रफ एंड टफ, न्यू पोर्ट, एक्सकेलीबर की इमेज खराब कर रहे केजरीवाल!

अरविंद लिमिटेड, भारत में ब्रान्डेड कपड़ों की दुनिया में एक मशहूर नाम है। यह न केवल फ्लाइंग मशीन, न्यूपोर्ट और एक्सकेलीबर की रिटेल मार्केटिंग में एक पहचान है, बल्कि arrow, यू एस पोलो एसोशिएशन और Tommy Hilfiger जैसे अतंर्राष्ट्रीय ब्रान्ड्स के लिए भी देश भर में रिटेल नेकवर्क के तौर पर बाजार में काबिज है। लिहाजा, यहां संकट यह है कि नाम तो बदला नहीं जा सकता, इसीलिए एक पब्लिक नोटिस से रिश्ते को तोड़ने की कोशिश जारी है।
Folks, The Arvind Store & Studio Arvind have nothing to do with Arvind Kejriwal.
— The Arvind Store (@ArvindStore) June 25, 2014 क्या यह वही अरविंद केजरीवाल है, जिनके पीछे छह महीनों पहले पूरा देश ही नहीं दुनिया दौड़ रही थी? जो न्यूज चैनल और सोशल साइट्स पर फिल्मी हीरो से ज्यादा छाए थे?
इस बात से यही साबित होती है कि दुनिया तभी तक आपके साथ चलती है, जब तक आप सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हैं। हारे हुए इंसान का साथ लोग जल्द ही छोड़ देते हैं।
बहरहाल, अरविंद लिमिटेड की इस ट्वीट ने कंपनी के मालिक झल्लाहट साफ व्यक्त कर दी है। इस नाम के साथ जुड़ी असफलता को वो अपने कंपनी के साथ कतई नहीं जोड़ना चाहते।












Click it and Unblock the Notifications