नीरव मोदी और विजय माल्या के भारत प्रत्यर्पण पर बोरिस जॉनसन ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली, 22 अप्रैल: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस समय भारत में हैं। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में भारतीय भगोड़ों का स्वागत नहीं होगा। वहां रह रहे विजय माल्या और नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण को लेकर हुए सवाल पर यूके के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि कुछ कानूनी बाधाओं के चलते ये नहीं हो पा रहा है।
Recommended Video

दो दिवसीय भारत यात्रा पर भारत पहुंचे बोरिस जॉनसन ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, भारत में कानून से बचने के लिए ब्रिटेन की कानूनी प्रणाली का उपयोग करने के इच्छुक भगोड़ों का यूनाइटेड किंगडम में जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन सरकार ने नीरव मोदी और विजय माल्या के प्रत्यर्पण का आदेश दिया है। कुछ ऐसी कानूनी चीजें हैं, जिसके चलते ये नहीं हो सका है।
ब्रिटिश पीएम ने यूके से भारत के खिलाफ काम करने वाले खालिस्तानी समूहों के बारे में हुए प्रश्न पर कहा, हमारा बहुत मजबूत दृष्टिकोण है कि हम भारत को धमकी देने वाले अन्य देशों को धमकी देने वाले चरमपंथी समूहों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने भारत की मदद के लिए एक चरमपंथी विरोधी टास्क फोर्स का गठन भी किया है।
मानवाधिकारों के उल्लंघन की रिपोर्टों के बारे में जॉनसन ने कहा, भारत एक महान लोकतंत्र है और इसे संवैधानिक सुरक्षा प्राप्त है। ये सही है कि मानवाधिकारों को लेकर लगातार बातचीत हो रही है। हमारी दोस्ती का फायदा यह है कि हम उन्हें दोस्ताना तरीके से रख सकते हैं। यह महसूस करना बहुत महत्वपूर्ण है कि भारत में सभी समुदायों के लिए संवैधानिक सुरक्षा है।












Click it and Unblock the Notifications