राज्यपाल को मंत्रियों को बर्खास्त करने का पूरा अधिकार, बोले तमिलनाडु बीजेपी उपाध्यक्ष

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की तमाम ब्रेकिंग खबरों, बड़ी घटनाओं की अपडेट के लिए आप हमारे पेज वन इंडिया हिंदी को फॉलो करें। यहां आपको हर क्षेत्र की खबरों की लाइव अपडेट मिलती रहेगी।

सिर्फ एक क्लिक पर देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग खबरों के लिए इस लिंक को रीफ्रेश करते रहिए। हिंदी ब्रेकिंग-लाइव न्यूज अपडेट-

breaking news

LIVE Feed
Jun 30, 2023, 5:32 AM IST

राज्यपाल को बर्खास्त करने का पूरा अधिकार

तमिलनाडु बीजेपी के उपाध्यक्ष नारायणन तिरुपति ने कहा कि राज्यपाल को बर्खास्त करने का पूरा अधिकार है, क्योंकि वह मंत्रियों की नियुक्ति करते हैं। सरकार ने एक विशेष जांच दल का गठन नहीं किया है, जिसका आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया था।
Jun 30, 2023, 1:03 AM IST

स्लैब गिरने से 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत

महाराष्ट्र के मुंबई के कांदिवली में बोनान्ज़ा इंडस्ट्री के पास अशोक नगर में बाथरूम का स्लैब गिरने से एक 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद शख्स को शताब्ड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
Jun 29, 2023, 11:59 PM IST

स्लैब गिरने से डेढ़ महीने का बच्चा चोटिल, मां भी घायल

मुंबई में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडालकर ने कहा कि कल शताब्ड़ी अस्पताल, कांदिवली से एक संदेश प्राप्त हुआ कि एक 1.5 महीने का बच्चा एक घर के स्लैब से गिर गया और उसके सिर पर चोट लगी है। इनमें से एक हमारे अधिकारी जांच के लिए अस्पताल गए और पाया कि लड़का अपनी मां और चाची के साथ सो रहा था, तभी एक हिस्सा ढह गया और तीनों जमीन पर गिर गए। उसकी मां और चाची को मामूली चोटें आईं।
Jun 29, 2023, 9:07 PM IST

तमिलनाडु के मंत्री वी सेंथिल बालाजी मंत्रपरिषद से बर्खास्त

तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने जेल में बंद वी सेंथिल बालाजी को तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया।
Jun 29, 2023, 7:04 PM IST

अफगानिस्तान के फैजाबाद में 4.1 तीव्रता का भूकंप

अफगानिस्तान में गुरुवार शाम 5 बजकर 5 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 रही। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद का पूर्वी दक्षिण पूर्व क्षेत्र रहा।
Jun 29, 2023, 6:12 PM IST

बिहार के इन जिलों में होगी बारिश

राजधानी पटना में समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में बारिश के कारण मौसम सुहाना बना रहा। अगले 24 घंटों के दौरान पटना और इसके आसपास इलाकों में हल्की वर्षा, जबकि मधुबनी, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।
Jun 29, 2023, 3:26 PM IST

भारी बारिश के बाद गुरुग्राम के कई हिस्सों में जलभराव, देखें वीडियो

भारी बारिश के बाद गुरुग्राम के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। यातायात भी प्रभावित हुई हैं।
Jun 29, 2023, 2:53 PM IST

3 जुलाई को होगी केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक

3 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इस बैठक में देश की ताजा स्थिति समेत कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
Jun 29, 2023, 1:24 PM IST

शरद पवार ने डबल गेम खेला: फडणवीस

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुफ्त की पब्लिसिटी के लिए शरद पवार ने डबल गेम खेला।
Jun 29, 2023, 1:12 PM IST

मणिपुर में राहुल गांधी के काफिले को रोका गया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले को मणिपुर में रोक दिया गया है। वह एयरपोर्ट से हिंसा पीड़ितों से मुलाकात करने के लिए जा रहे थे। लेकिन, पुलिस ने इम्फाल से 20 किलोमीटर पहले ही उनके काफिले को रोक दिया है।
Jun 29, 2023, 12:47 PM IST

