पाकिस्तान में बारिश का कहर, 20 लोगों की मौत

गुजरात के राजकोट में गैस गोदाम में लगी भीषण आग

देश-विदेश की तमाम ब्रेकिंग खबरों, बड़ी घटनाओं की अपडेट के लिए आप हमारे पेज वन इंडिया हिंदी को फॉलो करें। यहां आपको 26 जून की हर बड़ी और अहम खबर की पल-पल की जानकारी मिलती रहेगी। राजनीति, खेल, सिनेमा, क्राइम से लेकर हर क्षेत्र की बड़ी खबर की जानकारी आपको सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी।

आपको यहां ना सिर्फ तमाम बड़ी खबरें बल्कि शिक्षा, रोजगार सहित अलग-अलग क्षेत्र की भी खबरें सिर्फ एक क्लिक पर मिलेगी। हिंदी ब्रेकिंग-लाइव न्यूज अपडेट-

BREAKING NEWS

LIVE Feed
Jun 27, 2023, 5:21 AM IST

2 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के प्रगति मैदान सुरंग के अंदर डिलीवरी एजेंट से बंदूक की नोक पर 2 लाख रुपये लूट के मामले में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Jun 27, 2023, 3:07 AM IST

लूट मामले में दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़ा है। बाकी संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Jun 27, 2023, 1:19 AM IST

अक्षरधाम के पास ड्रोन उड़ा रहा था फोटोग्राफर

अक्षरधाम मंदिर के पास एक ड्रोन उड़ने की सूचना मिलने के बाद मंडावली से एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां एक ड्रोन के साथ एक मोमो मुस्तफा (फोटोग्राफर) पाया गया। वह अनुमति के बिना 'नो ड्रोन जोन' क्षेत्र में ड्रोन उड़ा रहा था। पीएस मंडावली में आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।
Jun 26, 2023, 11:18 PM IST

येवगेनी प्रिगोजिन ने मास्को मार्च का किया बचाव

वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोजिन ने मास्को मार्च का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम रूसी सरकार को उखाड़ फेंकना नहीं था। हम रूस में कानूनी रूप से चुनी हुई सरकार को तख्तापलट नहीं करना चाहते थे। यह मार्च रूस के सैन्य नेतृत्व के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के रूप में किया गया था।
Jun 26, 2023, 10:03 PM IST
तमिल नाडु

गांजा और हेरोइन नष्ट

चेंगलपट्टू पुलिस ने विभिन्न मामलों में ज़ब्त किए गए 1215 किलोग्राम गांजा और 40 ग्राम हेरोइन को नष्ट किया।
Jun 26, 2023, 8:51 PM IST

पाकिस्तान में 20 की मौत

पाकिस्तान में भी मौसम का कहर जारी है। वहां पर भारी बारिश और बिजली गिरने की वजह से 20 लोगों की मौत हुई है।
Jun 26, 2023, 8:14 PM IST

गुरुग्राम में बारिश

खेड़ा ज़िले के नाडियाद शहर में भारी बारिश के कारण पूरे क्षेत्र में भारी जलभराव हो गया है।
Jun 26, 2023, 6:18 PM IST

हिमाचल प्रदेश पर्यटन की पर्यटकों से अपील

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण, पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग पर्यटकों से यात्रा की योजना बनाते समय अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देने का आग्रह किया
Jun 26, 2023, 6:16 PM IST

उत्तराखंड में आंधी/तेज बारिश होने की संभावना

उत्तराखंड: क्षेत्रीय मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी/तेज बारिश होने की संभावना है।
Jun 26, 2023, 5:44 PM IST

ममता बनर्जी ने बनाई चाय

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आगामी पंचायत चुनावों के लिए अपने अभियान के तहत जलपाईगुड़ी के मालबाजार में एक दुकान पर चाय बनाकर लोगों को परोसा।
Jun 26, 2023, 4:04 PM IST

पंजाब को मिला नया मुख्य सचिव

आईएएस अधिकारी अनुराग वर्मा को पंजाब का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया
Jun 26, 2023, 4:03 PM IST

अभिनेता विजय के खिलाफ शिकायत

तमिलनाडु: कथित तौर पर ड्रग्स को बढ़ावा देने के लिए फिल्म 'लियो' के हालिया गाने 'ना रेडी' पर अभिनेता विजय के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।
Jun 26, 2023, 3:07 PM IST

हरदीप सिंह पुरी का राहुल गांधी पर हमला

दिल्ली: केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, 'हमारे बीच कुछ नेता (राहुल गांधी) हैं जो जब भी विदेशी दौरे पर जाते हैं तो उन्हें लोकतंत्र और अल्पसंख्यकों की चिंता होने लगती है। इसलिए मैंने उन्हें याद दिलाया है कि हमारा लोकतंत्र मजबूत है और यह तभी खतरे में था जब उस नेता (राहुल गांधी) की दादी पीएम (इंदिरा गांधी) थीं। जहां तक अल्पसंख्यकों का सवाल है, वे यहां और हर जगह सुरक्षित हैं।
Jun 26, 2023, 3:05 PM IST

इस्तीफे पर बीरेन सिंह का बयान

मणिपुर की स्थिति पर सीएम बीरेन सिंह ने कहा,"हमने मणिपुर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सलाह लेने के लिए मुलाकात की। विपक्ष हमेशा सीएम का इस्तीफा मांगेगा, कांग्रेस के लिए यह स्वाभाविक है, कहने को कुछ नहीं।" सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तत्काल प्रयास मणिपुर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करना है।
Jun 26, 2023, 1:50 PM IST

सटीक सेमी-कंडक्टर तकनीक का डेमो

केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जटिल, सटीक सेमी-कंडक्टर तकनीक का डेमो दिया, जिस माइक्रोन टेक्नोलॉजी को भारत में लाया जा रहा है।
Jun 26, 2023, 1:46 PM IST

गैस गोदाम में लगी भीषण आग

गुजरात: राजकोट जिले के गाला गांव के पास मोरबी मालिया राजमार्ग पर एक गैस गोदाम में भीषण आग लग गई।
Jun 26, 2023, 1:18 PM IST

पीएम मोदी का मध्य प्रदेश दौरा

पीएम मोदी 27 जून को मध्य प्रदेश के दौरे पर जाएंगे, यहां वह पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
Jun 26, 2023, 1:17 PM IST

पीएम मोदी की कैबिनेट बैठक

अमेरिका और मिस्र की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट के मंत्रियों के साथ बैठक की।
Jun 26, 2023, 12:00 PM IST

राज्य चुनाव आयोग के कमिश्नर के खिलाफ जनहित याचिका

प्रदेश चुनाव आयोग के कमिश्नर राजीव सिन्हा को राज्यसभा में भेजने के फैसले के खिलाफ कलकत्ता हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर
Jun 26, 2023, 11:59 AM IST

मनाली में कई किलोमीटर का जाम

हिमाचल में भारी बारिश की वजह से मंडी जिले में हाईवे पर कई किलोमीटर का लगा लंबा जाम
Jun 26, 2023, 11:58 AM IST

कोर्ट अपना काम करेगा

पहलवानों ने अपना प्रदर्शन वापस ले लिया है। पहलवानों के फैसले के बाद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कोर्ट अपना काम करेगा।
Jun 26, 2023, 11:16 AM IST

टेरर फंडिंग में चार आरोपी गिरफ्तार

एनआईए ने सीपीआईएम के टेरर फंडिंग मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Jun 26, 2023, 11:15 AM IST

बंदूक की नोक पर लूट

प्रगति मैदान टनल के पास 24 जून को बंदूक की नोक पर कार सवार को रोककर बदमाशों ने लाखों की लूट की। वीडियो आया सामने
Jun 26, 2023, 11:13 AM IST

इंफोसिस की 454 मिलियन डॉलर की डील

इंफोसिस ने डेनमार्क कि डेंसके बैंक के साथ रिकॉर्ड 454 मिलियन डॉलर की डील की है।
Jun 26, 2023, 9:50 AM IST

बिहार में एनकाउंटर, दो डकैतों की मौत

बिहार के चंपारण में पुलिस और डकैतों के बीच एनकाउंटर में दो डकैतों की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल। मोतिहारी के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि हमने जिंदा बम, एक पिस्टल, गैस सिलेंडर और गैस कटर बरामद किया है।
Jun 26, 2023, 9:20 AM IST

दो शव बरामद

घाटकोपर में राहत और बचाव कार्य जारी है, दो शव जो लापता था, उन्हें बरामद कर लिया गया है।
Jun 26, 2023, 9:19 AM IST

चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर लंबा जाम

चंडीगढ़ मनाली हाई पर 7 मील तक रास्ता बंद, भारी बारिश और लैंडस्लाइड के चलते सड़क बंद, लगा लंबा जाम
Jun 26, 2023, 9:17 AM IST

कोर्ट में जारी रहेगी लड़ाई- पहलवान

शीर्ष पहलवानों ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ लड़ाई कोर्ट में जारी रहेगी, सड़क पर नहीं।
Jun 26, 2023, 8:18 AM IST

मृतकों के परिजनों को को 3-3 लाख के मुआवजे का ऐलान

ओडिशा बस हादसे में मृतकों के परिजनों को 3-3 लाख रुपए के मुआवजे का मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किया ऐलान
Jun 26, 2023, 7:44 AM IST

शादी का पंडाल गिरा, 8 घायल

मध्य प्रदेश के दामोह में बीती रात शादी का पंडाल गिरने से 7-8 लोग घायल हो गए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमे से एक की हालत गंभीर है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+