बच्‍चे ने मां से कहा ' मैं आतंकवादी बनने जा रहा हूं'

terrorist
इलाहाबाद। एक मां के लिए इससे बुरा दिन क्‍रूा हो सकता है जब उसका एक मासूम बच्‍चा उसे खत लिखकर कहता है कि 'मां मेरे पीछे मत आना और ढूंढ़ने की कोशिश मत करना क्‍योंकि मैं आतंकवादी बनने जा रहा हूं।' यह सुनने के बाद मां के कलेजे पर क्‍या बीती होगी सुनकर सभी हैरान हो जाएंगे।

जब यह खत बच्‍चे की मां के हाथ लगा तो सबके पैर के नीचे से जमीन खिसकती नजर आई। खत का मजमून कुछ यूं थाः 'ममी, मैं आतंकियों के साथ जा रहा हूं। वे मुझे एक दिन अपने साथ ले गए थे और बहुत सारे हथियार दिखाए। अगर मैं उनके साथ नहीं जाऊंगा तो वे तुम सबको मार डालेंगे। मैं एक दिन में वापस लौट आऊंगा मगर यह बात पुलिस को मत बताना वरना आतंकी मुझे मार डालेंगे।'

मासूम का खत:

आठवीं में पढ़ने वाले एक छात्र की शैतानी सुनकर आप अचंभित हो जाएंगे। शैतानी ऐसी कि पुलिस के माथे पर पसीना आ गया तो परिजनों की हालत खराब हो गई। इसके पीछे कारण था वह खत जो हर्षित यादव नामक एक छात्र घर पर छोड़ गया था।

कर्नलगंज के ढरहरिया में दूध का कारोबार करने वाले विनोद यादव के साथ उनकी पत्नी अनहोनी की आशंका में इस खत को पढ़ने के बाद परेशान हो गए। मंगलवार रात घर से अचानक गायब हर्षित के परिजनों के होश इस खत के बाद उड़ गए। उन्होंने पड़ोसियों के साथ कर्नलगंज थाने पहुंचकर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

हर्षित के गायब होने की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को पता चला कि वह अपने एक दोस्त से मोबाइल फोन पर काफी बातें करता था। इस छात्र से पूछताछ के बाद पुलिस ने पड़ोस के जिलों के साथ मध्य प्रदेश से सटे जिलों में उसकी फोटो भी भेजा।

गुरुवार को हर्षित मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर मिला। इलाहाबाद पुलिस उसको लाने रवाना हो गई। हर्षित के आने के बाद आतंकवादियों के नाम पर की गई शैतानी के पीछे की पूरी कहानी पता चलेगी। कटनी में हर्षित के मिलने की सूचना के बाद परिजनों ने भी राहत की सांस ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+