Salman Khan Threat Case: सलमान खान और बाबा सिद्दीकी के बेटे MLA जीशान को धमकी भरे कॉल, नोएडा से गिरफ्तार आरोपी
Salman Khan Threat Case: मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे विधायक जीशान सिद्दीकी को धमकी भरे कॉल-मैसेज भेजने वाला आखिरकार पकड़ा गया। उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 39 इलाके से 20 वर्षीय आरोपी युवक को दबोचा गया है।
आरोपी का नाम मोहम्मद तैय्यब उर्फ गुरफान खान है। इस गिरफ्तारी के बाद, आरोपी को मुंबई की निर्मल नगर पुलिस को सौंप दिया गया, जो उससे पूछताछ कर रही है कि धमकी भरे मैसेज भेजने का असली मकसद क्या था?

जीशान सिद्दीकी को मिली थी जान से मारने की धमकी
मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित जीशान सिद्दीकी के कार्यालय को पिछले शुक्रवार यानी 18 अक्तूबर को धमकी भरे मैसेज मिले थे, जिसमें सलमान खान और विधायक जीशान को फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। यह शिकायत जीशान सिद्दीकी के एक कर्मचारी ने पुलिस में दर्ज कराई, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।
झारखंड तक गुनाहों के तार!
धमकी भरे कॉल्स और मैसेज के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद तैय्यब की पहचान की और उसे नोएडा से गिरफ्तार किया। इससे पहले, मुंबई पुलिस ने झारखंड के जमशेदपुर से एक सब्जी विक्रेता शेख हुसैन शेख मौसिन को भी गिरफ्तार किया था। शेख पर आरोप था कि उसने मुंबई ट्रैफिक पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर सलमान खान से 5 करोड़ रुपये की मांग की थी।
मुंबई ट्रैफिक पुलिस को धमकी भरे संदेश मिलने के बाद, पुलिस ने जांच को और तेज किया और आरोपी का पता लगाने के लिए झारखंड और गुवाहाटी में टीमें भेजी। हालांकि, धमकी देने वाले व्यक्ति ने बाद में उसी नंबर से एक 'माफी' का संदेश भेजा, जिससे मामले में एक नया मोड़ आया है।
ये भी पढ़ें- 'पता नहीं कब-कहां टपका दें, मांग लो माफी', राकेश टिकैत ने सलमान खान को दी ये नसीहत
सलमान को लॉरेंस गैंग से खतरा!
यह पहली बार नहीं है कि सलमान खान को धमकी मिली है। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्यों ने इस साल अप्रैल में सलमान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी की थी। बिश्नोई गैंग ने अभिनेता को मारने की साजिश रची थी, जिसके बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।
क्या है बाबा सिद्दीकी हत्याकांड?
आपको बता दें कि, सलमान खान के करीबी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को निर्मल नगर में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें गुरमेल बलजीत सिंह, धर्मराज कश्यप, हरीश कुमार निसाद, प्रवीण लोनकर, नितिन गौतम सप्रे, संभाजी किसन पारधी, प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे, चेतन दिलीप पारधी और राम फूलचंद कनौजिया शामिल हैं। गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल तीन शूटर जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई से स्नैपचैट के जरिए संपर्क में थे।
ये भी पढ़ें- बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से परेशान हैं सलमान खान, सो नहीं पा रहे भाईजान, जीशान सिद्दीकी ने किया खुलासा
-
Jewar Airport: कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
Mumbai Pune Expressway पर फिर क्यों लगा भयंकर जाम? 5 किलोमीटर लंबी कतारें, घंटों फंसे रहे यात्री, देखें Video -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के रेट में उठापटक जारी, निवेशक हैरान, मुंबई में क्या है ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications