'कभी हवाई जहाज में नहीं बैठूंगा', एयर इंडिया प्लेन क्रैश का वीडियो बनाने वाला लड़का सदमे में, आखिर हुआ क्या?

Ahmedabad Air India Plane Crash (Aryan Asari): अहमदाबाद के लक्ष्मीनगर इलाके की एक तीन मंजिला इमारत की छत पर खड़ा 17 साल का आर्यन असारी हैरान था-एयर इंडिया का प्लेन उसके सिर के ठीक ऊपर से गुजर रहा था...जैसे हाथ बढ़ाओ और छू लो! 12वीं में पढ़ने वाला आर्यन सिर्फ दो दिन पहले ही अपने पिता से मिलने गांव से आया था। वो बस एक वीडियो बनाकर अपने गांव अरावली जिले के दोस्तों को भेजना चाहता था-''देखो, हवाई जहाज कितने करीब से गुजरते हैं!''

लेकिन उसे क्या पता था कि उसी वीडियो में एक भयानक हादसा कैद होने जा रहा है-एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर 787, हवा में लड़खड़ाता, नीचे गिरता और फिर एक भयानक आग के गोले में तब्दील हो जाता। यह वीडियो अब उस विमान हादसे की जांच का अहम सुराग बन चुका है, जिसमें 275 लोगों की जान चली गई।

Ahmedabad Air India Plane Crash Aryan Asari

आर्यन असारी सदमे में है, वो सो नहीं पा रहा है!

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक आर्यन की मां ने बताया कि हादसे के बाद से वो सो नहीं पा रहा है, बार-बार वही मंजर उसकी आंखों के सामने आ जाता है। आर्यन के सपने थे-एक दिन वो भी हवाई जहाज में बैठेगा, उड़ान भरेगा। लेकिन अब उसका कहना है-''मैं अब कभी हवाई जहाज में नहीं बैठूंगा।''

आर्यन ने पुलिस को बयान भी दिया है। उसने बताया, ''मैंने कभी हवाई जहाज की इतनी तेज आवाज नहीं सुनी थी, न इतना पास से देखा था। वीडियो बना रहा था, तभी वो जहाज जैसे झूलने लगा... मुझे लगा शायद लैंडिंग कर रहा है। फिर अचानक वो फट गया-एक जोरदार धमाके के साथ। मैं डर गया।''

न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए आर्यन असारी ने कहा, "मैं 12 जून को यहां आया था। विमान बहुत करीब से गुजर रहा था, इसलिए मैंने एक वीडियो शूट करने के बारे में सोचा ताकि मैं इसे अपने दोस्तों को दिखा सकूं। विमान नीचे की ओर चला गया, और मुझे लगा कि यह उतरने वाला है क्योंकि एयरपोर्ट पास में ही था। लेकिन जब यह नीचे गिरा, तो आग की लपटें उठने लगीं, और हमने देखा कि यह फट गया था। मैं डर गया। मैंने अपनी बहन को वीडियो दिखाया। मैंने अपने पिता को भी इसके बारे में बताया।"

आर्यन असारी ने अपने पिता को भेजा सबसे पहले वीडियो

आर्यन ने वो वीडियो सबसे पहले अपने पिता को भेजा, जो अहमदाबाद मेट्रो में सुपरवाइजर हैं और सेना से रिटायर्ड हैं। लेकिन इसके बाद शुरू हुआ असली डर। क्राइम ब्रांच ने संपर्क किया, पूछताछ हुई। हालांकि पुलिस ने साफ किया कि उन्होंने आर्यन को हिरासत में नहीं लिया, सिर्फ पूछताछ के लिए ले गए थे।

परिजन बताते हैं कि हादसे के बाद, जब आर्यन को पता चला कि उसने जिन पलों को कैमरे में कैद किया है, वही पलों ने 242 परिवारों को तोड़ दिया है, तब से वो सदमे में चला गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+