Sanatan Saptami Mantra: नि:संतान दंपतियों की गोद भर देता है संतान गोपाल मंत्र
Sanatan Saptami 2024 Mantra: संतान सप्तमी व्रत आज है, यह व्रत संतान प्राप्ति के लिए किया जाता है। जिन दंपतियों को विवाह के अनेक वर्षों बाद भी संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है वे संतान सप्तमी के दिन इसके लिए विशेष उपाय कर सकते हैं। यह व्रत पति-पत्नी दोनों को मिलकर करना चाहिए।
इस दिन दो उपाय किए जा सकते हैं पहला, श्रीकृष्ण का संतान गोपाल मंत्र और दूसरा गणपति का संतान संतान गणपति स्तोत्र।

संतान सप्तमी के दिन इनमें से किसी भी एक को चुनकर उसका प्रयोग करना है। यदि आप संतान गोपाल मंत्र करना चाहते हैं तो अपने घर के पूजा स्थान में श्रीकृष्ण भगवान की मूर्ति या फोटो रखकर उनके सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं और स्फटिक की माला से संतान गोपाल मंत्र का जाप करें। कम से कम 5 माला जाप करें।
संतान गणपति स्तोत्र (Santan Ganpati Stotra)
दूसरा प्रयोग संतान गणपति स्तोत्र का है। अपने पूजा स्थान में आसन बिछाकर बैठ जाएं और गणपति जी की मूर्ति या फोटो के सामने बैठकर संतान गणपति स्तोत्र का 11 बार पाठ करें। गणेश जी को मिष्ठान्न और फलों का नैवेद्य लगाकर दूर्वा भी चढ़ाएं। संतान की कामना करें।
संतान सप्तमी व्रत के लाभ (Benefits of Santan Saptami Vrat)
- यह व्रत उन दंपतियों को करना चाहिए जिनकी कोई संतान नहीं है और वे संतान प्राप्त करना चाहते हैं।
- जिन दंपतियों की संतान होने के तुरंत बाद जीवित नहीं रहती, जिन स्त्रियों को गर्भपात हो जाता हो, वे यह व्रत जरूर करें।
- संतान की दीर्घायु के लिए यह व्रत किया जाता है।
- संतान की आयु और आरोग्यता, उनके रोग निवारण के लिए यह व्रत किया जाता है।
- जिन दंपतियों की संतान तो है किंतु वे गलत मार्ग पर हैं, उन्हें यह व्रत अवश्य करना चाहिए।
- के उत्तम करियर, शिक्षा, नौकरी आदि के लिए भी यह व्रत किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications