'मेरा राज्य इसका शिकार हो रहा है...', केरल विस्फोट के बाद शशि थरूर ने कही ये बड़ी बात
Kerala blast Kalamassery explosion: केरल में कोच्चि के कन्वेंशन सेंटर में हुए दो बम धमाकों में अब तक एक की मौत और 36 लोगों के घायल होने की खबर है। ये धमाका 29 अक्टूबर की सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर कोच्चि के कलमास्सेरी में स्थित येहोवा विटनेस कन्वेंशन सेंटर में हुआ, जहां ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना सभा कर रहे थे। इस विस्फोट पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने हैरानी और निराशा व्यक्त की है।
घटना की निंदा करते हुए तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ने कहा कि, 'मेरे केरल राज्य को हत्या और विनाश की मानसिकता का शिकार होते देखना दुखद है।'

शशि थरूर ने ट्वीट किया, " केरल में एक धार्मिक सभा पर बम हमले की खबर से स्तब्ध और निराश हूं। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं और त्वरित पुलिस कार्रवाई की मांग करता हूं। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। अपने राज्य को हत्या और विनाश की मानसिकता का शिकार होते देखना दुखद है। मैं सभी धार्मिक नेताओं से इस तरह की बर्बरता की निंदा करने के लिए एकजुट होने और अपने अनुयायियों को यह सिखाने का आग्रह करता हूं कि हिंसा से और अधिक हिंसा के अलावा कुछ हासिल नहीं होता है।"
केरल विस्फोट पर DGP ने क्या कहा?
केरल के DGP डॉ. शेख दरवेश साहब ने कहा, "शुरुआत जांच से पता चला है कि यह एक IED उपकरण है और हम इसकी जांच कर रहे हैं।''
विस्फोट के बारे में जानकारी देते हुए DGP डॉ. शेख दरवेश साहब ने कहा, '' 29 अक्टूबर की सुबह लगभग 9:40 बजे जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में विस्फोट हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 36 लोगों का इलाज चल रहा है। कन्वेंशन सेंटर में यहोवा के साक्षियों का क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा था हमने देखा कि एक क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा था। हमारे सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं। हमारे एडिशनल डीजीपी भी रास्ते में हैं। हम पूरी जांच कर रहे हैं, पता लगाएंगे कि इसके पीछे कौन है और सख्त कार्रवाई की जाएगी।''
राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने एर्नाकुलम जिले के कलामासेरी इलाके में जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में हुए विस्फोट में इस्तेमाल की गई सामग्रियों को इकट्ठा करने और जांच करने के लिए अपनी एक बम निरोधक इकाई को दिल्ली से केरल भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications