Breaking LIVE: यूबीटी बागी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र

Breaking LIVE: महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी में फिर सो दो-फाड़ मची है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उद्धव गुट के कुल 9 सांसदों में से 6 की एकनाथ शिंदे गुट में जाने की आशंका है। दूसरी ओर G7 समिट में भाग लेने फ्रांस पहुंचे अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी के बीच आज द्विपक्षीय बैठक होगी, अगर मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने 13 राज्यों में रेन अलर्ट घोषित किया है। पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Breaking LIVE 17 June 2026

LIVE Feed
Jun 17, 2026, 2:41 PM IST

बंगाली बाला को पहली नजर में दिल दे बैठे थे सोनू , Love Story

Sonu Nigam: बंगाली बाला को पहली नजर में दिल दे बैठे थे सोनू निगम, 7 साल चला अफेयर, कौन है बीवी?
Jun 17, 2026, 2:40 PM IST

Breaking LIVE: धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए-कांग्रेस नेता टीकाराम जूली

राहुल गांधी युवाओं की आवाज़ उठा रहे हैं। आज देश के युवा परेशान हैं, लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और परीक्षाएं रद्द हो रही हैं... शिक्षा मंत्री इस्तीफ़ा नहीं दे रहे हैं... CBI को जांच सौंपी गई है। यह केंद्र सरकार के इशारे पर काम करती है... लोग राहुल गांधी के युवाओं की आवाज़ उठाने पर आपत्ति जता रहे हैं। उन्हें आपत्ति जताने का कोई अधिकार नहीं है। धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए-कांग्रेस नेता टीकाराम जूली
Jun 17, 2026, 2:39 PM IST

Breaking LIVE: यूबीटी बागी सांसद ने लोकसभा स्पीकर को सौंपा पत्र

शिवसेना यूबीटी के छह बागी सांसदों ने सुबह 9 से 10 बजे के बीच पत्र सौंपा है.
Jun 17, 2026, 1:01 PM IST

Breaking LIVE: अपनी रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम

NEET UG परीक्षा तक सर्विस पर रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम
Jun 17, 2026, 1:00 PM IST

Breaking LIVE: कानून और नियमों का ध्यान रखेंगे स्पीकर-संजय राउत

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाक़ात के बाद, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "स्पीकर हमारे लिए सम्माननीय व्यक्ति हैं। हम उनका सम्मान करते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में कानून और नियमों-कायदों का ध्यान रखा जाएगा।"
Jun 17, 2026, 12:59 PM IST

Breaking LIVE: संचिता उगाले की आत्महत्या के मामले में SIT गठित करने की मांग

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले की आत्महत्या के मामले में SIT गठित करने की मांग की है।
Jun 17, 2026, 10:52 AM IST

महाराष्ट्र की राजनीति में आज होगा बड़ा धमाका?

Maharashtra की राजनीति में होगा बड़ा धमाका? शिंदे से मुलाकात फिर स्पीकर से मिलेंगे Uddhav के बागी सांसद
Jun 17, 2026, 10:52 AM IST

Breaking LIVE: कल सुबह 11 बजे होगी शिवसेना (UBT) के सभी लोकसभा सदस्यों की बैठक

शिवसेना (UBT) के सभी लोकसभा सदस्यों की बैठक 18 जून, 2026 को सुबह 11:00 बजे दिल्ली में संसदीय दल के कार्यालय में होगी।
Jun 17, 2026, 10:51 AM IST

Breaking LIVE: मैं उद्धव जी के साथ हूं-सांसद राजाभाऊ वाजे

शिवसेना UBT में फूट की अटकलों के बीच नासिक से शिवसेना UBT के सांसद राजाभाऊ वाजे दिल्ली पहुंचे हैं। उन्होंने कहा, "मैं उद्धव जी के साथ हूं और उनके साथ ही रहूंगा। मेरा किसी और से कोई संपर्क नहीं है। मुझे कोई कॉल नहीं आया है और न ही शिंदे जी ने मुझसे कोई संपर्क किया है। मैं नाराज़ नहीं हूं और उनके (शिवसेना-UBT) साथ हूं। मैं यहां एक कमिटी मीटिंग के लिए आया हूं।"
Jun 17, 2026, 10:50 AM IST

Breaking LIVE: संजय राउत से मिलने पहुंचे अरविंद सावंत

दिल्ली: शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत अपनी पार्टी के साथी और सांसद संजय राउत से मिलने पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+