कभी किया घड़ीसाज़ का काम, बिहार के छोटे से गांव से आकर 'बाबा' ने 'मायानगरी' में गाढ़े झंडे,अब किसकी होगी विरासत
Baba Siddiqui Death: कांग्रेस की छात्र इकाई NSUI से सियासी सफर की शुरुआत करने वाले एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी अब दुनिया में नहीं रहे। 68 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। राजनेता बाबा सिद्दीकी का लंबा सियासी इतिहास रहा है, बिहार के छोटे से गांव से आकर मायनगरी में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
बिहार से बाबा सिद्दीकी का लगाव कभी ख़त्म नहीं हुआ, वह हमेशा वक्त निकालक बिहार ज़रूर आते थे। 13 सितंबर, 1956 को बाबा सिद्दी का जन्म बिहार के गोपालगंज में हुआ था। बचपन से लेकर जवानी तक बाबा सिद्दीकी अपने पिता अब्दुल रहीम सिद्दीके साथ घड़ीसाज़ का काम करते थे।

अब्दुल रहीम सिद्दीकी ने करीब पांच दशक पहले मुंबई का रुख किया, बाबा सिद्दीकी भी अपने पिता के साथ मायानदरी पहुंच गए। बाबा सिद्दीकी का पुश्तैनी घर आज भी शेख टोली गांव (माझा ब्लॉक, गोपलगंज) में मौजूद है। बाबा का बचपन इसी की गलियों में गुज़रा। उनके मामा के बेटे मो. जलालुद्दीन का परिवार आज भी शेख टोली गांव में रहता है।
बाबा सिद्दीकी के सियासी सफर की बात करें तो 1977 में वह कांग्रेस की छात्र इकाई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया, NSUI) से जुड़े। इसके बाद बाबा सिद्दीकी मायानगरी (मुंबई), बांद्रा पश्चिम में बस गए, जहां कि ज़्यादातर फिल्मी हस्तियों का घर है। बाबा सिद्दीकी यहां विधायक भी चुने गए।
पहली बार बाबा सिद्दीकी बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) में कॉरपोरेटर कुर्सी अपने नाम की। 1997 में NSUI से सियासी पारी खेली। 1980 में बांद्रा युवा कांग्रेस महासचिव की ज़िम्मेदारी मिली, 1982 में बांद्रा युवा कांग्रेस अध्यक्ष की कमान मिली औऱ 1988 में मुंबई युवा कांग्रेस के अध्यक्ष की बड़ी ज़िम्मेदारी निभाई।
पहली बार 1999 में बांद्रा पश्चिम सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनावी दांव खेला और विधायक चुने गए। 2004 से 2008 तक महाराष्ट्र के खाद्य और श्रम राज्य मंत्री की ज़िम्मेदारी निभाई, 2014 तक लगातार बांद्रा पश्चिम सीट से विधायक रहे। 2014 में चुनाव हारे, इसके बाद मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी निभाई।
2019 में बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संसदीय बोर्ड में के मेंबर बनाए गए। फरवरी, 2024 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ छोड़ी अजीत पवार की एनसीपी में शामिल हुए। आपको बता दें कि बाबा सिद्दीकी महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHAD) के मुंबई डिवीजन अध्यक्ष भी की ज़िम्मेदारी भी चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications