Sikar Bus Accident VIDEO: दिवाली पर राजस्थान में पुलिया से टकराई बेकाबू बस, सीकर एक्सीडेंट में 12 की मौत
sikar road accident today News: दिवाली की तैयारियों के बीच राजस्थान के सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ पुलिस थाना इलाके में मंगलवार को धनतेरस को भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और करीब 30 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
IG सत्येंद्र चौधरी ने बताया कि बस एक्सीडेंट में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है। घायलों में से कुछ को जयपुर रेफर किया गया है और अन्य का इलाज एसके अस्पताल, सीकर में चल रहा है। घायलों को उचित उपचार दिया जा रहा है। दुर्घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है।
Recommended Video
राजस्थान के सीकर के लक्ष्मणगढ़ में एक बस के पुलिया से टकराने से मरने वालों में 5 महिलाएं और सात पुरुष हैं। कई अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लक्ष्मणगढ़, सीकर और जयपुर के राजकीय कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बेकाबू पुलिस से टकरा गई, जिसके बाद बस पलट गई और उसमें सवार पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। घायलों में से 5 और लोगों की मौत की खबर आ रही है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसम-पास लोगों की मदद से घायलों को नजदीक के अस्पताल में पहुंचाया।

बताया जा रहा है कि बस सुजानगढ़ से नवलगढ़ जा रही थी। रास्ते में लक्ष्मणगढ़ पुलिया से टकराई गई। मरने वालों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। गंभीर रूप से घायलों को सरकारी जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां कथित रूप से घायलों के इलाज में अस्पताल की लापरवाही सामने आई है।
लक्ष्मणगढ़ थाने के एएसआई रामसिंह के अनुसार यात्रियों से भरी बस सुजानगढ़ के पास सालासर से नवलगढ़ जा रही थी। रास्ते में लक्ष्मणगढ़ में तेज गति की वजह से बस का संतुलन बिगड़ गया और मोड़ में बस घूम नहीं पाई, जिससे बस पुलिस से टकरा गई।

पुलिस ने घायलों को लक्ष्मणगढ़ के अस्पताल पहुंचाया और शवों को मुर्दाघर में रखवाया। शवों की शिनाख्त करके उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है। कई गंभीर घायलों को सीकर एसके अस्पताल में रैफर किया गया है। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications