Twitter पर क्यों ट्रेंड हुआ 'Boycott Kapil Sharma Show'?
नई
दिल्ली। सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा 'की लोकप्रियता शबाब पर है लेकिन रविवार को शो के प्रसारित होने के बाद सोशल मीडिया पर #Boycott
किकू और कृष्णा से Twitter यूजर्स
इसी दौरान शो में किकू शारदा और कृष्णा अभिषेक पर फिल्माए गए एक सेगमेंट ने Twitter यूजर्स को नाराज कर दिया,दरअसल किकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने एक न्यूज चैनल का एक्ट किया था, जिसमें उनकी भावभंगिमाएं रिपब्लिक टीवी के एडिटर अर्नब गोस्वामी जैसी थीं।

'ब्रेकिंग न्यूज' का उड़ा मजाक
आपको बता दें कि कल के शो में किक्कू शारदा ने वैसे ही एक्ट किया जैसे कि अर्नब गोस्वामी न्यूज पढ़ते हैं, वो वैसे ही 'ब्रेकिंग न्यूज' पर रिएक्ट कर रहे थे, जैसे कि रिपब्लिक टीवी पर प्रसारित न्यूज के वक्त उस चैनल के एंकर्स करते हैं और शो में किकू शारदा और कृष्णा अभिषेक ने एक पैरोडी भी बनाई थी, जिसमें खबरों के लेकर जमकर मजाक उड़ाया गया था।

'द कपिल शर्मा' शो बैन करने की मांग
यही नहीं किकू शारदा ने अर्नब गोस्वामी के सलमान खान पर सवाल उठाने से लेकर वायरल हुए 'मुझे ड्रग्स दो' चिल्लाने की नकल 'मुझे जग दो' कहकर थी, जिसके बाद अर्नब के सपोर्टर्स और एक्टर सुशांत सिंह के लिए जस्टिस की डिमांड करने वालों ने इसका विरोध करते हुए 'द कपिल शर्मा शो' को बैन करने की मांग उठाई है।
कंगना की बहन रंगोली ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया
हालांकि Boycott Kapil Sharma Show ट्रेंड करने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की भरमार आ गई है, कंगना रनौत की बहन रंगोली ने भी शो की बड़ी आलोचना की है, आपको बता दें किएक्टर सलमान खान, 'द कपिल शर्मा शो' के प्रोड्यूसर हैं। फिलहाल यूजर्स की लड़ाई में सोशल मीडिया पर कई मजेदार मीम्स भी वायरल हो रहे हैं, जिस पर लोग खुलकर मजे भी ले रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications