Breaking News LIVE: दिल्ली में विस्फोटकों की बिक्री पर शख्ती, 19 हजार किलो पटाखा जब्त

Breaking News LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के दिन वरिष्ठ नागरिकों को दिवाली का खास तोहफा देते हुए आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) का विस्तार किया है। जिसके तहत अब 70 से अधिक आयु के ​वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये का मुफ्त वार्षिक स्वास्थ्य कवरेज प्रदान किया जाएगा।

Breaking News LIVE

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ का आज दूसरा दिन है, एक आतंकी के ढेर होने की खबर है, तलाशी अभियान जारी है, तो वहीं बीजेपी नेता शाइना एनसी शिवसेना में शामिल हो गई हैं और उन्हें मुंबादेवी सीट से टिकट मिला है।

LIVE Feed
Oct 29, 2024, 11:25 PM IST

दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर सख्ती

पटाखों पर प्रतिबंध के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए, राजस्व विभाग की 77 टीमों और दिल्ली पुलिस की 300 टीमों को पूरी दिल्ली में तैनात किया गया है। अब तक पटाखों की बिक्री और भंडारण से संबंधित 79 मामले सामने आए हैं: मंत्री गोपाल राय
Oct 29, 2024, 8:47 PM IST

इंस्टाग्राम सर्वर डाउन

Instagram Down: इंस्टाग्राम सर्वर डाउन, आई तकनीकी खराबी, लाखों मैसेज पेंडिंग
Oct 29, 2024, 8:46 PM IST

अयोध्या दीपोत्सव पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या दीपोत्सव और सरयू आरती पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अधिकारी निश्चल बरोट ने कहा, "इस बार विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए हमें 25 लाख से ज़्यादा दीयों की ज़रूरत है। पिछला विश्व रिकॉर्ड अयोध्या का ही था, 22 लाख 23 हज़ार दीयों का। इस बार हम उसे तोड़ देंगे।" निश्चल बरोट कहते हैं, "इस बार हम आरती को भी विश्व रिकॉर्ड में शामिल कर रहे हैं, जहाँ हमें उम्मीद है कि 1100 से ज़्यादा लोग आरती करेंगे..."
Oct 29, 2024, 8:41 PM IST

इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट को फिर बम की धमकी

इंडिगो एयरलाइंस स्टेशन प्रबंधक ने मंगलवार शाम लगभग 5:38 बजे, सूचित किया कि उन्हें अपने क्षेत्रीय सुरक्षा प्रमुख से एक आईडी एडमलान्जा 202 से बम की धमकी वाले ट्वीट के बारे में एक संदेश मिला था। इस धमकी भरे संदेश में 6E917 MAA - VTZ सहित विभिन्न इंडिगो एयरलाइंस उड़ानों का उल्लेख किया था। तुरंत उड़ानों को आइसोलेशन बे में स्थानांतरित कर दिया गया और एसओपी के अनुसार सुरक्षा जांच की जा रही है: विशाखापत्तनम हवाई अड्डे के निदेशक राजा रेड्डी
Oct 29, 2024, 6:55 PM IST

ईसीआई ने हरियाणा चुनाव में धांधली के आरोपों को नकारा

ईसीआई ने हरियाणा चुनाव में किसी भी तरह की अनियमितता के कांग्रेस के आरोपों को निराधार, गलत और तथ्यहीन बताकर खारिज कर दिया। आयोग ने कांग्रेस पार्टी को चुनाव दर चुनाव निराधार आरोपों से दूर रहने के लिए लिखा; उन्होंने पार्टी पर 'सामान्य' संदेह का धुआं उठाने का आरोप लगाया और कांग्रेस से इस तरह की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।
Oct 29, 2024, 6:26 PM IST

एअर इंडिया की 32 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली

विमानों में बम से उड़ाने की धमकियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर एअर इंडिया की 32 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
Oct 29, 2024, 6:25 PM IST

'स्वावलंबन 2024' में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा

दिल्ली : 'स्वावलंबन 2024' में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "आत्मनिर्भरता को लेकर भारतीय नौसेना का प्रयास बड़ा सराहनीय है। मैं कई मौकों पर कई मंचों से भारतीय नौसेना की इस बात को लेकर तारीफ भी कर चुका हूं। मेरी दृष्टि में भारतीय नौसेना एक प्रकार से नवोन्वेषी नौसेना है। नवाचार और आत्मनिर्भरता के प्रति आपका संकल्प, आपके द्वारा कराए जा रहे, इस कार्यक्रम में भी दिख रहा है।"
Oct 29, 2024, 6:25 PM IST

2 लाख के बैग को लेकर घिरीं Jaya Kishori ने तोड़ी चुप्पी

2 लाख के बैग को लेकर घिरीं Jaya Kishori ने तोड़ी चुप्पी, अपनी सफाई में ऐसा क्या कहा? कर दी सबकी बोलती बंद
Oct 29, 2024, 4:51 PM IST

अखनूर मुठभेड़ पर भारतीय सेना के मेजर जनरल, समीर श्रीवास्तव ने कहा

जम्मू-कश्मीर: अखनूर मुठभेड़ पर भारतीय सेना के मेजर जनरल, समीर श्रीवास्तव ने कहा, "हमने मानव रहित वाहन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया है जिससे हमें त्वरित और सफल परिणाम मिले। हमने एक आर्मी डॉग खो दिया- जब हम सर्च ऑपरेशन कर रहे थे तो वह आगे था, और आतंकवादियों ने डॉग पर गोलियां चलाईं। उसके बलिदान के कारण ही कई लोगों की जान बचाई जा सकी। इस ऑपरेशन के बाद, ऐसी जानकारी फैल रही थी कि सेना ने BMP का इस्तेमाल किया था... हमने उस तरह के वाहन का इस्तेमाल किया था क्योंकि वह इलाका कठिन था, 30 डिग्री की ढलान और घने जंगल के साथ इसलिए हमने आतंकवादियों का पता लगाने के बाद वहां पहुंचने के लिए उन वाहनों का इस्तेमाल किया..."
Oct 29, 2024, 4:06 PM IST

धनतेरस पर अक्षय कुमार ने PM मोदी की इस पहल की तारीफ की

Akshay Kumar Lauds PM Modi:'फिटनेस ही असली धन', धनतेरस पर अक्षय कुमार ने PM मोदी की इस पहल की तारीफ की
Oct 29, 2024, 4:04 PM IST

राजस्‍थान में पुलिया से टकराई बेकाबू बस, सात की मौत

Sikar Accident: दिवाली पर राजस्‍थान में पुलिया से टकराई बेकाबू बस, सात की मौत, 36 घायल
Oct 29, 2024, 2:27 PM IST

Dhanteras 2024 and Gold-Silver: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं सोना और चांदी?

Dhanteras 2024 and Gold-Silver: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं सोना और चांदी? जानिए इसका धार्मिक और सांस्कृतिक मह
Oct 29, 2024, 2:27 PM IST

देपसांग और डेमचोक से आज पूरी तरह से हट जाएंगे भारत और चीन के सैनिक

India-China: देपसांग और डेमचोक से आज पूरी तरह से हट जाएंगे भारत और चीन के सैनिक, आगे क्या होगा?
Oct 29, 2024, 12:59 PM IST

Salman Khan Threat Case: नोएडा से गिरफ्तार आरोपी

Salman Khan Threat Case: सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे MLA जीशान को धमकी भरे कॉल, नोएडा से गिरफ्तार आरोपी
Oct 29, 2024, 12:58 PM IST

Kerala CM Convoy Collision: केरल CM का काफिला दुर्घटनाग्रस्त!

Kerala CM Convoy Collision: केरल CM का काफिला दुर्घटनाग्रस्त! बाल-बाल बचे पिनाराई विजयन, जानें कैसे हुआ हादसा?
Oct 29, 2024, 12:57 PM IST

12,850 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित 12,850 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया।
Oct 29, 2024, 11:26 AM IST

महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP ने जारी की चौथी लिस्ट

महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP ने जारी की चौथी लिस्ट, नरेंद्र लालचंदजी को मीरा भयंदर से टिकट।
Oct 29, 2024, 11:09 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "उत्सव के इस माहौल में आज इस पावन दिन पर रोजगार मेले में 51,000 नौजवानों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए जा रहे हैं। मैं आप सबको बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। देश के लाखों युवाओं को भारत सरकार में परमानेंट सरकारी नौकरी देने का सिलसिला लगातार जारी है। भाजपा और NDA शासित राज्यों में भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।"
Oct 29, 2024, 9:26 AM IST

Happy Dhanters: 'घर में बरसे खुशियों की बरसात'

Happy Dhanters: 'घर में बरसे खुशियों की बरसात', इन संदेशों के जरिए धनतेरस को बनाएं यादगार
Oct 29, 2024, 9:25 AM IST

Kasaragod मंदिर उत्सव में आतिशबाजी दुर्घटना, 154 घायल

Kasaragod Temple Tragedy: कासरगोड मंदिर उत्सव में आतिशबाजी दुर्घटना, 154 घायल, 97 भर्ती
Oct 29, 2024, 9:25 AM IST

बहराइच हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, 29 सिपाही लाइन हाजिर

Bahraich violence: बहराइच हिंसा मामले में पुलिस पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ 29 कांस्टेबल लाइन हाजिर
Oct 29, 2024, 9:24 AM IST

PM मोदी वरिष्ठ नागरिकों के लिए हेल्थ कवर लॉन्च करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में 51,000 से ज्यादा चयनित अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग लेटर बांटेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+