Ind vs Pak Match: बस कुछ घंटों में भारत-पाकिस्तान की टक्कर, फ्री लाइव देखने का ये है धांसू जुगाड़
World cup 2023, IND VS PAK: विश्वकप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला आज मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है, जी हां यहां बात हो रही है इंडिया-पाकिस्तान मैच की। मोदी स्टेडियम में दर्शकों ने पहुंचना शुरू कर दिया है।

तो वहीं दूसरी ओर जो लोग अहमदाबाद में नहीं हैं वो टीवी पर इस देखने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं। देश के लगभग हर बड़े शहरों के होटलों और रेस्त्रां में बड़ी स्क्रीन लगाई गई है, जिससे लोग आज के मैच का लुत्फ उठा सकें लेकिन कुछ लोग इस मैच को फ्री में देखने का जुगाड़ करने में लगे हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि फ्री लाइव मैच देखने का धांसू जुगाड़ कैसे किया जा सकता है।
मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा
वैसे तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के हिंदी और इंग्लिश चैनल पर इस मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा लेकिन मोबाइल पर फ्री लाइव मैच देखने के लिए आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप्प डाउनलोड करना होगा और उसके बाद आप आराम से मैच का लाइव कहीं पर भी बैठकर देख सकते हैं।
टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा
मालूम हो कि भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा और दो बजे मैच शुरू होगा। आज के मैच में उम्मीद की जा रही है कि कैप्टन रोहित शर्मा के साथ विस्फोटक शुभमन गिल मैदान पर उतर सकते हैं। अगर वो आज भी नहीं खेलते हैं तो ईशान किशन को मौका मिल सकता है और उसी के साथ ही मोहम्मद शमी के भी आज मैच में उतरने के चांसेज है।
'अतीत की बातों को भूलकर हम मैदान में उतरेंगे'
दोनों ही देश के लोग आज के मैच को लेकर जबरदस्त उत्साहित है। मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने मीडिया से कहा कि 'हम पूरी तरह से मैच के लिए तैयार हैं। अतीत की बातों को भूलकर हम मैदान में उतरेंगे और यहां तो रोज इतिहास बदलते हैं।'
7 बार विश्वकप में हारा है पाकिस्तान
दरअसल बाबर आजम ने ये बात इसलिए कही क्योंकि विश्वकप में भारत और पाकिस्तान जब भी लड़े हैं, पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी है।
भारत के खिलाफ पांच विकेट लूंगा-शाहीन अफरीदी
जहां बाबर आजम ने इस तरह से बात कही वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के स्टार बॉलर शाहीन अफरीदी ने सरेआम ये कहा कि 'वो भारत के खिलाफ पांच विकेट लेंगे।' हालांकि विश्वकप के अब तक के दोनों मैचों में शाहीन केवल एक-एक विकेट ही ले पाएं हैं।
एक रोमांचक खेल की उम्मीद
देखते हैं उनका ये अतिविश्वास मैच में काम आता है या नहीं। कुल मिलाकर दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक खेल की उम्मीद की जा रही है, देखते हैं आज कौन सी टीम कमाल करती है? इसमें कोई शक नहीं कि जीतेगा वो ही जो अच्छा खेलेगा।












Click it and Unblock the Notifications