Today Breaking News: मुंबई पुलिस ने डब्बा ट्रेडिंग मामले में एक शख्स को किया गिरफ्तार
Latest Breaking News Today Live: देश-विदेश की तमाम ब्रेकिंग खबरों, बड़ी घटनाओं की अपडेट के लिए आप हमारे पेज वन इंडिया हिंदी को फॉलो करें। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से लेकर पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा तक यहां आपको 21 जून की हर बड़ी की जानकारी मिलेगी।
सिर्फ एक क्लिक पर देश और दुनिया की तमाम ब्रेकिंग खबरों के लिए इस लिंक को रीफ्रेश करते रहिए। हिंदी ब्रेकिंग-लाइव न्यूज अपडेट-

LIVE Feed
मुंबई पुलिस ने डब्बा ट्रेडिंग मामले में एक को किया गिरफ्तार
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट ने जतिन सुरेशभाई मेहता के रूप में पहचाने गए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जो डब्बा ट्रेडिंग (अनौपचारिक व्यापार जो स्टॉक एक्सचेंज के दायरे से बाहर होता है) में शामिल था। उसके पास से दो लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, राउटर और पेन ड्राइव जब्त की गई है।
अपने बेटे के साथ अमित शाह के पास मिलने पहुंचे जीतन राम मांझी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख संतोष सुमन ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह से मुलाकात की। HAM द्वारा नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार से अपना समर्थन वापस लेने की घोषणा के दो दिन बाद यह बैठक हुई।
इंडिगो की उड़ान में तकनीकी खराबी
इंडिगो की उड़ान जो कि दिल्ली से देहरादून जा रही थी तकनीकी खराबी के कारण अपने मूल स्थान पर लौट आई। पायलट ने प्रक्रिया के अनुसार एटीसी को सूचित किया और प्राथमिकता लैंडिंग का अनुरोध किया। विमान दिल्ली में सुरक्षित रूप से उतरा और आवश्यक रखरखाव के बाद परिचालन में वापस आ जाएगा।
न्यूयॉर्क में योग करेंगे पीएम मोदी
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क में योग करने वाले हैं। देश में भी अलग-अलग जगह योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके जरिए ये संदेश जा रहा है कि विश्व में हर जाति, हर वर्ग, हर समुदाय के लोगों के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह












Click it and Unblock the Notifications