मुक्केबाज विजेंदर सिंह जल्द 'हाथ' का दामन छोड़ 'झाड़ू' उठाने की तैयारी में, कांग्रेस लग सकता है बड़ा झटका
नई दिल्ली, 25 अप्रैल। भारत को ओलंपिक मेडल दिलाने वाले मुक्केबाज विजेंदर सिंह अब कांग्रेस का दामन छोड़ सकते है। जल्द वे अपने राजनीतिक पाले में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद उनके आम आदमी पार्टी में शामिल होने की खबरे हैं। हलांकि अब तक विजेंदर सिंह की ओर इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। जबकि यह कहा जा रहा है कि वे जल्द ही अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप को ज्वाइन करने वाले हैं।

मुक्केबाजी के दम पर दुनिया में नाम कामने वाले खिलाड़ी विजेंदर सिंह ने साल 2019 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपने राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी। कांग्रेस ने उन्हें साउथ दिल्ली सीट से टिकट दिया था। लेकिन वे इस पर जीत हासिल नहीं कर पाए।
वहीं अब बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस का दामन छोड़ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो बहुत जल्द वे आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वहीं कांग्रेस से विजेंदर सिंह की दूरिया इतना बढ़ गई हैं कि वे कसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं।
विजेंदर सिंह ने 2008 बीजिंग ओलंबिक में ओलंपिक ब्रॉन्ड मेडल जीता था। इसके अलावा वे एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल के विजेता रहे हैं। बॉक्सर विजेंदर सिंह किसान आन्दोलन के खुले समर्थक रहे हैं। वे सोशल मीडिया तमाम मुद्दों पर अपनी खुलकर राय व्यक्त करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications