Breaking News LIVE: बंगाल के डॉक्टर्स ने ठुकराया ममता सरकार का आमंत्रण

Breaking News LIVE: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अमेरिका दौरे पर हैं, राहुल गांधी ने वर्जीनिया में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा है।

NSA अजीत डोभाल का मॉस्को दौरा आज से, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से करेंगे मुलाकात। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking News LIVE

LIVE Feed
Sep 10, 2024, 10:58 PM IST

बंगाल के डॉक्टर्स का सरकार के साथ बातचीत से इनकार

पश्चिम बंगाल के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना की विरोध कर रहे चिकित्सकों ने ममता सरकार के बातचीत के आमंत्रण को ठुकरा दिया है। डॉक्टर्स ने चर्चा में आमंत्रित करने के लिए भेजे गए सरकारी ई-मेल को महज एक औपचारिकता बताया।
Sep 10, 2024, 6:13 PM IST

मणिपुर: सुरक्षा बलों ने फ्लैग मार्च निकाला

मणिपुर: संयुक्त सुरक्षा बलों ने हिंसा प्रभावित काकचिंग के सुगनू और आसपास के इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।
Sep 10, 2024, 6:12 PM IST

मणिपुर में 15 ​सितंबर तक नेट बंद

मणिपुर सरकार ने आज दोपहर 3 बजे से 15 सितंबर दोपहर 3 बजे तक पांच दिनों के लिए राज्य में इंटरनेट और मोबाइल डेटा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।
Sep 10, 2024, 4:46 PM IST

पहलवान विनेश फोगाट ने कहा

जींद, हरियाणा: जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, "हम मेहनत कर रहे हैं, सबका लड़ने का अधिकार है। हमें अपनी ईमानदारी और सच्चाई पर विश्वास है कि लोग हमारा साथ देंगे... मैं लोगों के बीच में हूं, मेरे लिए बहुत खुशी की बात है कि लड़कियां मुझे प्रेरणास्रोत मान रही हैं। आज मैं कॉलेज की लड़कियों से मिली... बहुत सी चीजें हैं जो हमें करनी हैं। हम सभी को भरोसा दिलाते हैं कि जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो उन्हें वह सब नहीं सहने दिया जाएगा जो हमें सहना पड़ा।"
Sep 10, 2024, 4:45 PM IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "यहां बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण हैं, उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे मिल सके, इस पर चर्चा होगी। अभी विभाग ने पशुओं के इलाज के लिए मोबाइल वैन भेजी है। हम दिन-प्रतिदिन किसानों को खेती के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए खेती व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।"
Sep 10, 2024, 4:42 PM IST

Opinion Poll: महाराष्ट्र में आज हुए चुनाव तो भाजपा को मिलेंगी कितनी सीटें?

Opinion Poll Maharashtra (टाइम्स नाउ नवभारत- मैट्रिज सर्वे) : महाराष्ट्र में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं, जिसके लिए अभी से ही सियासी दलों ने कमर कस ली है। बीते पांच सालों में महाराष्ट्र ने काफी सियासी उतार-चढ़ाव देखा है।
Sep 10, 2024, 2:31 PM IST

केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा

कुरुक्षेत्र: केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया...बीजेपी के 67 उम्मीदवारों की सूची जारी हो चुकी है और मुझे लगता है कि आज ही बाकी उम्मीदवारों की भी सूची जारी हो जाएगी...मैं जनता को विश्वास दिलाता हूं कि निश्चित रूप से बीजेपी की सरकार हरियाणा में तीसरी बार बनने वाली है..और कांग्रेस हार की ओर बढ़ रही है...''
Sep 10, 2024, 1:08 PM IST

दिल्ली वाले ध्यान दें, इन इलाकों में अगले 16 घंटे तक नहीं होगी Water Supply

Delhi Water Supply: दिल्ली जल बोर्ड ने रखरखाव कार्य के कारण मंगलवार को उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में 16 घंटे तक पानी की आपूर्ति बाधित रहने की घोषणा की है। प्रभावित क्षेत्रों में गोपालपुर, डीडीए एसएफएस फ्लैट मुखर्जी नगर, गुजरांवाला टाउन, पुलिस स्टेशन आजादपुर, आजादपुर मंडी में जेजे क्लस्टर, शालीमार बाग, वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र, लॉरेंस रोड, पंजाबी बाग और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
Sep 10, 2024, 1:05 PM IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा

दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के पहले स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया और साइबर अपराध की रोकथाम के लिए प्रमुख पहलों की शुरुआत की। उन्होंने कहा, "I4C की जब स्थापना की गई थी तो इसकी शुरुआत एक विचार के आधार पर की गई..और आज पीछे मुड़कर देखते हैं तो 2015 से लेकर 2024 तक की यात्रा विचार पहल में परिवर्तित हुई। आज यह साइबर सुरक्षा में बहुत बड़ा स्तंभ बनने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। ये बहुत बड़ी उपलब्धि है।
Sep 10, 2024, 11:52 AM IST

AAP ने 9 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की

हरियाणा चुनाव | AAP ने 9 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की।
Sep 10, 2024, 11:19 AM IST

Rahul Gandhi US Visit: '56 इंच का सीना अब खत्म', US में दो दिनों से राहुल की जुबान पर मोदी-RSS-BJP

Rahul Gandhi US Visit: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने तीन दिनी अमेरिका के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे में राहुल दो दिनों से लगातार भाजपा, आरएसएस और प्रधानमंत्री मोदी पर हमला कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा ने सरकारी संस्थानों को जो नुकसान पहुंचाया है, उसे सुधारना एक बड़ी चुनौती है और यह इतनी आसानी से संभव नहीं है।
Sep 10, 2024, 10:58 AM IST

महाराष्ट्र में बेकाबू Audi ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर

महाराष्ट्र से लग्जरी कार क्रैश का एक नया मामला सामने आया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के बेटे संकेत बावनकुले ने सोमवार को नागपुर में अपनी ऑडी से कई वाहनों को टक्कर मार दी। घटना के बाद कथित तौर पर संकेत बावनकुले मौके से फरार हो गया।
Sep 10, 2024, 10:57 AM IST

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा

लाडवा, कुरुक्षेत्र: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल करने से पहले कहा, "मैं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत बधाई-शुभकामनाएं देता हूं। लाडवा की जनता को प्रणाम करता हूं। लाडवा के लोगों का आशीर्वाद अतुल्य है, उनका धन्यवाद करता हूं।"
Sep 10, 2024, 9:04 AM IST

"थाली, चावल, दाल, सब्जी....":

"थाली, चावल, दाल, सब्जी....": राहुल गांधी ने आरएसएस पर किया परोक्ष हमला, कहा भाजपा के लिए सिर्फ एक विचारधारा मायने रखती है
Sep 10, 2024, 8:45 AM IST

क्या सिखों को भारत में पगड़ी पहनने की इजाजत है?

Rahul Gandhi US Visit: 'क्या सिखों को भारत में पगड़ी पहनने की अनुमति है'...राहुल गांधी किसे भड़काना चाहते हैं?
Sep 10, 2024, 8:44 AM IST

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मलबा आने से एक श्रद्धालु की मौत

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मलबा आने से एक श्रद्धालु की मौत,मलबे में फंसे 3 लोगों को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
Sep 10, 2024, 8:44 AM IST

नि:संतान दंपतियों की गोद भर देता है संतान गोपाल मंत्र

Santan Saptami 2024: नि:संतान दंपतियों की गोद भर देता है संतान गोपाल मंत्र
Sep 10, 2024, 8:44 AM IST

'राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन, ISIS हमले की थी तैयारी'

ISIS के निशाने पर भारत! राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन BJP ऑफिस पर हमले की थी तैयारी, NIA का बड़ा खुलासा
Sep 10, 2024, 8:38 AM IST

बीजेपी 246 के आसपास पहुंचती...

मुझे नहीं लगता निष्पक्ष चुनाव में बीजेपी 246 के आसपास पहुंचती: राहुल गांधी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+