Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने लगाई ताकत! JD Vance ने Nvidia पर बनाया दबाव, 11 दिन में कैसे पलटा फैसला?

अमेरिका की दिग्गज चिप कंपनी एनवीडिया (Nvidia) में जेनसन हुआंग की वापसी के पीछे सिर्फ कंपनी के बोर्ड का फैसला नहीं था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद इस मामले में दखल दिया। यहां तक कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को भी हुआंग की वापसी का रास्ता तैयार करने की जिम्मेदारी सौंप दी गई। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने करीब 72 घंटे तक पर्दे के पीछे रहकर कंपनी के बोर्ड को मनाने की कोशिश की। इसका नतीजा यह हुआ कि इस्तीफे के महज 11 दिन बाद ही हुआंग को दोबारा कंपनी का सीईओ बना दिया गया।

23 नवंबर 2026 को एनवीडिया ने आधिकारिक तौर पर उनकी वापसी का ऐलान किया। कंपनी के बोर्ड ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया। इस पूरे घटनाक्रम ने अमेरिकी सरकार, शेयर बाजार और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया के बीच बढ़ते रिश्ते को भी चर्चा में ला दिया है।

Donald Trump CEO Jensen Huang

डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों किया जेनसन हुआंग की वापसी के लिए हस्तक्षेप?

CNN के मुताबिक, अमेरिकी शेयर बाजार में लगातार गिरावट से ट्रंप प्रशासन की चिंता बढ़ रही थी। एनवीडिया के शेयरों में गिरावट ने भी बाजार पर दबाव बनाया था। ट्रंप को लगने लगा था कि कंपनी की स्थिति अमेरिका की अर्थव्यवस्था और एआई सेक्टर के भविष्य से सीधे जुड़ी है। ऐसे में हुआंग की वापसी से निवेशकों का भरोसा दोबारा मजबूत हो सकता है।

ट्रंप ने खुद एनवीडिया के बोर्ड के सदस्यों से संपर्क किया। उन्होंने हुआंग की वापसी का समर्थन करते हुए उन्हें अमेरिका की तकनीकी ताकत का अहम चेहरा बताया। ट्रंप ने कहा, "मैंने बोर्ड से सीधे और परोक्ष रूप से बात की है और इस मामले को लेकर मेरी राय काफी मजबूत थी।" उन्होंने हुआंग को अमेरिका का बड़ा सितारा भी बताया।

पत्नी से बेवफाई करने वाले CEO जेनसेन हुआंग कितनी संपत्ति के मालिक? अगर ऐसा हुआ तो गंवानी पड़ेगी आधी प्रोपर्टी
पत्नी से बेवफाई करने वाले CEO जेनसेन हुआंग कितनी संपत्ति के मालिक? अगर ऐसा हुआ तो गंवानी पड़ेगी आधी प्रोपर्टी

JD Vance ने कैसे संभाली पर्दे के पीछे की कमान?

इस पूरी मुहिम की कमान उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के हाथ में थी। सिलिकॉन वैली के कई प्रभावशाली लोगों से उनके करीबी संबंध हैं। इसी वजह से ट्रंप ने उन्हें बोर्ड को मनाने की जिम्मेदारी दी। अगले 72 घंटों तक वेंस ने जेनसन हुआंग और एनवीडिया बोर्ड के साथ बातचीत की। प्रशासन की तरफ से कंपनी को भरोसा दिलाया गया कि हुआंग के खिलाफ ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जिससे उनकी वापसी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना जाए। इस कोशिश में वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक और वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट भी शामिल थे।

हुआंग के इस्तीफे के बाद ट्रंप ने शुरुआत में एप्पल के पूर्व सीईओ टिम कुक का नाम भी संभावित विकल्प के तौर पर लिया था। हालांकि एनवीडिया ने अपनी सीएफओ कोलेट क्रेस को अंतरिम सीईओ बनाया। रिपोर्ट के मुताबिक, CNBC पर क्रेस का इंटरव्यू देखने के बाद ट्रंप इस विकल्प से खास प्रभावित नहीं हुए।

NVIDIA में 11 दिन बाद Jensen Huang की वापसी: फिर बने प्रेसिडेंट और CEO, बोर्ड ने सर्वसम्मति से लिया फैसला
NVIDIA में 11 दिन बाद Jensen Huang की वापसी: फिर बने प्रेसिडेंट और CEO, बोर्ड ने सर्वसम्मति से लिया फैसला

चीन से जुड़े आरोप और National Security का सवाल

हुआंग की विदाई के पीछे उनकी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे और राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंताएं भी थीं। एक ऐसी महिला से उनके कथित संबंधों का जिक्र आया, जिस पर चीनी खुफिया एजेंसी से संबंध होने का संदेह जताया गया था। हालांकि, यह आरोप साबित नहीं हुआ है।

एनवीडिया बोर्ड ने कहा कि अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से मिले इनपुट के बाद उसे हुआंग की वापसी से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा नहीं दिखता। कंपनी ने यह भी साफ किया कि मामले की स्वतंत्र जांच जारी रहेगी।

'भारत को देखो', ट्रंप ने अमेरिकी सेंट्रल बैंक को लगाई लताड़, बोले- अमेरिका की GDP 20% तक पहुंच सकती है
'भारत को देखो', ट्रंप ने अमेरिकी सेंट्रल बैंक को लगाई लताड़, बोले- अमेरिका की GDP 20% तक पहुंच सकती है

ट्रंप के लिए Nvidia इतनी अहम क्यों है?

ट्रंप 20 नवंबर को एशिया के चार दिवसीय दौरे से लौटे थे। इस दौरान उन्होंने बताया था कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने भी जेनसन हुआंग की तारीफ की थी। दूसरी तरफ, अमेरिकी बाजार लगातार पांच कारोबारी सत्रों से गिरावट का सामना कर रहा था।

यही वजह है कि ट्रंप ने एनवीडिया में नेतृत्व की वापसी को सिर्फ एक कंपनी का फैसला नहीं माना। उनके लिए यह अमेरिका की एआई महत्वाकांक्षा, टेक्नोलॉजी में बढ़त और शेयर बाजार के भरोसे से जुड़ा मुद्दा बन गया। हालांकि, राष्ट्रपति के सीधे हस्तक्षेप ने यह सवाल भी खड़ा किया है कि किसी निजी कंपनी के नेतृत्व के फैसले में सरकार की भूमिका कितनी होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+