Mauni Amavasya 2025: आज भूलकर भी ना करें ये काम वरना हो जाएगा सत्यानाश
Mauni Amavasya 2025 (Do and Donts): आज मौनी अमावस्या का पावन दिन है। आज के दिन मौन व्रत धारण करने और गंगा स्नान करने से इंसान को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन को आत्मशुद्धि, दान, तपस्या और ईश्वर के ध्यान के लिए उत्तम माना गया है।
आज के दिन इंसान को खुद पर संयम रखते हुए ईश्वर में ध्यान लगाना चाहिए, जो कोई भी आज अपने मन को शांत रखता है, उसे हर तरह के सुख की प्राप्ति होती है।

आज के दिन इंसान को कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरूरी है, तभी उसे उसकी पूजा का फल मिलता है लेकिन कभी-कभी इंसान अनजाने में कुछ गलती कर देता है।
जिसकी वजह से उसे उतना फल नहीं मिलता है, जितने का वो हकदार होता है इसलिए आज हम आपको बताते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन क्या करें और क्या ना करें?
मौनी अमावस्या पर क्या करें?(Mauni Amavasya 2025)
- यदि गंगा नदी के पास जाना संभव न हो, तो घर पर स्नान के पानी में गंगा जल मिलाकर स्नान करें।
- इस दिन गरीबों, ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र, तिल, घी, और धन का दान करें।
- मौन रहकर अपने विचारों को शुद्ध करें और आत्मनिरीक्षण करें।
- इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है।
- इस दिन पितरों को जल अर्पित करें और श्राद्ध कर्म करें।
- "ॐ नमः शिवाय" और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्रों का जाप करें।
मौनी अमावस्या पर क्या न करें? (Mauni Amavasya 2025)
- इस दिन सत्य बोलें और किसी को धोखा न दें।
- शांत और संयमित रहें। किसी के साथ अपशब्दों का प्रयोग न करें।
- दिनभर पवित्रता का ध्यान रखें। नशा और मांसाहार से दूर रहें।
- चोरी, छल, हिंसा, और अन्य पाप कर्मों से बचें।
- अनावश्यक कार्यों में समय न गवाएं
- इस दिन का उपयोग ध्यान, जप और पूजा में करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी चीज को अमल लाने के लिए किसी ज्योतिषी और किसी पंडित से अवश्य बातें करें।












Click it and Unblock the Notifications