डबल डेकर बस हादसे से लेकर PM मोदी के वियना दौरे तक, पढ़ें 10 जुलाई की बड़ी खबरें

Breaking News Updates: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टैंकर और डबल डेकर बस की टक्कर हो गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

तो वहीं आज सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत वोटिंग पूरी हो गई। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागड़ा और मनिकतला, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलूर, पंजाब की जालंधर वेस्ट, हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, बिहार की रुपौली, तमिलनाडु की विक्रवंडी, मध्य प्रदेश की अमरवारा सीट पर मतदान किया गया है।

Breaking Live News

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 10, 2024, 11:22 PM IST

'कुणाल घोष ने 3000 गुंडों संग बूथ लूटे', BJP प्रत्याशी

मानिकतला उपचुनाव पर बीजेपी उम्मीदवार कल्याण चौबे ने कहा क‍ि पार्षद, विधायक और खुद कुणाल घोष ने 3000 गुंडों के साथ मिलकर बूथ लूटे। उन्होंने हमारे एजेंटों पर हमला किया।
Jul 10, 2024, 10:06 PM IST

ऑस्ट्रिया के भौतिक विज्ञानी एंटोन से म‍िले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोबेल पुरस्कार विजेता ऑस्ट्रिया के प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी एंटोन ज़िलिंगर से मुलाकात की। ज़िलिंगर को क्वांटम यांत्रिकी पर उनके काम के लिए जाना जाता है और उन्हें 2022 में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। प्रधानमंत्री ने भौतिक विज्ञानी के साथ भारत के राष्ट्रीय क्वांटम मिशन पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने और ज़िलिंगर ने समकालीन समाज पर क्वांटम कंप्यूटिंग और क्वांटम टेक की भूमिका और भविष्य के लिए इसके वादे पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
Jul 10, 2024, 9:11 PM IST

जेजेपी नेता रविंद्र सैनी की हत्या

हरियाणा के हांसी में बाइक शोरूम मालिक और जेजेपी नेता रविंद्र सैनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अज्ञात मोटरसाइकिल सवार 3 से 4 बदमाशों ने फायरिंग कर उनकी जान ले ली।
Jul 10, 2024, 8:21 PM IST

नोबेल पुरस्कार विजेता से पीएम मोदी की मुलाकात

ऑस्ट्रिया: नोबेल पुरस्कार विजेता ऑस्ट्रियाई भौतिक विज्ञानी एंटोन ज़िलिंगर ने वियना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
Jul 10, 2024, 7:41 PM IST

विक्रवंडी में मतदान समाप्त

तमिलनाडु के विक्रवंडी में मतदान समाप्त होने के बाद मतदान अधिकारियों ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को सील कर दिया।
Jul 10, 2024, 7:40 PM IST

रायगंज विधानसभा उपचुनाव संपन्न

पश्चिम बंगाल के रायगंज में एक मतदान केंद्र पर ईवीएम को सील किया जा रहा है।
Jul 10, 2024, 7:39 PM IST

रुपौली उपचुनाव पर पप्पू यादव का बयान

पटना (बिहार): रुपौली विधानसभा सीट उपचुनाव पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "मेरे लिए कोई चुनौती नहीं है। मेरे जीवन पर आम आदमी और गरीब का अधिकार है, मैं वही करता हूं जो समाज को अच्छा लगता है। रुपौली अत्यंत पिछड़ा और अल्पसंख्यकों का इलाका ह। 20 सालों से रुपौली ने जदयू को वोट दिया। ये 20 सालों से इतना पिछड़ा क्यों है?...कांग्रेस की विचारधारा जहां खड़ी रहेगी वहां पप्पू यादव खड़ा रहेगा। मेरा मनाना है कि रुपौली की जनता ने जदयू को नाकार दिया है।"
Jul 10, 2024, 7:37 PM IST

शाम 5 बजे तक कहां कितना मतदान?

बिहार के रूपाली में 51.14% वोटिंग हुई। हिमाचल के हमीरपुर में 65.78%, नालागढ़ 75.22% और देहरा में 63.89% वोटिंग हुई। मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में 72.89% मतदान दर्ज हुआ। पंजाब के जालंधर पश्चिम में 51.30% वोटिंग, तमिलनाडु के विक्रवंडी में 77.73% मतदान, उत्तराखंड के मंगलौर में 67.28% और बद्रीनाथ में 47:68% वोटिंग। पश्चिम बंगाल के रायगंज में 67.12%, मानिकतला में 51.39%, राणाघाट दक्षिण में 65.37% और बागड़ा में 65.15% वोटिंग दर्ज की गई।
Jul 10, 2024, 6:22 PM IST

13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव पूरा

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत मतदान संपन्न हो गया है। पश्चिम बंगाल की रायगंज, राणाघाट दक्षिण, बागड़ा और मनिकतला, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलूर, पंजाब की जालंधर वेस्ट, हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़, बिहार की रुपौली, तमिलनाडु की विक्रवंडी, मध्य प्रदेश की अमरवारा सीट पर मतदान हुआ।
Jul 10, 2024, 4:32 PM IST

रूपौली में 3 बजे तक 42 % वोटिंग

बिहार में रूपौली विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 42 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।
Jul 10, 2024, 4:31 PM IST

उत्तराखंड में कितना मतदान?

उत्तराखंड की चमोली-बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के तहत बद्रीनाथ में 3 बजे तक 42.50 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।जबकि मंगलौर में 56.73% वोटिंग हुई है।
Jul 10, 2024, 4:29 PM IST

उत्तराखंड सीएम धामी का बयान

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, " जनता ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है और इस बार भी उत्तराखंड की जनता हमें आशीर्वाद देगी और हम दोनों सीटें जीतेंगे।"
Jul 10, 2024, 3:55 PM IST

विक्रवंदी में 3 बजे तक 64.44% मतदान

तमिलनाडु के विक्रवंदी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 64.44% मतदान दर्ज किया गया है।
Jul 10, 2024, 3:12 PM IST

बिहार: रूपौली में वोटिंग के दौरान झड़प

बिहार के पूर्णिया जिले की रूपौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जारी वोटिंग के दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प की घटना सामने आई है। जिसमें एक सब इंस्पेक्टर का सिर फट गया।
Jul 10, 2024, 2:44 PM IST

दोपहर 2 बजे तक जानिए वोटिंग प्रतिशत?

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के तहत वोटिंग जाकी है। ऐसे में जानिए दोपहर 2 बजे तक की कितनी वोटिंग हुई है। बिहार के रूपौली में 39.36 फीसदी, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में 47.05, नालागढ़ में 51.59 फीसदी और देहरा में 46.47 फीसदी वोटिंग, मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में 51.98 फीसदी, पंजाब के जालंधर वेस्ट में 34.40 फीसदी, तमिलनाडु के विक्रवंडी में 50.95 फीसदी, उत्तराखंड के बद्रीनाथ में 33.08 फीसदी और मंगलौर में 43.88 फीसदी, पश्चिम बंगाल के रायगंज में 41.38 फीसदी और माणिकतला में 33.37 फीसदी, रानाघाट दक्षिण में 42.19 फीसदी और बगदा में 35.66 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।
Jul 10, 2024, 2:14 PM IST

गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात के मुंद्रा में अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड को आवंटित भूमि की वसूली के कार्यान्वयन के लिए गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी है।
Jul 10, 2024, 2:13 PM IST

बसपा नेता राज कुमार आनंद भाजपा में शामिल

दिल्ली: बसपा नेता राज कुमार आनंद, उनकी पत्नी वीना आनंद और कुछ अन्य नेता भाजपा में शामिल हुए।
Jul 10, 2024, 11:54 AM IST

9 बजे तक कुल मतदान

बिहार के रुपौली में 9.23 फीसदी हिमाचल के हमीरपुर में 15-71 फीसदी नालगढ़ में 16.48 फीसदी डेहरा में 15.70 फीसदी मध्य प्रदेश के अमरवारा में 16.90 फीसदी पंजाब के जालंधर वेस्ट में 10.30 फीसदी तमिलनाडु के विक्रावंडी में 12.94 फीसदी उत्तराखंड के बद्रीनाथ में 6.50 फीसदी मंगलौर में 8.58 फीसदी पश्चिम बंगाल के रायगंज में 12.01 फीसदी मनिकतला में 9.01 फीसदी
Jul 10, 2024, 11:42 AM IST

जम्मू कश्मीर के डोडा में सर्च ऑपरेशन

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच यहां कल मुठभेड़ हुई थी।
Jul 10, 2024, 11:41 AM IST

भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ता भिड़े

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में टीएमसी कार्यकर्ता और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिली है। यहां उपचुनाव हो रहा है।
Jul 10, 2024, 8:55 AM IST

7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हो रहा मतदान

Assembly Bypolls: 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हो रहा मतदान, पढ़ें 10 बड़े अपडेट
Jul 10, 2024, 8:54 AM IST

उन्नाव मे सड़क हादसा, डबल डेकर बस के उड़े परखच्चे, 18 की मौत

Lucknow-Agra Expressway पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस के उड़े परखच्चे, 18 की मौत 30 घायल
Jul 10, 2024, 8:54 AM IST

भारतीय नागरिकों को सैन्य सेवा से जल्द मुक्त करेगा रूस

भारतीय नागरिकों को सैन्य सेवा से जल्द मुक्त करेगा रूस, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया बयान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+