रुपये के जुर्माने के साथ नोटिस जारी किए गए हैं। दिल्ली सरकार द्वारा जारी धूल रोधी नियम के 14 नियमों का पालन नहीं करने वाले निर्माण स्थलों पर नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Oct 14, 2023, 2:21 PM IST

सोनिया-प्रियंका की अध्यक्षता में कांग्रेस की हुई बैठक

चेन्नई: तमिलनाडु कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों और विधायकों की एक निजी होटल में पार्टी नेता सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई।
Oct 14, 2023, 2:04 PM IST

‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’

‘द टाइम्स ऑफ इजरायल’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल सेना ने कहा कि उसने गाजा हवाई हमले में हवाई सेना के चीफ को मार डाला है।
Oct 14, 2023, 1:27 PM IST

चीता हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग

प्रयागराज के होलागढ़ थाना क्षेत्र में सेना के चीता हेलीकॉप्टर की हुई इमरजेंसी लैंडिंग।
Oct 14, 2023, 12:21 PM IST

ये खिलाड़ी बजाएंगे पाक की बैंड?

Ind vs Pak Match: ये चार खिलाड़ी बजाएंगे आजम सेना की बैंड? ज्‍योतिषी ने की भविष्‍यवाणी
Oct 14, 2023, 12:20 PM IST
गुजरात

गौतम गंभीर का बड़ा बयान

अहमदाबाद: पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा, "पाकिस्तान भी बहुत अच्छी टीम है और मुझे विश्वास है कि भारतीय टीम सतर्क रहेगी।"
Oct 14, 2023, 11:34 AM IST

भारत-पाकिस्तान मैच को फ्री लाइव देखने का ये है धांसू जुगाड़

Ind vs Pak Match: बस कुछ घंटों में भारत-पाकिस्तान की टक्कर, फ्री लाइव देखने का ये है धांसू जुगाड़
Oct 14, 2023, 11:33 AM IST
मध्य प्रदेश

उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा

मध्य प्रदेश: भारत बनाम पाकिस्तान विश्व कप मैच से पहले उज्जैन के महाकाल मंदिर में विशेष पूजा की जा रही है।
Oct 14, 2023, 10:45 AM IST
गुजरात

विराट कोहली के नाम से डरता है पाकिस्तान

"विराट कोहली के नाम से डरता है पाकिस्तान...आज ठोकेगा शतक..."।
Oct 14, 2023, 10:42 AM IST

सोनिया गांधी से मिले सीएम स्टालिन

चेन्नई पहुंची सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने की मुलाकात।
Oct 14, 2023, 10:01 AM IST
पश्चिम बंगाल

गोदाम में लगी भीषण आग

हावड़ा की एक कंपनी के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद।
Oct 14, 2023, 9:59 AM IST

CM योगी ने किया शुभारंभ

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति के चौथे चरण का CM योगी ने किया शुभारंभ।
Oct 14, 2023, 9:25 AM IST
दिल्ली

वायु गुणवत्ता सूचकांक'खराब' श्रेणी में

दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक'खराब' श्रेणी में पहुंच गया है, जिसने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।
Oct 14, 2023, 8:56 AM IST

कच्चे तेल के भाव फिर चढ़े, क्या महंगा हुआ देश में पेट्रोल?

Fuel Prices 14th October: कच्चे तेल के भाव फिर चढ़े, क्या महंगा हुआ देश में पेट्रोल?
Oct 14, 2023, 8:55 AM IST
गुजरात

सचिन तेंदुलकर अहमदाबाद पहुंचे

टीम इंडिया का समर्थन करने के लिए सचिन तेंदुलकर अहमदाबाद पहुंचे।
Oct 14, 2023, 8:36 AM IST

वर्ल्ड कप 2023 में आज किसका मैच है- भारत vs पाकिस्तान

World Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: वर्ल्ड कप 2023 में आज किसका मैच है- भारत vs पाकिस्तान
Oct 14, 2023, 8:35 AM IST

इजरायल-हमास युद्ध पर अहम बैठक

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इजरायल-हमास युद्ध पर अहम बैठक की तो वहीं फिलिस्तीनियों ने इजरायली हमले को रोकने का किया आह्वान।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+