गैलेक्सी अपार्टमेंट में बरसाई गोलियां,बाबा सिद्दीकी की हुई हत्या, सलमान खान के पीछे क्यों पड़ा है लॉरेंस गैंग?
Baba Siddique Death: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की मौत के बाद पूरा देश सहम गया है। देर रात अचानक उन पर कुछ बदमाशों ने गोलीबारी की जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। इस हादसे की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। जिसके बाद एक बार फिर सलमान खान की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।
लॉरेंस गैंस उन सभी को निशाना बना रहा है जिनका भाईजान सलमान खान से गहरा कनेक्शन रहा है। साल 2024 की शुरुआत में लॉरेंस गैंग ने सुबह 5 बजे अचानक सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर जबरदस्त फायरिंग की। इस मामले में मुंबई पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिसकी अब भी पूछताछ चल रही है।

लॉरेंग गैंग यहीं शांत नहीं हुआ उन्होंने फिर सलमान खान के पिता सलीम खान को भी धमकी दे डाली। हाल ही में सितंबर महीने में सलीम खान सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। तभी एक स्कूटी पर दो लोग आए और बुर्के में एक महिला ने कहा, 'लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?' इस घटना के बाद पुलिस ने सलमीन खान की सुरक्षा बढ़ा दी।
इसके बाद अब लॉरेंस गैंस ने एक और घटना को घटना को अंजाम दिया। 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की दिनदहाड़े हत्या कर दी। अब इस घटना के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान को घर में रहने की सलाह दी है और साथ ही एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर क्यों लॉरेंस गैंग एक्टर को निशाना बनाना चाहता है?
सलमान खान के पीछे क्यों पड़ा है लॉरेंस गैंग?
सलमान खान के ऊपर 1998 में काले हिरणों के शिकार का आरोप लगा था। इस मामले को लेकर काफी बवाल भी मचा। जानकारी के मुताबिक, सलमान पर आरोप था कि उन्होंने जोधपुर में फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान दो काले हिरणों की हत्या कर दी थी। जिसके बाद लॉरेंस गैंग ने उन्हें इस मामले में माफी मांगने को कहा लेकिन एक्टर ने नहीं मांगी। ऐसे में वह बार-बार एक्टर को मारने की धमकी दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications