मुंबई लोकल ट्रेन में युवक का किकी चैलेंज, वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

मुंबई। कनाडा के रैपर ड्रेक के गाने 'किकी डू यू लव मी' पर चलती हुई गाड़ी के साथ नाचने का चैलेंज तो देशभर में पुलिस के लिए सिरदर्द बना ही हुआ है। मुंबई की लोकल ट्रेन से भी एक वीडियो सामने आया है जिसमें ट्रेन के साथ एक युवक किकी चैलेंज कर रहा है। वीडियो में ये लड़का लोकल ट्रेन में डांस करता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे विभाग ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऐसे में रेलवे के अधिकारियों का मानना है कि ट्रेन के साथ किसी चैलेंज का वीडियो देखने के बाद और भी बच्चे इसे करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए मामले की शिकायत मुंबई पुलिस से भी की गई है। ताकि युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

boy takes up Kiki challenge on mumbai local train video viral police launch probe boy takes up Kiki challenge on mumbai local train video viral police launch probe

बता दें कि इस तरह के वीडियो बीते कुछ समय से लगातार सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहे हैं, जिसमें लोग चलती गाड़ी से उतरकर नाच रहे हैं। हालांकि इसको लेकर लोग गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं। अलग-अलग राज्यों की पुलिस लगातार चेतावनी जारी कर इस तरह से सड़क पर किकी चैलेंज नना करने को कह चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+