हत्या के बाद सिर और प्राइवेट पार्ट काटकर ले गए हत्यारे, हाथ पर लिखे मिले लड़कियों के नाम

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में हाल ही में हुई महिला आरक्षक की निर्मम हत्या का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था कि ऐसा ही एक और अपराधिक मामला पुलिस के सामने आया है। मामला भाटापारा क्षेत्र का है, इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा कर रख दी है। एक युवक की निर्मम हत्या ने सबके होश उड़ा कर रख दिए हैं। जिसमें युवक के प्राइवेट पार्ट से लेकर शरीर से सिर का धड़ गायब है। इस दर्दनाक मौत को देखकर किसी की भी रूह कांप सकती है। इस भयावह मौत ने लोगों के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना को अंजाम देने वाले कातिल का सुराग ढूंढ़ने में पुलिस विभाग पूरी सतर्कता बरत रही है।

boy was brutally murdered by cutting his body parts

हत्या की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस लाश को देखकर हैरत में पड़ गई। युवक की हत्या बहुत ही दरिंदगी से की गई है, उसके धड़ पर सिर नहीं था साथ ही प्राइवेट पार्ट भी कटा हुआ था। पुलिस के लिए ये मामला पेचीदा हो गया है, इसलिए इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस हत्या के सभी पहलुओं को तलाश रही है। प्रथम दृष्टया हत्या का ये मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है, क्योंकि लड़के के हाथ पर दो लड़कियों के नाम भी लिखे हैं, पुलिस सबसे पहले ये तलाश कर रही है कि आखिर ये युवक कौन है।

मामला भाटापारा ग्रामीण थानान्तर्गत ग्राम धुर्राभाठा का है जहां एक 22 साल के युवक का शव बरामद हुआ है। युवक के प्राइवेट पार्ट और सर को धड़ से अलग कर दिया गया है। आज सुबह जब गांव वालों ने इस शव को देखा तो इसकी सूचना तत्काल ग्रामीण थाने को दी। पुलिस सूचना के बाद तत्काल मौके पर पहंच गई और इस मामले की जांच में जुट गई है।

फिलहाल मृतक युवक की शिनाक्त नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस के पास से एक ट्रेन की टिकट बरामद हुई है। जो रायपुर के डब्लूआरएस कॉलोनी भाटापारा की है। पुलिस ने यह भी बताया की युवक के हाथों में दो लड़कियों के नाम भी लिखे हैं। इससे ये मामला पूरी तरह फिल्मी अंदाज में उलझता हुआ दिख रहा है कोई इसे आपसी रंजिश बता रहा है तो कोई इस मामले को प्रेम-प्रंसग के नजरिए से देख रहा है।फिलहाल मामला पूरी तरह उलझा हुआ है ।पुलिस की खोजवीन जारी है जांच में जुटी पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए पुरजोर कोशिश में दिख रही है।

ये भी पढ़ें- बोले बीजेपी विधायक: सभी राज्यों में बन जाए दलित सीएम, फिर कोई नहीं मांगेगा आरक्षण

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+