Instagram Down: इंस्टाग्राम सर्वर डाउन, आई तकनीकी खराबी, लाखों मैसेज पेंडिंग
इंस्टाग्राम की सीधे संदेश भेजने की सर्विस बाधिक होने के चलते कुछ ही देर में सर्वर पर लाखों मैसेज पेंडिग रह गए। यह स्थिति इस हफ्ते मंगलवार शाम 5 बजकर 14 मिनट पर देखी गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंटाग्राम आउटेज की समस्या को लेकर 2,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने शिकायतें दर्ज की हैं। इसके अलावा इंस्टा यूजर्स ने अपनी शिकायत को लेकर अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा की।
मंगलवार शाम इंटाग्राम सर्वर में खराबी को लेकर शिकायत में एक यूजर ने एक्स पर टिप्पणी की। आपनी पोस्ट में यूजर ने बताया, "संदेश डिलीवर नहीं हो रहे हैं और कुछ मिनटों के बाद 'डिलीवर करने में विफल' दिखाई दे रहे हैं। क्या किसी और को भी इसका अनुभव हो रहा है?"

क्या है थी समस्या?
रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को शाम इंटाग्राम पर ऑउटेज की समस्या हुई, जब 5:14 बजे के आसपास सीधे संदेश की सुविधा बाधित हो गई। डाउनडिटेक्टर ने ट्रैकिंग के दौरान पाया कि 2,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने सीधे मैसेज फारवर्डिंग में बाधा को लेकर शिकायतें दर्ज की हैं।
इंस्टाग्राम पर दो पहले पहले भी गड़बडी
यह पहली बार नहीं है जब इंस्टाग्राम को इतनी बड़ी रुकावट का सामना करना पड़ा है। 15 अक्टूबर को, इंस्टाग्राम और फेसबुक को व्यापक व्यवधान का सामना करना पड़ा, जिससे अमेरिका में हजारों लोग प्रभावित हुए। अपने चरम पर, 12,000 से अधिक फेसबुक उपयोगकर्ताओं और 5,000 से अधिक इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं ने समस्याओं की सूचना दी। इसके अलावा जनवरी 2024 में इंटाग्राम सर्वर डाउन हुआ था, उस वक्त फेसबुक के लिए 550,000 से अधिक और इंस्टाग्राम के लिए लगभग 92,000 मैसेज के बाधित होने की रिपोर्ट का खुलासा हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications