LIVE UPDATES: दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव स्थगित, आप ने लगाए गंभीर आरोप

Breaking News Live Updates in Hindi: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर इस वक्त में देश में सियासी पारा चरम पर है। पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के मुरैना में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान मध्य प्रदेश 'बीमारू राज्य' में से एक बन गया था। कांग्रेस के गड्ढे भरने के बाद बीजेपी ने चंबल को नई पहचान दी है।

LIVE UPDATES

अगर मौसम की बात करें तो इस वक्त देश के कई हिस्सों में आज हीटवेव चलने की आशंका है जिसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। पढ़िए देश, दुनिया, सिनेमा, खेल और व्यापार जगत से जुड़ी हर बड़ी खबर का ताजा अपडेट।

LIVE Feed
Apr 25, 2024, 11:28 PM IST

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदारों की लिस्ट

कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। दीपेंदर सिंह हुडा को पार्टी ने रोहतक से टिकट दिया है। इसके साथ ही कुमारी शैलजा को सिरसा और महेंद्र प्रताप को फरीदाबाद से टिकट दिया गया है।
Apr 25, 2024, 11:15 PM IST

आरसीबी ने हैदराबाद को 35 रन से हराया

आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रनों से हरा दिया है। 9 में से 2 मैच में जीत दर्ज करके अभी भी आरसीबी की टीम अंक तालिका में आखिरी पायदान पर है।
Apr 25, 2024, 10:06 PM IST

दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव स्थगित

दिल्ली के मेयर और डिप्टी मेयर का निर्धारित चुनाव स्थगित कर दिया गया है। एमसीडी सचिव की ओर से जारी नोटिस में लिखा गया, "चूंकि डीएमसी अधिनियम, 1957 (संशोधित 2022) की धारा 77 (ए) के अनुसार पीठासीन अधिकारी का नामांकन अनिवार्य है। इसलिए तय समय पर मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव कराना संभव नहीं हो सकेगा"
Apr 25, 2024, 10:05 PM IST

कांग्रेस के स्टार प्रचारक

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश के लिए 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। प्रचारकों में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेता शामिल हैं।
Apr 25, 2024, 6:53 PM IST

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिव सेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए 'वचन नामा' नाम से पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।
Apr 25, 2024, 6:02 PM IST

14 अप्रैल को अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर फायरिंग की घटना | मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने दोनों आरोपियों विक्की गुप्ता और सागर पाल को 29 अप्रैल तक क्राइम ब्रांच की हिरासत में भेज दिया है।
Apr 25, 2024, 6:01 PM IST

जोधपुर:

राजस्थान के पूर्व मुख्य्मंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "...मैं उन्हें(पीएम मोदी) अवसर नहीं देना चाहता कि मैं कोई बात कहूं जिसका वे दूसरा अर्थ निकालकर बात करने लगें... देश में लोकतंत्र खतरे में है। ये लोग(भाजपा) संविधान को बदलना चाहते हैं और देश को गुमराह कर रहे हैं... लोग चिंतित हैं कि प्रधानमंत्री इस तरह की भाषा बोल रहे हैं... मैं खुद चिंतित हूं।
Apr 25, 2024, 6:01 PM IST

यूपी

शाहजहाँपुर: विशाल जनसभा को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस, दलितों का, पिछड़ों का, आदिवासियों का हक छीनने का षड्यंत्र लंबे समय से कर रही है। 2011 में कांग्रेस की केंद्र सरकार धर्म के नाम पर आरक्षण देने का एक नोट कैबिनेट में लेकर आई थी। इस कैबिनेट नोट में कहा गया था कि OBC समाज को जो 27% आरक्षण मिलता है, उसका एक हिस्सा काटकर, मजहब के नाम पर दिया जाएगा। कांग्रेस का इरादा है कि OBC का आरक्षण छीन कर उनके खास पसंद वालों को दिया जाएगा।
Apr 25, 2024, 6:00 PM IST

यूपी

शाहजहांपुर: विशाल जनसभा को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, " एक बार फिर कांग्रेस ने अपनी फ्लॉप फिल्म रिलीज की है। कांग्रेस की इस फिल्म में दो डायलॉग हैं- पहला- मोदी जीत जाएगा तो तानाशाही आ जाएगी। दूसरा- मोदी जीत जाएगा तो आरक्षण चला जाएगा... ये ऐसा ही झूठ चलाते रहते हैं। लेकिन जैसे ही इस फिल्म का ट्रेलर उनके घोषणा पत्र में दिखाई दिया, लोगों ने पढ़कर निकाला तो कांग्रेस का असली चेहरा, उनका हिडेन एजेंडा देश को पता चल गया। अब इनकी एक-एक कर सारी सच्चाई देश के सामने आने लगी है।
Apr 25, 2024, 5:21 PM IST

गाण्डेय सीट से चुनाव लड़ेंगी कल्पना सोरेन

झारखंड की गाण्डेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। जेएमएम ने गाण्डेय विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी को टिकट दिया है।
Apr 25, 2024, 4:47 PM IST

खड़गे का पीएम मोदी को पत्र

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस के चुनावी घोषणा-पत्र 'न्याय-पत्र' की वास्तविकता समझाने में खुशी होगी, ताकि वह कोई गलत बयानबाजी न करें।
Apr 25, 2024, 3:49 PM IST

पटना में होटल में लगी आग

बिहार के पटना में होटल में लगी आग। डीएसपी (कानून एवं व्यवस्था) कृष्ण मुरारी ने बताया कि 5-6 लोगों की मौत हो गई है। 30 से अधिक लोगों को बचाया गया है। 7 गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल भेजा गया है।
Apr 25, 2024, 2:38 PM IST

मोदी की गारंटी 'सबका साथ, सबका विकास' की

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मोदी की गारंटी 'सबका साथ, सबका विकास' की है। लेकिन SP-कांग्रेस INDI गठबंधन के लिए, उनका वोट बैंक विशेष है। हमारे 10 साल का ट्रैक रिकॉर्ड हो या भाजपा का घोषणा पत्र, हमारा जोर है संतृप्ति पर। कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर किसी को मिले, पूरा लाभ मिले, बिना बिचौलियों के, बिना रिश्वत के मिले, यही भाजपा का संतृप्ति मॉडल है।"
Apr 25, 2024, 2:32 PM IST

पटना जंक्शन के पास पाल होटल में लगी आग

बिहार के पटना जंक्शन के पास पाल होटल में आग लगने की सूचना है। जिसमें अब तक 6 लोगों की मौत बताई जा रही है।
Apr 25, 2024, 1:45 PM IST

PM और राहुल पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कथित तौर पर 'आदर्श आचार संहिता'के उल्लंघनों का आरोप लगाते हुए संज्ञान लिया है। आयोग ने BJP-कांग्रेस से जवाब तलब किया है।
Apr 25, 2024, 1:44 PM IST

कन्नौज से नामांकन दाखिल करने के बाद बोले अखिलेश

कन्नौज से नामांकन दाखिल करने के बाद क्यो बोले अखिलेश यादव...
Apr 25, 2024, 12:54 PM IST

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज से किया नामांकन

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज से किया नामांकन।
Apr 25, 2024, 12:29 PM IST

कन्नौज से नामांकन दाखिल करने पहुंचे अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने के लिए कन्नौज पहुंचे।
Apr 25, 2024, 12:04 PM IST

मध्य प्रदेश में बोले पीएम मोदी

मध्य प्रदेश के मुरैना में विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शासन के दौरान मध्य प्रदेश 'बीमारू राज्य' में से एक बन गया था। कांग्रेस के गड्ढे भरने के बाद बीजेपी ने चंबल को नई पहचान दी है और मध्य प्रदेश, भिंड, मुरैना और ग्वालियर की जनता, जिन्होंने कांग्रेस का काला दौर देखा है, उन्हें भाजपा सरकार में हुए विकास का अधिक अनुभव हो रहा है।
Apr 25, 2024, 11:04 AM IST

भारतीय वायुसेना का UAV विमान राजस्थान में क्रैश

राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का UAV विमान क्रैश हो गया।
Apr 25, 2024, 10:25 AM IST

शरद पवार ने जारी किया घोषणा पत्र

एससीपी प्रमुख शरद पवार ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।
Apr 25, 2024, 10:23 AM IST

तेलंगाना में छह लोगों की मौत

तेलंगाना में बड़ा हादसा हुआ है। दुर्गापुरम रोड पर एक कार लॉरी से टकरा गई। जिसमें छह लोगों की मौत हो गई। कार में 10 लोग सवार होकर हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रहे थे. लॉरी चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामला दर्ज किया जा रहा है।
Apr 25, 2024, 9:25 AM IST

कई राज्यों में गर्मी का सितम जारी, जानिए Weather Updates

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में गर्मी का सितम जारी, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम?
Apr 25, 2024, 9:24 AM IST

पटना में JDU नेता की गोली मारकर हत्या

Patna News: पटना में CM नीतीश की पार्टी JDU के युवा नेता की गोली मारकर हत्या, एक की हालत गंभीर
Apr 25, 2024, 9:23 AM IST

RCB vs SRH: आरसीबी-हैदराबाद मैच की पिच रिपोर्ट

RCB vs SRH: आरसीबी-सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जोरदार टक्कर आज, जानिए पिच और वेदर रिपोर्ट
Apr 25, 2024, 9:23 AM IST

वीरेन्द्र चौधरी हों या कोई और...

वीरेन्द्र चौधरी हों या कोई और, जनता मेरे साथ- पंकज चौधरी
Apr 25, 2024, 9:22 AM IST

भारतीय PM के जबरा फैन हुए जेपी मॉर्गन के CEO, जमकर की तारीफ

अमेरिका में मोदी जैसे सख्त नेता की जरूरत... भारतीय पीएम के जबरा फैन हुए जेपी मॉर्गन के CEO, जमकर की तारीफ
Apr 25, 2024, 9:21 AM IST

हैदराबाद में रहेंगे अमित शाह

अमित शाह आज हैदराबाद की जहीराबाद विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
Apr 25, 2024, 9:21 AM IST

PM मोदी आज रहेंगे यूपी-एमपी में

PM मोदी आज मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में करेंगे जनसभाओं को संबोधित।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+