Baba Siddique: बाबा सिद्दीकी की हत्या एक कॉन्ट्रेक्ट किलिंग, तीसरे शूटर की हुई पहचान, अब मास्टरमाइंड की तलाश

Baba Siddique News: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की शनिवार 12 अक्टूबर देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड को शूटरों ने मुंबई के बांद्रा ईस्ट में अंजाम दिया था। वहीं, अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बाबा सिद्दीकी हत्याकांड को कॉन्ट्रेक्ट किलिंग बताया है।

मुंबई पुलिस ने बकाया यह एक कॉन्ट्रेक्ट किलिंग है। दरअसल, बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए करनैल सिंह और धर्मराज कश्यप से मुंबई क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपियों को इस काम के लिए पहले से पैसे दिए गए थे। उन्हें कुछ दिन पहले ही हथियारों की डिलीवरी मिली थी।

Baba Siddique News

मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी दोनों आरोपियों से पिछले 8 घंटों से पूछताछ कर रहे है। बता दें, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के नाम करनैल सिंह और धर्मराज कश्यप है। करनैल सिंह हरियाणा का और धर्मराज कश्यप उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपियों ने बाबा सिद्दीकी के घर और दफ्तर की रेकी की थी, वे डेढ़ से दो महीने से मुंबई में थे और उन पर नज़र रख रहे थे।

फिलहाल पुलिस को फरार तीसरे आरोपी की तलाश है। तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें लगी हुई है। अभी तक की पूछताछ और जांच पड़ताल में कई अहम जानकारियां निकल कर सामने आई है। वहीं, फरार आरोपी का नाम शिव कुमार बताया जा रहा है और वह करीब 5-6 सालों से पुणे में एक स्क्रैप व्यापारी के यहां काम करता था।

शिव कुमार ने कुछ महीनों पहले धर्मराज को भी पुणे काम के लिए बुलाया था। सुपारी देने वाले व्यक्ति ने शिव और धर्मराज से गुरमैल की मुलाकात कराई थी। बता दें, गुरमैल पर हत्या का एक मामला पहले से दर्ज है। दोनों आरोपियों का फिलहाल कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

बता दें, बाबा सिद्दीकी मर्डर केस की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटॉर्शन सेल को सौंप दी गई है। वहीं, इस मामले में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP नेता अजित पवार का बयान सामने आया है। अजित पवार ने बाबा सिद्दीकी की हत्या पर कहा,'पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई हैं।'

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग राज्यों में भी पुलिस की टीम लगाई गई हैं। मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और मैं खुद इस मामले में ध्यान दे रहे हैं। यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि हत्या की सुपारी किसने दी, मुझे विश्वास है कि 1-2 दिन में इसका पता चल जाएगा।

आज रात 8:30 बजे मुंबई की तर्ज पर बड़ा कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा... विपक्ष यह कहेगा (सरकार पर आरोप लगाएगा) लेकिन हमारा काम कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+