पहला जत्था पहुंचा बेस कैंप

अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना पहला जत्था जत्था बेस कैंप पहुंचा
Jun 29, 2023, 12:37 PM IST

इंफाल पहुंचे राहुल गांधी

राहुल गांधी इंफाल पहुंच गए हैं, यहां वह दो दिन के दौरे पर आए हैं। यहां वह रिलीफ कैंप का दौरा करेंगे, लोगों से बात करेगे।
Jun 29, 2023, 12:36 PM IST

कांग्रेस को भूपेश पर भरोसा नहीं

कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है, भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री के चेहरे से हटा दिया गया है, कांग्रेस का स्लोगन भूपेश है तो भरोसा है बदलकर भूपेश है तो भ्रष्टाचार है हो गया है। स्पष्ट है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने बघेल पर भरोसा गंवा दिया है- रमन सिंह
Jun 29, 2023, 11:56 AM IST

औरंगजेब मार्ग का नाम बदला

दिल्ली स्थित औरंगजेब मार्क का नाम बदलकर डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम लेन कर दिया गया है।
Jun 29, 2023, 10:18 AM IST

यात्री के पास 6 जिदा कारतूस मिले

दिल्ली से मुंबई यात्रा कर रहे अमरीश बिश्नोई नाम के यात्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास 6 जिंदा कारतूस मिले हैं।
Jun 29, 2023, 9:34 AM IST

पीएम मोदी ने बकरीद की बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बकरीद के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करके लिखा, यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए, हर किसी में एकजुटता की भावना हो, समाज में सद्भाव हो।
Jun 29, 2023, 9:17 AM IST

बिहार जाएंगे अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार के लखीसरया जाएंगे, वह यहां अशोकधाम मंदिर दर्शन के लिए जाएगे, जनसभा को संबोधित करेंगे।
Jun 29, 2023, 9:16 AM IST

नोएडा में जलभराव

भारी बारिश की वजह से नोएडा के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Jun 29, 2023, 8:25 AM IST

राजस्थान में बकरीद की नमाज

राजस्थान के जयपुर स्थित मस्जिद में लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की।
Jun 29, 2023, 8:24 AM IST

राहुल गांधी मणिपुर के लिए रवाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर के लिए रवाना हो रहे हैं, वह यहां रिलीफ कैंप का दौरा करेंगे और लोगों से बातचीत करेंगे। राहुल यहां दो दिन रहेंगे।
Jun 29, 2023, 7:46 AM IST

अमेरिकी कांउसलेट के बाहर गोलीबारी, 4 की मौत

जेद्दा स्थित अमेरिकी काउंसलेट के बाहर हुए हमले में चार लोगों की मौत हो गई है।
Jun 29, 2023, 7:42 AM IST

चंद्रशेखर आजाद की हालत स्थिर

पुलिस ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद की स्थिति अब स्थिर है, बुधवार को उनपर हमला हुआ था, इस दौरान उन्हें गोली लग गई थी। जब यह हमला हुआ था तो आजाद चार लोगों के साथ थे, जिसमे उनका छोटा भाई भी शामिल है। .
Jun 29, 2023, 5:53 AM IST

जामा मस्जिद पर बकरीद की नमाज

बकरीद के मौके पर दिल्ली के जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में इकट्ठा हुए लोग
Jun 29, 2023, 5:50 AM IST

कनाडा में यूनिवर्स्टी में तीन लोगों को मारा चाकू

कनाडा की स्टेट यूनिवर्सिटी में स्थित बिल्डिंग में तीन लोगों को चाकू मारने की घटना सामने आई है।
Jun 29, 2023, 5:47 AM IST

अमेरिकी काउंसलेट के बाहर हमला

जेद्दा स्थित अमेरिकी काउंसलेट में हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई है।
Jun 29, 2023, 5:47 AM IST

डेराबस्सी में लगी आग

डेराबस्सी में स्थित एक कार्डबोर्ड फैक्ट्री में आग लग गई है। हालांकि इसमे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यहां अंडों और सेब की ट्रे बनती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+