LIVE: वायनाड लैंडस्लाइड को लेकर केरल में 2 दिन का राजकीय शोक, सीएम पिनाराई ने की घोषणा

Breaking News LIVE UPDATES: संसद के मानसून सत्र का आज 7वां दिन है, दोनों सदनों में बजट पर बहस होने के आसार हैं तो वहीं वायनाड के मेप्पड़ी में भारी भूस्खलन हुआ है, जिसमें अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग मलबे में दब गए हैं।

जबकि दूसरी ओर कड़ी सुरक्षा के बीच तीर्थयात्रियों का एक और जत्था पंथा चौक शिविर से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ है।

Breaking Live News

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 30, 2024, 11:50 PM IST

वाडनाड लैंडस्लाइट: केरल सरकार ने घोषित का दो दिनों का शोक

वायनाड में लैंडस्लाइड आपदा के कारण, राज्य ने दो दिनों के आधिकारिक शोक की घोषणा की है। सार्वजनिक कार्यक्रमों और समारोहों को स्थगित कर दिया गया है। हम अनुरोध करते हैं कि शोक अवधि के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहे: सीएम पिनाराई विजयन
Jul 30, 2024, 10:34 PM IST

दिल्ली ओल्ड राजिंदर नगर की घटना को लेकर छात्रों का विरोध जारी

दिल्ली ओल्ड राजिंदर नगर की घटना: 27 जुलाई को एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में बारिश का पानी भरने से 3 छात्रों की मौत के बाद ओल्ड राजिंदर नगर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
Jul 30, 2024, 9:42 PM IST

दिल्ली के राजेंद्र नगर में छात्रों का प्रदर्शन जारी

27 जुलाई को यहां उनके कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में बारिश का पानी भर जाने से 3 छात्रों की मौत के खिलाफ ओल्ड राजिंदर नगर में छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
Jul 30, 2024, 8:33 PM IST

कर्नाटक CM और डीके शिवकुमार ने राजनाथ से की मुलाकात

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की।
Jul 30, 2024, 7:47 PM IST

J&K ग्रामीण बैंक के पूर्व मैनेजर के ठिकानों पर रेड

श्रीनगर ने पीएमएलए, 2002 के प्रावधानों के तहत जम्मू और कश्मीर ग्रामीण बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक इस्तियाक अहमद पार्रे और उनके अन्य सहयोगियों के मामले में श्रीनगर और पाटन (जम्मू-कश्मीर) में 5 स्थानों पर ईडी ने तलाशी अभियान चलाया। तलाशी अभियान के दौरान, बैंक के फंड के गबन से संबंधित विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज, जिसमें खाता बही, डिजिटल डिवाइस शामिल हैं, पाए गए और उन्हें जब्त कर लिया गया।
Jul 30, 2024, 6:57 PM IST

भारत ने 2014-2023 के बीच 12.5Cr नौकरियां रिलीज की

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट चर्चा का जवाब देते हुए कहा, "जुलाई 2024 में जारी की गई एसबीआई रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने 2014 से 2023 के बीच 12.5 करोड़ नौकरियां पैदा कीं, जबकि यूपीए के 10 वर्षों के दौरान केवल 2.9 करोड़ नौकरियां पैदा हुईं।
Jul 30, 2024, 3:42 PM IST

वायनाड भूस्खलन में मरने वालों की संख्या हुई 80 पार

वायनाड भूस्खलन मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है। अब तक कुल 116 लोग घायल हुए। यह जानकारी केरल के राजस्व मंत्री कार्यालय ने साझा की है।
Jul 30, 2024, 12:20 PM IST

वायनाड भूस्खलन पर राज्यसभा में जेपी नड्डा

वायनाड भूस्खलन: राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "यह केवल केरल की त्रासदी नहीं है, बल्कि पूरा देश चिंतित है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार सक्रिय रूप से काम कर रही है और केरल में राहत कार्य के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार की ओर से मैं आपको आश्वासन देता हूं कि जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा। पीएम ने केरल के सीएम से बात की और उन्हें आश्वासन दिया। राहत के लिए केंद्रीय एजेंसियों से सहायता वहां पहुंच गई है। राज्य सरकार के साथ समन्वय में काम किया जा रहा है। अभी प्राथमिक काम शवों को बरामद करना और जिन्हें बचाया जा सकता है उन्हें बचाना है।"
Jul 30, 2024, 11:27 AM IST

ट्रेन से यात्रियों को निकाला बाहर, डॉग स्क्वायड मौके पर

फिरोजपुर, पंजाब: फिरोजपुर एसएसपी सौम्या मिश्रा ने कहा, "फिरोजपुर पुलिस को सूचना मिली कि कासू बेगू रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन को रोका गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। पंजाब पुलिस की तीन बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंच रही हैं। डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।"
Jul 30, 2024, 11:25 AM IST

ट्रेन में बम की धमकी, बीच में रोक कर तलाश जारी

पंजाब: जम्मू से जोधपुर जा रही जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन को फिरोजपुर के कासू बेगू स्टेशन पर रोका गया, पुलिस को ट्रेन में बम होने की धमकी के बारे में फोन आया था। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच जारी है।
Jul 30, 2024, 11:17 AM IST

लैंडस्लाइड से अब तक 24 की मौत

केरल: वायनाड में भीषण बारिश के बीच लैंडस्लाइड में 100 से ज्यादा लोगों के फंस होने की खबर है। बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के मुताबिक अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
Jul 30, 2024, 11:11 AM IST

तीसरी मंजिल पर आग, चार लोग झुलसे

महाराष्ट्र: मुंबई के लाल बाग के मेघवाड़ी में एक इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। घटना में चार लोग झुलस गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है।
Jul 30, 2024, 11:10 AM IST

रक्षा मंत्री ने सेना को तैनात करने को कहा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना प्रमुख से बात की और उन्हें भूस्खलन प्रभावित केरल के वायनाड में सहायता और बचाव के लिए सेना को तैनात करने को कहा। सेना की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
Jul 30, 2024, 11:08 AM IST

आप सांसदों क संसद के बाहर प्रदर्शन

दिल्ली: ओल्ड राजिंदर नगर की घटना को लेकर आप सांसदों ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया
Jul 30, 2024, 8:59 AM IST

झारखंड में रेल हादसा,पटरी से उतरे हावड़ा मुंबई मेल के कई कोच

Howara-CSMT Express Derailed: झारखंड में रेल हादसा, पटरी से उतरे हावड़ा मुंबई मेल, 2 की मौत
Jul 30, 2024, 8:59 AM IST

समीक्षा याचिका को SC ने किया खारिज

EVM से डाले गए वोटों की VVPAT पर्ची का मिलान करने वाली समीक्षा याचिका को SC ने किया खारिज
Jul 30, 2024, 8:58 AM IST

बंबू रेलवे स्टेशन के पास रेल हादसा

झारखंड के बड़ा बंबू रेलवे स्टेशन के पास रेल हादसा, पटरी से उतरे हावड़ा मुंबई एक्सप्रेस के 3 कोच।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+