Lucknow-Agra Expressway पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस के उड़े परखच्चे, 18 की मौत 30 घायल

Lucknow-Agra Expressway Accident: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। यहां लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर टैंकर और डबल डेकर बस के बीच भीषण टक्कर हुई है। यह टक्कर इतनी तेज थी कि बस कई बार पलट गई। इस हादसे में 18 यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 30 अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार बस बिहार के सीतामढ़ी से दिल्ली आ रही थी। सुबह तकरीबन 4.30 बजे बस जब उन्नाव के बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में पहुंची तो गढ़ा गांव के पास तेज रफ्तार दूध के टैंकर ने बस को ओवरटेक किया इसी दौरान यह हादसा हुआ। इस हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए।

Accident

Recommended Video

      Lucknow-Agra Expressway पर भीषण सड़क हादसा, डबल डेकर बस के उड़े परखच्चे, 18 की मौत 30 घायल

      हादसे के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को फोन करके दी। जिसके बाद बांगरमऊ के इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

      अस्पताल में 18 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। जो लोग गंभीर रूप से घायल हैं उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मृतकों में 14 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है।

      हादसे के बाद उन्नाव के डीएम गौरांग राठी ने कहा कि यह प्राइवेट बस है जोकि बिहार के मोतिहारी से आ रही थी, इसकी सुबह तकरीबन 5.15 बजे दूध के टैंकर से टक्कर होगई। हादसे में 18 लोगों की मौत हुई है जबकि 19 लोग घायल हैं। मामले की जांच की जा रही है। ऐसा लगता है कि बस काफी तेज रफ्तार में थी। घायलों को इलाज मिल रहा है।

      उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे के बाद दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा जनपद उन्नाव में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

      जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

      इस हादसे पर देश के गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जाहिर करते हुए कहा उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुआ सड़क हादसा हृदयविदारक है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ हैं। स्थानीय प्रशासन घायलों को हर संभव उपचार उपलब्ध करवा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+