Live

Breaking LIVE: हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर हमारा फोकस - एस जयशंकर

Breaking LIVE: दिल्ली में मंगलवार को क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक हुई, इसमें भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने हिस्सा लिया, तो वहीं आज सुबह फिर से दिल्ली में CNG की कीमतें 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी गई है, जिसके बाद इसकी कीमत र 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई हैं। तो वहीं दूसरी ओर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक गर्मी का रौद्र रूप जारी है, 12 राज्यों में आज मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking LIVE

LIVE Feed
May 26, 2026, 10:38 AM IST

Breaking LIVE: दुनिया की मौजूदा स्थिति पर हुई बातचीत-एस जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, "हमने अभी-अभी क्वाड विदेश मंत्रियों की एक बहुत ही महत्वपूर्ण और सार्थक बैठक पूरी की है। चर्चाओं का अधिकांश हिस्सा, और वास्तव में द्विपक्षीय बातचीत भी, दुनिया की मौजूदा स्थिति पर केंद्रित थी। क्वाड होने के नाते, हमने स्वाभाविक रूप से उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए विशेष रूप से प्रासंगिक हैं। चूंकि हम चार समुद्री लोकतंत्र हैं जो हिंद-प्रशांत के अलग-अलग छोरों पर स्थित हैं, इसलिए विचारों का आदान-प्रदान एक अत्यंत मूल्यवान अभ्यास था।"
May 26, 2026, 10:31 AM IST

Breaking LIVE: CM सिद्धारमैया की मुलाकात के बारे में जानकारी नहीं-MB पाटिल

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया के आज कांग्रेस आलाकमान से मुलाक़ात करने के बारे में राज्य के मंत्री MB पाटिल ने कहा, "इसके बारे में किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। यह आने वाले राज्यसभा चुनावों, MLC चुनावों के बारे में हो सकता है... कैबिनेट में फेरबदल भी हो सकता है... इसके बारे में सिर्फ़ राहुल गांधी ही जानते हैं... जब CM और Dy CM उनसे मिलेंगे, तो आपको इसके बारे में पता चल जाएगा।"
May 26, 2026, 10:29 AM IST

Breaking LIVE: हम UCC बिल पास करवाकर रहेंगे-BJP विधायक रितु बरन सरमा

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बिल पेश कर दिया गया है, लेकिन आज 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर चर्चा होगी और कल UCC पर चर्चा की जाएगी। BJP सरकार महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है, कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि महिलाएं सशक्त हों, हम इसे (UCC बिल) पास करवाकर रहेंगे-BJP विधायक रितु बरन सरमा
May 26, 2026, 10:28 AM IST

Breaking LIVE: हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर हमारा फोकस होगा- एस जयशंकर

क्वाड बैठक की शुरुआत में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, हम अपनी साझा गतिविधियों पर चर्चा करेंगे, हमारा फोकस हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+