Mahakumbh LIVE : आज मौनी अमावस्या है, प्रयागराज महाकुंभ में आज दूसरा शाही स्नान है। वहां पर भक्तों की भारी भीड़ है तो वहीं खबर आ रही है कि संगम नोज पर अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई , जिसमें 10 से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है और कई लोगों के घायल होने की खबर है।
घायलों को कुंभ क्षेत्र के सेक्टर 2 में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाकुंभ में संगम स्थली पर मची भगदड़ के बाद आज का अमृत स्नान रद्द कर दिया गया है. अगर दूसरी ओर मौसम की बात करें तो प्रयागराज में इस वक्त मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है।
पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहिए...
LIVE Feed
Jan 29, 2025, 6:41 PM IST
महाकुंभ भगदड़ में 30 लोगों की मौत, 19 घायल
बुधवार सुबह हुई महाकुंभ में भगदड़ को लेकर प्रशासन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें बताया गया कि भगदड़ में 30 लोगों की जान चली गई। जबकि 19 लोग घायल है। भारी भीड़ के चलते हादसा हुआ है।
Jan 29, 2025, 6:04 PM IST
चिराग पासवान ने भगदड़ पर जताया दुख
महाकुंभ भगदड़ पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, "भगदड़ के चलते लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतकों के प्रति मैं अपनी और अपनी पार्टी की तरफ से श्रद्धांजलि प्रकट करता हूं और जितने भी घायल हैं उनके भी जल्द स्वस्थ होने की कमना करता हूं। ये घटना दुखद है...किस कारण से इतनी बड़ी घटना घटी उस पर पीएम मोदी लगातार निगरानी कर रहे हैं और मुख्यमंत्री भी लगातार संपर्क में हैं...भविष्य में ये घटना न घटे इस बात को हमारी सरकार सुनिश्चित कर रही है और ये घटना कैसे घटी इसकी जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।"
Jan 29, 2025, 5:06 PM IST
5.71 करोड़ से अधिक लोगों ने लगाई डुबकी
आज तक 5.71 करोड़ से अधिक लोगों ने त्रिवेणी में पवित्र डुबकी लगाई है, 28 जनवरी तक कुल 19.94 करोड़ से अधिक लोग डुबकी लगा चुके हैं: उत्तर प्रदेश सूचना विभाग
Jan 29, 2025, 4:52 PM IST
कुंभ स्नान के बाद रेलवे की व्यवस्था चाक चौबंद
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने कहा, "मौनी अमावस्या का पावन पर्व है। स्नान के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु रेलवे परिसर की ओर आ रहे हैं। अब धीरे-धीरे भीड़ रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ रही है। हमने दोपहर तक उत्तर मध्य रेलवे की करीब 50, उत्तर रेलवे की 13 और पूर्वोत्तर रेलवे की 20 ट्रेनों के जरिए कुल 80 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। रेलवे प्रशासन ने आज 190 स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है, ताकि लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो।"
Jan 29, 2025, 4:05 PM IST
जो कुछ भी हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण-स्वामी चिदानंद सरस्वती
महाकुंभ भगदड़ पर परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा, "जो कुछ भी हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण था। प्रशासन के आदेशों और संदेशों का पालन किया जाना चाहिए था। लोग बड़ी संख्या में आ रहे हैं और पवित्र स्नान कर रहे हैं। मैं उन लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई। मैं यह कहना चाहूंगा कि पीएम मोदी, सीएम योगी और पूरा प्रशासन लगातार अलर्ट पर है कि कोई अप्रिय घटना न हो।मुझे बहुत खुशी है कि अखाड़ा परिषद ने कहा कि पहले श्रद्धालु पवित्र स्नान करेंगे और फिर हम डुबकी लगाएंगे।"
Jan 29, 2025, 4:04 PM IST
महाकुंभ में मची भगदड़ पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
महाकुंभ में मची भगदड़ पर बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "मैंने कल रात एक वीडियो संदेश प्रसारित किया था, जिसमें श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया था कि वे जहां भी हों, वहीं पवित्र स्नान करें। यहां करोड़ों श्रद्धालु एकत्र हुए हैं और प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। कल रात जो घटना हुई, वह हृदय विदारक है। मैं श्रद्धालुओं से बस इतना कहना चाहता हूं कि वे धैर्य रखें। अखाड़ों और संतों ने तय किया था कि वे शाम को स्नान करेंगे, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो।"
Jan 29, 2025, 4:03 PM IST
स्नान सुरक्षित तरीके से संपन्न हो रहा-DIG वैभव कृष्ण
प्रयागराज: महाकुंभ के DIG वैभव कृष्ण ने कहा, "स्नान सुरक्षित तरीके से संपन्न हो रहा है...अखाड़ों ने स्वयं सुबह कहा था कि हमें इस समय भीड़ प्रबंधन पर ध्यान देना चाहिए और उन्होंने स्वेच्छा से कहा था कि वे शाम को अमृत स्नान करेंगे। अखाड़ों से हमें अभूतपूर्व सहयोग मिला है...स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। घायलों का इलाज किया जा रहा है..."
Jan 29, 2025, 4:01 PM IST
महाकुंभ भगगड़ पर गौतम अडानी ने जताया दुख
अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने ट्वीट किया, "महाकुंभ में घटी हृदयविदारक घटना से हम अत्यंत व्यथित है। हम दिवंगत आत्माओं को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं.."
Jan 29, 2025, 3:50 PM IST
स्वामी कैलाशानंद गिरि ने किया अमृत स्नान
निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा, "आज हमने गंगा पूजन किया और लोगों की शांति और समृद्धि के लिए पूजा की। मैं प्रशासन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को 'स्नान' के लिए किए गए सभी इंतजामों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"
Jan 29, 2025, 3:49 PM IST
'हमें सतर्क रहना चाहिए कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो'
मौनी अमावस्या पर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा, "देश के तीनों शंकराचार्य आज यहां पवित्र स्नान करने जा रहे हैं। कल देर रात हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और सभी दुखी हैं लेकिन हमें सतर्क रहना चाहिए कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो। मैं श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि वे धैर्य रखें और कुंभ क्षेत्र में कहीं भी पवित्र स्नान करें। ऐसा कोई विशेष स्थान नहीं है जहां श्रद्धालु डुबकी लगाने के लिए एकत्र हों।"
Jan 29, 2025, 3:29 PM IST
'अब स्थिति नियंत्रण में है, इसलिए हम स्नान करने आए'
मौनी अमावस्या पर जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज कहते हैं, "हमने सोचा कि हमारी वजह से श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसलिए हमने स्नान स्थगित कर दिया। अब स्थिति नियंत्रण में है, इसलिए हम स्नान करने आए हैं। सभी अखाड़े एक साथ स्नान करने जा रहे हैं। मेरा संदेश है कि भारत एक होना चाहिए और हमें जातियों के आधार पर नहीं बंटना चाहिए। हम हिंदू हैं, हम सनातनी हैं।"
Jan 29, 2025, 3:12 PM IST
साधु-संतों पर पुष्प वर्षा
प्रयागराज: मौनी अमावस्या के अवसर पर त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान कर रहे साधु-संतों पर पुष्प वर्षा की गई।
Jan 29, 2025, 3:11 PM IST
अखाड़े त्रिवेणी संगम की ओर बढ़ रहे
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के लिए अखाड़े त्रिवेणी संगम की ओर बढ़ रहे हैं।
Jan 29, 2025, 3:11 PM IST
नागा साधु त्रिवेणी संगम की ओर बढ़ रहे
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के लिए नागा साधु त्रिवेणी संगम की ओर बढ़ रहे हैं।
Jan 29, 2025, 2:30 PM IST
Prayagraj Maha Kumbh: अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में अखाड़ों का अमृत स्नान शुरू हो गया है। 13 अखाड़े अमृत स्नान में भाग ले रहे हैं।
Jan 29, 2025, 1:56 PM IST
महाकुंभ में मची भगदड़ पर सुप्रिया सुले का बयान
मुंबई: महाकुंभ में मची भगदड़ पर NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, "जो हुआ वह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने साध्वी निरंजन ज्योति जी का बयान देखा, जो मौके पर मौजूद हैं और उन्होंने कहा है कि कुप्रबंधन है। मैं उम्मीद करूंगी कि उत्तर प्रदेश सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी।"
Jan 29, 2025, 1:30 PM IST
12 बजे तक करीब 4.24 करोड़ श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान
आज दोपहर 12 बजे तक करीब 4.24 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया है। आज तक पवित्र स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 20 करोड़ को पार कर गई है।
Jan 29, 2025, 1:29 PM IST
'गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगानी चाहिए'
महाकुंभ के दौरान त्रिवेणी संगम पर दूसरे अमृत स्नान पर एक साधु ने कहा, "इस पवित्र अवसर पर सभी को गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगानी चाहिए। कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं, लेकिन सभी को स्वस्थ रहना चाहिए।"
Jan 29, 2025, 1:28 PM IST
'अखाड़ों की शोभा यात्रा नहीं निकाली जा सकी'
प्रयागराज: मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान के बाद पंचायती निरंजनी अखाड़े के दिगंबर नागा बाबा चिदानंद पुरी ने कहा, "आज एक आकस्मिक घटना के कारण हमारी (अखाड़ों की) शोभा यात्रा नहीं निकाली जा सकी। अब हम कम संख्या में पवित्र डुबकी लगाने आ रहे हैं।"
Jan 29, 2025, 12:44 PM IST
Maha Kumbh 2025: त्रिवेणी संगम पर छोटे जुलूसों के साथ पहुंच रहे संत
Maha Kumbh Amrit Snan: मौनी अमावस्या के अवसर पर दूसरे अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर छोटे-छोटे जुलूसों के साथ संतों का आना जारी है।
Jan 29, 2025, 12:41 PM IST
Maha Kumbh 2025: उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर
Maha Kumbh Stampede: उत्तराखंड सरकार ने यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ में भाग लेने वाले अपने नागरिकों की सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर जारी किए हैं। राज्य से महाकुंभ के लिए प्रयागराज आने वाले लोग टोल-फ्री नंबरों - 1070, 8218867005, 9058441404 पर कॉल करके किसी भी तरह की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
Jan 29, 2025, 12:40 PM IST
Maha Kumbh Amrit Snan: अमृत स्नान के लिए संत पहुंचे त्रिवेणी संगम
Maha Kumbh: मौनी अमावस्या के अवसर पर दूसरे अमृत स्नान के लिए संतों का त्रिवेणी संगम पर पहुंचना शुरू हो गया है।
Jan 29, 2025, 12:37 PM IST
Maha Kumbh 2025: राष्ट्रपति ने जताई संवेदना
Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ में अमृत स्नान से पहले मची भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
Jan 29, 2025, 11:54 AM IST
महाकुंभ में भगदड़ पर पीएम मोदी का पोस्ट
महाकुंभ में भगदड़ पर पीएम मोदी ने कहा, "प्रयागराज महाकुंभ में जो दुर्घटना हुई है, वह अत्यंत दुखद है। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले श्रद्धालुओं के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद करने में लगा हुआ है। इस संबंध में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बात की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।"
Jan 29, 2025, 11:17 AM IST
त्रिवेणी संगम पर भारी सुरक्षा तैनात
मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के लिए अखाड़ों और संतों के लिए पुलिस द्वारा मार्ग प्रशस्त करने के साथ ही त्रिवेणी संगम पर भारी सुरक्षा तैनात की गई है।
Jan 29, 2025, 11:17 AM IST
महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण का बयान
महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा, " हमें आज 10 करोड़ से ज़्यादा लोगों के आने की उम्मीद है। हमारे सभी अधिकारी और कर्मचारी कल शाम से ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात हैं। लोग यहां सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान कर रहे हैं। सुबह के समय दबाव था और भीड़ बहुत ज़्यादा थी। कई अखाड़ों ने हमें भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कहा और कहा कि वे बाद में स्नान के लिए निकलेंगे। अब जब भीड़ नियंत्रण में है, तो अखाड़ों और संतों के लिए हमारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। अखाड़ा मार्ग और अखाड़ा घाट तैयार हैं। पूरे इलाके को सैनिटाइज़ किया गया है और हमने अखाड़ों को यह बता दिया है और वे जल्द ही यहां स्नान के लिए आना शुरू कर देंगे। हमारे पास भगदड़ में मारे गए लोगों की आधिकारिक संख्या नहीं है, क्योंकि हम यहां भीड़ नियंत्रण में लगे हुए हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है।"
Jan 29, 2025, 11:15 AM IST
अमृत स्नान के लिए संतों का जुलूस शुरू
मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ 2025 के दूसरे अमृत स्नान के लिए संतों ने त्रिवेणी संगम की ओर अपना जुलूस शुरू किया।
Jan 29, 2025, 11:14 AM IST
3.61 करोड़ से अधिक लोगों ने किया स्नान
आज के दिन अब तक 3.61 करोड़ से अधिक लोगों ने त्रिवेणी संगम में पावन स्नान किया है। 28 जनवरी तक कुल 19.94 करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ के दौरान पावन स्नान कर चुके हैं: उत्तर प्रदेश सूचना विभाग
Jan 29, 2025, 10:32 AM IST
'आप जहां पर हैं वहीं पर स्नान करें'
महाकुंभ में भगदड़ के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में हालात वर्तमान में नियंत्रण में हैं लेकिन भीड़ का दबाव बहुत बना हुआ है। संतों के साथ भी मेरी बात हुई है, उन्होंने बड़ी विनम्रता से कहा है कि पहले श्रद्धालु स्नान करके निकल जाएंगे उसके बाद ही हम स्नान के लिए संगम की तरफ करेंगे। सभी अखाड़े इसके लिए सहमत हैं। लोगों से अपील है कि अफवाह पर ध्यान न दें। संयम से काम लें। ये आयोजन लोगों का है। प्रशासन उनकी सेवा के लिए लगा है। सरकार मजबूती के साथ हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर है। आवश्यक नहीं है कि संगम नोज की तरफ ही आएं। 15-20 किलोमीटर के दायरे में अस्थायी घाट बनाए गए हैं, आप जहां पर हैं वहीं पर स्नान करें।"
Jan 29, 2025, 10:17 AM IST
सुबह 6 बजे तक 1.75 करोड़ लोगों ने किया पावन स्नान
प्रयागराज: मौनी अमावस्या के अवसर पर त्रिवेणी संगम में 'अमृत स्नान' के लिए महाकुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज सुबह 6 बजे तक 1.75 करोड़ लोगों ने पावन स्नान किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार 28 जनवरी तक कुल 19.94 करोड़ लोग महाकुंभ के दौरान पावन स्नान कर चुके हैं।
READ MORE
6:45 AM, 29 Jan
'अखाड़े आज स्नान में हिस्सा नहीं लेंगे'
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा, "जो घटना हुई उससे हम दुखी हैं। हमारे साथ हजारों श्रद्धालु थे... जनहित में हमने फैसला किया कि अखाड़े आज स्नान में हिस्सा नहीं लेंगे... मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे आज के बजाय वसंत पंचमी पर स्नान के लिए आएं... साथ ही, यह घटना इसलिए हुई क्योंकि श्रद्धालु संगम घाट पहुंचना चाहते थे, इसके बजाय उन्हें जहां भी पवित्र गंगा दिखे, वहीं डुबकी लगा लेनी चाहिए... यह प्रशासन की गलती नहीं है, करोड़ों लोगों को संभालना आसान नहीं है... हमें अधिकारियों के साथ सहयोग करना चाहिए..."
Mahakumbh Mauni Amavasya Stampede: मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में भगदड़, कई लोग घायल, प्रशासन अलर्ट
7:56 AM, 29 Jan
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने लगाई डुबकी
मौनी अमावस्या पर त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाने पर भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस शुभ दिन पर स्नान करने का अवसर मिला।"
7:58 AM, 29 Jan
घायलों को मेला क्षेत्र में बनाए गए अस्पताल में लाया गया
महाकुंभ में भगदड़ में घायल हुए लोगों को मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 में बनाए गए अस्पताल में लाया जा रहा है
8:00 AM, 29 Jan
हमने शोभा यात्रा रद्द कर दी है: जूना अखाड़ा
आज का स्नान विश्व कल्याण के लिए था। जो दुर्घटना हुई है, उसके लिए मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति मिले, इसकी कामना करता हूं। इसी के चलते हमने आज की अपनी शोभा यात्रा स्थगित कर दी है: जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि
Mauni Amavasya Tragedy: जब PM को देखने के लिए मची भगदड़, 500 की हुई थी मौत, जानें कब-कब कुंभ हादसों का शिकार?
8:05 AM, 29 Jan
'अपने नजदीकी घाट पर ही स्नान करें'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने नजदीकी घाट पर ही स्नान करें और संगम नोज की ओर जाने की कोशिश न करें, प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और उनका सहयोग करें। उन्होंने किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने को भी कहा है: सीएमओ
8:53 AM, 29 Jan
भगदड़ की घटना पर सपा प्रमुख ने जताया दुख
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, "महाकुंभ में अव्यवस्थाओं के कारण हुए हादसे में श्रद्धालुओं के हताहत होने की खबर बेहद दुखद है...हम श्रद्धालुओं से भी अपील करते हैं कि वे इस कठिन समय में संयम और धैर्य बनाए रखें तथा शांतिपूर्वक अपनी तीर्थयात्रा पूरी करें। सरकार को आज की घटना से सबक लेना चाहिए तथा श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, पानी व अन्य सुविधाओं के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करनी चाहिए। हादसे में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।"
8:54 AM, 29 Jan
पीएम मोदी ने सीएम योगी को किया तीन बार फोन
प्रधानमंत्री मोदी लगातार महाकुंभ की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और राज्य सरकार से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने अब तक तीन बार मुख्यमंत्री से बात की है और स्थिति सामान्य करने तथा राहत कार्य के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।
9:36 AM, 29 Jan
भगदड़ पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, "महाकुंभ के दौरान तीर्थराज संगम के तट पर भगदड़ की खबर, जिसमें कई लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए, अत्यंत हृदय विदारक है। श्रद्धालुओं के परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं... हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि वे पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करें।"
Mahakumbh Stampede: देवकीनंदन ठाकुर ने श्रद्धालुओं से संयम बरतने की अपील की
10:03 AM, 29 Jan
किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने कहा, "एक बार भीड़ कम हो जाए तो हम पवित्र स्नान के लिए आगे बढ़ेंगे" उन्होंने कहा कि "आज अमृत स्नान है। तीन अमृत स्नान हैं- मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और बसंत पंचमी। अमावस्या तिथि आज रात तक रहेगी। पहले हमने तय किया था कि भारी भीड़ के कारण हम (अखाड़ा) जुलूस नहीं निकालेंगे। मैं सभी से अपील करता हूं कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।"
महाकुंभ भगदड़ के बाद स्पेशल ट्रेनों पर अगले आदेश तक रोक, प्रयागराज आने वाली कई ट्रेनें डायवर्ट
10:16 AM, 29 Jan
राहुल गांधी ने महाकुंभ भगदड़ पर योगी सरकार को घेरा
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, "प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के कारण कई लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर बेहद दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस दुखद घटना के लिए कुप्रबंधन और प्रशासन का आम श्रद्धालुओं के बजाय वीआईपी मूवमेंट पर विशेष ध्यान जिम्मेदार है। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से अनुरोध करता हूं कि वे प्रभावित परिवारों की मदद करें।"
10:17 AM, 29 Jan
सुबह 6 बजे तक 1.75 करोड़ लोगों ने किया पावन स्नान
प्रयागराज: मौनी अमावस्या के अवसर पर त्रिवेणी संगम में 'अमृत स्नान' के लिए महाकुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज सुबह 6 बजे तक 1.75 करोड़ लोगों ने पावन स्नान किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के अनुसार 28 जनवरी तक कुल 19.94 करोड़ लोग महाकुंभ के दौरान पावन स्नान कर चुके हैं।
10:32 AM, 29 Jan
'आप जहां पर हैं वहीं पर स्नान करें'
महाकुंभ में भगदड़ के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रयागराज में हालात वर्तमान में नियंत्रण में हैं लेकिन भीड़ का दबाव बहुत बना हुआ है। संतों के साथ भी मेरी बात हुई है, उन्होंने बड़ी विनम्रता से कहा है कि पहले श्रद्धालु स्नान करके निकल जाएंगे उसके बाद ही हम स्नान के लिए संगम की तरफ करेंगे। सभी अखाड़े इसके लिए सहमत हैं। लोगों से अपील है कि अफवाह पर ध्यान न दें। संयम से काम लें। ये आयोजन लोगों का है। प्रशासन उनकी सेवा के लिए लगा है। सरकार मजबूती के साथ हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर है। आवश्यक नहीं है कि संगम नोज की तरफ ही आएं। 15-20 किलोमीटर के दायरे में अस्थायी घाट बनाए गए हैं, आप जहां पर हैं वहीं पर स्नान करें।"
11:14 AM, 29 Jan
3.61 करोड़ से अधिक लोगों ने किया स्नान
आज के दिन अब तक 3.61 करोड़ से अधिक लोगों ने त्रिवेणी संगम में पावन स्नान किया है। 28 जनवरी तक कुल 19.94 करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ के दौरान पावन स्नान कर चुके हैं: उत्तर प्रदेश सूचना विभाग
11:15 AM, 29 Jan
अमृत स्नान के लिए संतों का जुलूस शुरू
मौनी अमावस्या के अवसर पर महाकुंभ 2025 के दूसरे अमृत स्नान के लिए संतों ने त्रिवेणी संगम की ओर अपना जुलूस शुरू किया।
11:17 AM, 29 Jan
महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण का बयान
महाकुंभ के डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा, " हमें आज 10 करोड़ से ज़्यादा लोगों के आने की उम्मीद है। हमारे सभी अधिकारी और कर्मचारी कल शाम से ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तैनात हैं। लोग यहां सभी घाटों पर शांतिपूर्वक स्नान कर रहे हैं। सुबह के समय दबाव था और भीड़ बहुत ज़्यादा थी। कई अखाड़ों ने हमें भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कहा और कहा कि वे बाद में स्नान के लिए निकलेंगे। अब जब भीड़ नियंत्रण में है, तो अखाड़ों और संतों के लिए हमारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। अखाड़ा मार्ग और अखाड़ा घाट तैयार हैं। पूरे इलाके को सैनिटाइज़ किया गया है और हमने अखाड़ों को यह बता दिया है और वे जल्द ही यहां स्नान के लिए आना शुरू कर देंगे। हमारे पास भगदड़ में मारे गए लोगों की आधिकारिक संख्या नहीं है, क्योंकि हम यहां भीड़ नियंत्रण में लगे हुए हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है।"
11:17 AM, 29 Jan
त्रिवेणी संगम पर भारी सुरक्षा तैनात
मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के लिए अखाड़ों और संतों के लिए पुलिस द्वारा मार्ग प्रशस्त करने के साथ ही त्रिवेणी संगम पर भारी सुरक्षा तैनात की गई है।
11:54 AM, 29 Jan
महाकुंभ में भगदड़ पर पीएम मोदी का पोस्ट
महाकुंभ में भगदड़ पर पीएम मोदी ने कहा, "प्रयागराज महाकुंभ में जो दुर्घटना हुई है, वह अत्यंत दुखद है। इसमें अपने प्रियजनों को खोने वाले श्रद्धालुओं के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद करने में लगा हुआ है। इस संबंध में मैंने मुख्यमंत्री योगी जी से बात की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।"
12:37 PM, 29 Jan
Maha Kumbh 2025: राष्ट्रपति ने जताई संवेदना
Maha Kumbh Stampede: महाकुंभ में अमृत स्नान से पहले मची भगदड़ को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।
12:40 PM, 29 Jan
Maha Kumbh Amrit Snan: अमृत स्नान के लिए संत पहुंचे त्रिवेणी संगम
Maha Kumbh: मौनी अमावस्या के अवसर पर दूसरे अमृत स्नान के लिए संतों का त्रिवेणी संगम पर पहुंचना शुरू हो गया है।
12:41 PM, 29 Jan
Maha Kumbh 2025: उत्तराखंड के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर
Maha Kumbh Stampede: उत्तराखंड सरकार ने यूपी के प्रयागराज में महाकुंभ में भाग लेने वाले अपने नागरिकों की सहायता के लिए टोल-फ्री नंबर जारी किए हैं। राज्य से महाकुंभ के लिए प्रयागराज आने वाले लोग टोल-फ्री नंबरों - 1070, 8218867005, 9058441404 पर कॉल करके किसी भी तरह की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
12:44 PM, 29 Jan
Maha Kumbh 2025: त्रिवेणी संगम पर छोटे जुलूसों के साथ पहुंच रहे संत
Maha Kumbh Amrit Snan: मौनी अमावस्या के अवसर पर दूसरे अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम पर छोटे-छोटे जुलूसों के साथ संतों का आना जारी है।
1:28 PM, 29 Jan