Breaking News LIVE: बाबा सिद्दीकी राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक, नम हुई आखें
Breaking News LIVE: जिस तरह से शनिवार की रात मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उसके बाद हर कोई स्तब्ध है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए इसे चौंकाने वाली घटना बताया तो दूसरी तरफ तमाम बॉलीवुड हस्तियां इस घटना से स्तब्ध हैं।
बाबा सिद्दीकी को गोली लगने के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल में एक के बाद एक तमाम राजनीतिक और फिल्मी हस्तियों का आना-जाना लगा हुआ है।

देश और दुनिया की पल-पल की खबरों के लिए हमारे पेज को रीफ्रेश करते रहें।
LIVE Feed
बाबा सिद्दीकी का शव सुपुर्दे- ए- खाक
बाबा सिद्दीकी के पार्थिव शरीर को उनके बांद्रा स्थित आवास से कब्रिस्तान ले जाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी सख्या में उनके समर्थकों की भीड़ मौजूद रही। कब्रिस्तान में मुस्लिम रिवाजों के मुताबिक, पहले जनाजे की नमाज अदा की गई और उसके बाद बाबा के पार्थिव शरीर को दफन किया गया।
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: एक और आरोपी गिरफ्तार
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में शुभम लोनकर के 28 वर्षीय भाई प्रवीण लोनकर को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। वह उन साजिशकर्ताओं में से एक है, जिसने शुभम लोनकर के साथ मिलकर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम को साजिश में शामिल किया था। आगे की जांच जारी है: मुंबई पुलिस
महाराष्ट्र: सचिन कुर्मी हत्या मामले की जांच करेगी क्राइम ब्रांच
एनसीपी नेता सचिन कुर्मी की हत्या मामले की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच करेगी। तीन लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा की जाएगी: मुंबई पुलिस
कानून का खौफ बनाए रखना अहम मुद्दा: शाइना एन.सी
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर भाजपा नेता शाइना एन.सी ने कहा, "यह घटना बेहद दुखद है... दो लोग पकड़े गए हैं तीसरा फरार है। मुंबई पुलिस तहकीकात कर रही है यह जानना जरूरी है कि लक्ष्य क्या था। कानून का खौफ बनाए रखना यह अहम मुद्दा है... मैं 2004 में जब राजनीति में आई थी तब मेरे सामने बाबा सिद्दीकी थे लेकिन उस समय भी उन्होंने कई संबंध बनाए, उनके परिवार को सहानुभूति मिले।
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की क्राइम ब्रांच कर रही जांच: DCP दत्ता नलवाडे
मुंबई: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर DCP क्राइम ब्रांच दत्ता नलवाडे ने कहा, "कल शाम 9 से के बीच बाबा सिद्दीकी पर उनके बेटे के ऑफिस के बाहर गोलीबारी की घटना हुई। क्राइम ब्रांच जांच कर रही है... तुरंत दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। हर पहलू से जांच की जा रही है... आरोपी के पास से दो पिस्तौल और 28 राउंड बरामद किए गए हैं, 21 तारीख तक उनकी कस्टडी मिली है... बाबा सिद्दीकी जब अपने बेटे के ऑफिस से बाहर निकले और वे कहीं जा रहे थे तभी फायरिंग की गई। तीन हमलावर थे। उनके(बाबा सिद्दीकी) पास नन कैटेगरीज सुरक्षा थी। तीन लोग उनके सुरक्षा के लिए दिए गए थे। दो आरोपी पकड़े गए हैं और एक फरार है, उसकी तलाश जारी है..."
Baba Siddique: मिर्च स्प्रे और पिस्तौल लेकर आए थे आरोपी
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों से दो पिस्तौल बरामद की है। आरोपी मिर्च स्प्रे लेकर आए थे, पहले तो आरोपी स्प्रे करने वाले थे और फिर फायरिंग करने वाले थे लेकिन तीसरे आरोपी शिव कुमार गौतम ने सीधे फायरिंग शुरू कर दी। बाबा सिद्दीकी के साथ तीन कांस्टेबल थे और घटना के वक्त भी तीन कांस्टेबल वहां थे लेकिन वे कुछ नहीं कर पाए। इस फायरिंग में एक और व्यक्ति घायल हुआ है।
चौथे आरोपी जीशान की हुई पहचान
Baba Siddique: क्राइम ब्रांच की हिरासत में रहेगा गुरमेल सिंह, चौथे आरोपी जीशान की हुई पहचान
Baba Siddique: संजय निरुपम ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
Mumbai: शिव सेना नेता संजय निरुपम ने कहा, "कल जो घटना हुई वह बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। वह बहुत अच्छे इंसान थे, उन्होंने हमेशा सबकी मदद की। यह हमारे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मुंबई पुलिस और सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी होगी, इस घटना पर कड़ी कार्रवाई हो।"
Baba Siddique Case: आधार के अलावा अन्य दस्तावेज चेक करने की सलाह
Mumbai: आरोपी धर्मराज कश्यप के नाबालिग होने के दावे के बाद, बाबा सिद्दीकी पक्ष के वकील ने कोर्ट से कहा, 'स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट या बर्थ सर्टिफिकेट भी देखा जा सकता है। अगर आधार बना भी है तो बाकी दस्तावेजों पर गौर किया जा सकता है।'
सलमान खान के पीछे क्यों पड़ा है लॉरेंस गैंग?
गैलेक्सी अपार्टमेंट पर बरसाई गोलियां, बाबा सिद्दीकी की हत्या, सलमान खान के पीछे क्यों पड़ा है लॉरेंस गैंग?
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले का बयान
मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने NCP नेता बाबा सिद्दीकि हत्याकांड पर कहा, "महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है और उसी का परिणाम है कि वहां पर सत्ता पक्ष के नेता भी सुरक्षित नहीं हैं। महाराष्ट्र की स्थिति क्या है यह अब सबको पता चल गया है।"
कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण का बयान
मुंबई, महाराष्ट्र: कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर कहा, "क्या यह जबरन वसूली हत्या है? उन्हें जान से मारने की धमकियां मिली थीं या नहीं? अगर मिली थी तो उन्हें उचित सुरक्षा क्यों नहीं दी गई? यह बहुत गंभीर मामला है। यहां किस तरह की कानून व्यवस्था है? कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।"
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर देवेंद्र फडणवीस
महाराष्ट्र: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, "यह दुखद और गंभीर घटना है। बाबा सिद्दीकी से मेरी गहरी दोस्ती थी। इस तरह की घटना से हम सभी स्तब्ध हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच जारी है। आज आरोपियों की हिरासत मिलने के बाद पुलिस ब्रीफिंग करेगी। जो थ्योरी आ रही है, वह आधिकारिक नहीं है। कुछ एंगल देखे जा रहे हैं और जांच चल रही है...इतनी गंभीर घटना के बाद भी उन्हें (शरद पवार) सिर्फ सत्ता चाहिए।"
कौन हैं 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' दया नायक
कौन हैं 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' दया नायक? करेंगे बाबा सिद्दीकी केस की जांच, विवादों से रहा है गहरा नाता!
जितेंद्र आव्हाड ने साधा शिंदे सरकार पर निशाना
मुंबई: NCP-SCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या पर कहा, "राज्य सरकार किसी को सुरक्षित नहीं रख सकती। राज्य सरकार सिर्फ लोगों को तोड़ना, खरीदना जानती है... मुझे नहीं मालूम (इसके पीछे)कौन सी गैंग है, लेकिन इस तरह की घटना होना बहुत गलत है। राज्य सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए..."
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications