चेन्नई में RSS कार्यकर्ता के घर पर फेंका पेट्रोल बम, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, 24 घंटे में यह तीसरी घटना
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शनिवार को आरएसएस कार्यकर्ता सीतारामन के आवास तांबरम पर पेट्रोल बम फेका गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
चेन्नई, 24 सितंबर: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में शनिवार को आरएसएस कार्यकर्ता सीतारामन के आवास तांबरम पर पेट्रोल बम फेंका गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आतंकी संबंधों को लेकर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) पर देशव्यापी कार्रवाई के बाद यह तीसरी ऐसी घटना है।

सीतारामन ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि तड़के लगभग 4 बजे हमने एक तेज आवाज सुनी। इसके बाद बाहर आग देखी। हमें लगा कि यह शॉर्ट सर्किट है, लेकिन ऐसा नहीं था। हमने आग बुझाई और पुलिस अधिकारियों को बुलाया। पुलिस ने आरोपियों के फुटेज खंगाले।
इससे पहले भी हुई है घटना
वहीं, इससे पहले कोयंबटूर के कोवईपुदुर में भी अज्ञात व्यक्तियों ने आरएसएस के एक पदाधिकारी के आवास पर पेट्रोल बम फेंके थे। जिसके बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। किसी के घायल होने की सूचना नहीं थी। केरल के कन्नूर में एक आरएसएस कार्यालय पर भी इसी तरह से हमला किया गया था। कट्टरपंथी संगठन द्वारा बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके थे। जिसकी जांच चल रही है।
सड़क पर उतरे पीएफआई कार्यकर्ता
बता दें कि केंद्रीय जांच एजेंसी का पीएफआई के खिलाफ देशव्यापी कार्रवाई चल रही है। केरल में इसके कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। उन्होंने कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया। केरल उच्च न्यायालय ने राज्य भर से हिंसा की छिटपुट घटनाओं की सूचना के बाद कट्टरपंथी संगठन के खिलाफ स्वत: संज्ञान लिया। शुक्रवार को पीएफआई द्वारा बुलाई गई हड़ताल के दौरान राज्य की बसों में तोड़फोड़ की गई और पुलिस पर हमला किया गया।
यह भी पढ़ें- मद्रास HC में RSS की बड़ी जीत, तमिलनाडु की स्टालिन सरकार को मिला यह आदेश












Click it and Unblock the Notifications