Live : आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसा, पीएम मोदी पीड़ितों के प्रति व्यक्ति की संवेदना
Breaking News Live Updates : आज केरल के एर्नाकुलम के कलामासेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में जबरदस्त धमाका हुआ है, जिसमें एक की मौत और कम से कम 36 लोगों के घायल होने की खबर है। गृहमंत्री अमित शाह ने इस बारे में सीएम विजयन से बात की है, घटना की जांच जारी है।

पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।
LIVE Feed
आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसा: रेलवे राहत बचाव पर कर रहा फोकस
हम फिलहाल बचाव अभियान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचा रहे हैं। हमने हेल्पलाइन नंबर भी साझा किए हैं: आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसे पर विश्वजीत साहू, सीपीआरओ, ईस्ट कोस्ट रेलवे
आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसा: सीएम एमके स्टालिन ने व्यक्त की संवेदना
जून 2023 में दुखद बालासोर ट्रेन दुर्घटना के कुछ ही महीनों बाद आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में ट्रेन दुर्घटना से बहुत व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं, और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं: तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन
आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना: बचाव कार्य जारी
आंध्र प्रदेश ट्रेन दुर्घटना में राहत बचाव कार्य के दृश्य
महाराष्ट्र में 107 लीटर मेफेड्रोन जब्त
डीआरआई, पुणे क्षेत्रीय इकाई, डीआरआई, अहमदाबाद और अहमदाबाद अपराध शाखा ने 20 अक्टूबर को एक संयुक्त अभियान में 250 करोड़ रुपये मूल्य के मेफेड्रोन, केटामाइन और कोकीन जब्त की और छत्रपति संभाजी नगर से दो लोगों को पकड़ा। डीआरआई अधिकारियों ने नशीले पदार्थों के उत्पादन करने वाली फैक्ट्री से लगभग 160 करोड़ रुपये मूल्य का 107 लीटर तरल मेफेड्रोन जब्त किया। मामले में 28 अक्टूबर को छत्रपति संभाजी नगर से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
आंध्र प्रदेश ट्रेन हादसा: रेल मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए
रेल मंत्रालय ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिनके जरिए हादसा पीड़ितों के परिजन संपर्क कर सकते हैं।
सीएम पिनाराई विजयन का बयान
केरल के सीएम पिनाराई विजयन का कहना है, ''कालामासेरी में जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। फिलहाल 41 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, 27 लोग एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं...4 लोगों को छुट्टी मिल गई है. 2 लोगों की मौत हो गई है और 5 की हालत गंभीर है. एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में एक विशेष टीम इस घटना की जांच करेगी...जांच टीम में 20 सदस्य होंगे. कल सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है''
केरल में ब्लास्ट करने वाले शख्स ने किया सरेंडर
केरल के त्रिशूर जिले में एक व्यक्ति ने कलामासेरी में एक प्रार्थना सभा में सिलसिलेवार विस्फोटों की जिम्मेदारी ली है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि डोमिनिक मार्टिन नामक व्यक्ति ने कन्वेंशन सेंटर में बम लगाने का दावा किया है, जहां रविवार सुबह तीन विस्फोट हुए थे।
घायलों के परिजनों का बयान
केरल ब्लास्ट: कोच्चि में घायलों के परिजन लक्ष्मण प्रभु ने बताया कि मेरी मां अस्पताल में भर्ती हैं, वह प्रार्थना के लिए (कन्वेंशन सेंटर में) आई थीं। उसे पहले से ही कुछ अन्य समस्याएं हैं और अब उसके पैर, हाथ, मुंह और पीठ पर चोटें आई हैं। मेरी बहन के भी दोनों पैर जल गये हैं। डॉक्टर उनका बहुत अच्छे से इलाज कर रहे हैं।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का बयान
पीआरओ, केरल राज भवन की ओर से बयान जारी किया गया, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि कालामासेरी में एक धार्मिक सभा में विस्फोट के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। मृतकों के परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना।
'मेरा केरल इसका शिकार हो रहा है'
'मेरा राज्य इसका शिकार हो रहा है...', केरल विस्फोट के बाद शशि थरूर ने कही ये बड़ी बात
केरल
एक व्यक्ति की मौत, 36 घायल
केरल के डीजीपी डॉ शेख दरवेश ने कहा कि 'आज सुबह लगभग 9:40 बजे ज़मरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में एक विस्फोट हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 लोगों का इलाज चल रहा है। कन्वेंशन सेंटर में, यहोवा के साक्षियों का क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा था, हम घटना की जांच कर रहे हैं।'
केरल
केरल ब्लास्ट: अमित शाह ने CM विजयन से की बात, अब तक क्या हुआ
केरल एर्नाकुलम ब्लास्ट, 1 मौत, 36 घायल: एक्शन में गृहमंत्री अमित शाह, CM विजयन से की बात, जानें बड़े अपडेट
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications