Ind vs Pak Match: ये चार खिलाड़ी बजाएंगे आजम सेना की बैंड? ज्योतिषी ने की भविष्यवाणी
Ind vs Pak Match Astrology Prediction: भारत बनाम पाकिस्तान के मैच के लिए पूरा देश क्रेजी है। ये बहुप्रतिक्षित मैच आज दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम यानी की अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लाखों की संख्या में क्रिकेट फैंस इस मैच को देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं तो वहीं इस मैच में भारत की जीत को लेकर पूरे देश में पूजा पाठ का भी दौर जारी हो गया है।

कहीं पर लोग हवन कर रहे हैं तो कहीं पर अनु्ष्ठान किए जा रहे हैं। आज उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी इस मैच को लेकर खास पूजा की गई है लेकिन इसी बीच कुछ ज्योतिषगण ने इस मैच के लेकर भविष्यवाणी भी कर दी है।
ये खिलाड़ी बजाएंगे पाक की बैंड? ज्योतिष ने की भविष्यवाणी
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक काशी के ज्योतिषी पंडित संजय उपाध्याय ने टीम इंडिया के चार के खिलाड़ियों को आज के मैच का हीरो कहा है। पंडित के मुताबिक रोहित शर्मा , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और मोहम्मद सिराज पाकिस्तान के लिए बड़ी मुसीबत बनेंगे।
कोहली की राशि वृष और नक्षत्र रोहिणी है
पंडित के मुताबिक विराट कोहली की राशि वृष और नक्षत्र रोहिणी है और इस वक्त उन पर शनि भी मेहरबान है इसलिए पंडित जी के मुताबिक आज के मैच में कोहली पाकिस्तानियों पर कहर बनकर उतरेंगे, केवल इस मैच में ही नहीं बल्कि पूरे विश्वकप में विराट कोहली का बल्ला धांसू रहेगा।
क्या बदलेगा इतिहास?
तो वहीं पंडित जी के मुताबिक कप्तान रोहित शर्मा भी स्वाति नक्षत्र वाले हैं इसलिए वो भी आज विरोधी दल पर जमकर बरसेंगे तो वहीं दूसरी ओर पंडित जी के मुताबिक श्रेयस और सिराज पर भी शनिदेव मेहरबान हैं इसलिए वो भी पाकिस्तानियों पर भारी पड़ेंगे।
भारत बनाम पाकिस्तान मैच का क्रेज जबरदस्त
अब पंडित जी की भविष्यवाणी कितनी सच साबित होती है ये तो आज के मैच का रिजल्ट बताएगा लेकिन इसमें जरा भी संदेह नहीं है कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच को लेकर लोग काफी क्रेजी हैं।
क्या बदलेगा इतिहास?
मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान दोनों ने इस विश्वकप में अब तक दो-दो मैच खेले हैं और दोनों ही जीते हैं। टीम इंडिया ने आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को हराया है तो वहीं पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स और श्रीलंका को धूल चटाई है इसलिए आज दोनों टीमें जीत के इरादे से ही मैदान में उतरेंगी। वैसे अभी तक के विश्वकप में भारत ने हमेशा पाकिस्तान को हराया है, देखते हैं इस बार बाबर आजम इतिहास बदलते हैं या फिर रोहित शर्मा सफलता की नई हिस्ट्री लिखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications